Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
बुंडू । रांची के बुंडू में आज एक बस पलट गई। इससे 10 लोग घायल हो गए। बस मजदूरों को लेकर मोतिहारी से विजयवाड़ा जा रही थी। शुक्रवार को शाम 4 बजे के करीब एक बिल्ली को बचाने के क्रम में बस पलट गई। इसमें बस में सवार 10 यात्री घायल हो गए। इनमें राजकुमार, तूफानी मांझी और अनिल यादव की हालत चिंताजनक है। अनुमंडलीय अस्पताल बुंडू में घायलों का प्राथमिक चिकित्सा करने के बाद गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को रिम्स राँची भेज दिया गया है। घटना के बाद बस का ड्राइवर फरार है। दुर्घटना शाम 4बजे की है।…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मिशन शक्ति अभियान के तहत 22 जनवरी को जन्म लेने वाली बेटियों का जन्मदिन मनाया जाएगा। योगी सरकार की ओर से मां और बेटी को उपहार भी दिया जाएगा। यही नहीं बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ मुहिम के तहत जनवरी में जन्म लेने वाली बेटियों के बराबर पौधरोपण भी किया जाएगा। जिन ब्लॉक में बेटियों की संख्या काफी कम है, वहां सभी ग्राम सभाओं से डिजिटल एनालॉग गुड्डा-गुड्डी बोर्ड की शुरुआत की जाएगी। बेटियों की संख्या बढ़ाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार राज्य में महिलाओं…
चतरा। एक और दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। झारखण्ड के चतरा जिले से एक विभत्स घटना सामने आई है।जिले के हंटरगंज प्रखंड के कोबना गांव में गुरुवार की देर रात करीब ग्यारह बजे चार युवकों ने हैवानियत की हद पार कर दी।जहां गांव की ही एक 50 वर्षीय विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके प्राइवेट पार्ट में चाय पीने वाला स्टील का छोटा गिलास डाल दिया। मानवता को शर्मसार करने वाली इस वारदात की प्राथमिकी शुक्रवार को हंटरगंज थाने में दर्ज कर ली गई है।जिसमें त्वरित कारवाई में एक गिरफ्तार किया गया है। घटना के सम्बन्ध…
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गणतंत्र दिवस समारोह से पहले एक अंतरराज्यीय हथियार व कारतूस तस्कर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप पकड़ी है। तस्कर मध्य प्रदेश के बदवानी से अवैध हथियार खरीदकर उसे दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश के बड़े गैंगस्टरों व बदमाशों को आपूर्ति करता था। बरामद हथियार व कारतूस दिल्ली-एनसीआर के बदमाशों को आपूर्ति की जानी थी। तस्कर की स्विफ्ट डिजायर कार के दोनों दरवाजे व डिग्गी से पुलिस ने 35 सेमी आटोमेटिक पिस्टल, 60 कारतूस, मोबाइल व सिमकार्ड बरामद किए गए। कार पांडवनगर से चुराई गई थी। डीसीपी स्पेशल सेल संजीव कुमार…
रांची : खूंटी के वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा के छोटे बेटे संकेत कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है. उसका शव कर्रा थाना क्षेत्र के छाता नदी जंगल में जली हुई अवस्था में मिला है. कर्रा पुलिस ने गुरुवार को शव बरामद की और घटना में संलिप्त अपराधियों के धर पकड़ के लिए सघन छापामारी अभियान चला रही है.
रांची : केंद्र का आवास और शहरी कार्य मंत्रालय इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कांटेस्ट आयोजित कर रहा है। कई चरणों में होने वाले इस अवार्ड के पहले चरण को रांची स्मार्ट सिटी ने सफलतापूर्वक पार कर लिया है। रांची इंडिया स्मार्ट सिटी अवॉर्ड्स कांटेस्ट के दूसरे चरण में प्रवेश कर गया है। दूसरे चरण के लिए देश के 100 स्मार्ट शहरों में से 66 शहरों को सफलता हाथ लगी है। केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय स्मार्ट सिटी शाखा के निदेशक लालचंदामा ने पत्र भेजकर स्मार्ट सिटी के सीईओ को यह जानकारी देते हुए अगले चरण के लिए एंट्रीज भेजने…
रांची : राजधानी रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के काफिले पर हमले का मुख्य आरोपी भैरव सिंह ने सिविल कोर्ट के न्यायाधीश अभिषेक प्रसाद की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया. अदालत ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है. काफिले पर हमले के बाद से ही भैरव सिंह पुलिस के निशाने पर था. इससे पूर्व बुधवार को पुलिस इस मामले 26 अन्य आरोपियों को जेल भेज चुकी है. गुरुवार को रांची सिविल कोर्ट में काफी देर तक लुका-छिपी का खेल चलता रहा. कोर्ट परिसर में कोतवाली एएसपी और भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच भैरव सिंह ने कोर्ट के…
देश में कोरोना का असर कम हो रहा है, लेकिन कई राज्यों में बर्ड फ्लू का असर बढ़ता जा रहा है। देशभर में 10 दिन में 4.84 लाख 775 पक्षियों की मौत हो चुकी है। केंद्रीय मंत्री संजीव बालयान के मुताबिक राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और केरल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने दिल्ली में कंट्रोल रूम बनाया है, जो राज्यों के साथ संपर्क में रहेगा। ‘विदेशी पक्षियों की वजह से बीमारी फैली’ केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा प्रवासी पक्षियों की वजह से भारत में बर्ड…
पलामू पुलिस ने एक लाख के इनामी नक्सली गुड्डू सिंह को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बुधवार को SP संजीव कुमार ने बताया कि गुड्डू सिंह सूरत में कोसंबा में टेक्सटाइल कंपनी में काम कर रहा था। पुलिस को जब इसके बारे में पता लगा तो छतरपुर SDPO शंभू कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गुजरात गई। कोसंबा थाना की पुलिस की मदद से गुड्डू को गिरफ्तार किया गया। SP के अनुसार, पुलिस ने नक्सली को सूरत से 2 जनवरी को गिरफ्तार किया था। नौडीहा बाजार के कोरामी गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह का 40…
साकची थाना अंतर्गत डालडा लाइन में बुधवार सुबह दुकानदारों के बीच दुकान में ग्राहक बुलाने को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से खूब लाठी डंडे चले। एक दुकानदार का हाथ भी टूट गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस के सामने भी दुकानदार आपस में मारपीट करते रहे। मामला शांत कराने के लिए पुलिस को बल का प्रयोग करना पड़ा। बज्र वाहन के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। दुकानदारों को शांत कराने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज से वहां अफरातफरी मच गई। दुकानदार इधर-उधर भागने लगे। मामला…
