Author: Koylanchal Samvad

रांची सदर अस्पताल की सफाईकर्मी मरियम गुड़िया को झारखंड का पहला टीका लगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के यहां पहुंचने के बाद 11 बजकर 22 मिनट पर मरियम गुड़िया को टीका लगाया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टीका लगने वाले वालंटियर्स से बातचीत भी की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और रांची के सिविल सर्जन भी मौजूद रहे। टीकाकरण के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने एक दौर वो भी देखा है जब हमें कोविड के जांच के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था। आज हम कोरोना से…

Read More

काेराेना के खिलाफ झारखंड में भी टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार से कर दी गई। राजधानी रांची के बाद जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो समेत सभी जिलों में टीकाकरण हुआ। पहला टीका हर जिले में सफाई कर्मी को लगाया गया। इसके बाद डॉक्टर टीका लगवाएंगे। रांची में मरियम गुड़िया, जमशेदपुर में एलिश विश्वासी बोदरा, धनबाद में धजरंगी हांडी, पलामू में नागेश्वर दुबे और बोकारो में सफाई कर्मी अनु देवी को लगाया गया। बोकारो में पहला टीका लगवाने वाली सफाई कर्मी अनु देवी ने कहा कि टीका लगवाने के बाद बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। किसी प्रकार का डर नहीं लगा। जमशेदपुर…

Read More

रांची के कोकर में एक बुजुर्ग का शव मिला है। शव कोकर तिरिल रोड स्थित सेक्रेट चाइल्ड एकेडमी स्कूल के सामने सड़क किनारे था। सुबह वहां से गुजरने वाले स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर थाने की पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि ठंड लगने से बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है। इलाके के लोगों का…

Read More

हजारीबाग : हजारीबाग मेडिकल कॉलेज की छात्रा पूजा भारती की मौत के मामले में एसआइटी की जांच जारी है. गुरुवार को पुलिस को छानबीन में पूजा का एप्रोन मेडिकल कॉलेज गेट के बाहर करीब 25 मीटर की दूरी पर झाड़ियों से बरामद किया गया. इस बीच पुलिस ने 48 घंटे के दौरान कई बिंदुओं पर जांच की. छात्रा के कमरा, घटनास्थल, ई-रिक्शा, बस कंडेक्टर और गार्ड का बयान लेने के बाद तफ्तीश आगे बढ़ायी है. मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और छात्रों के बयान को भी आधार मान कर पुलिस जांच में जुट गयी है. साक्ष्यों के आधार पर पुलिस की चार…

Read More

शनिवार से शुरू होने वाले कोरोना टीकाकरण की तैयारी रांची में पूरी कर ली गई है। रांची के सदर अस्पताल में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर राज्यभर में उद्घाटन का मुख्य केंद्र होगा। यहां राज्य के CM हेमंत सोरेन खुद टीका लेने वालों से उनका हाल जानने पहुंचेंगे। सिविल सर्जन विजय बिहारी प्रसाद ने बताया कि शनिवार को रांची के दो केंद्रों से इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने बताया कि दोनों केंद्रों पर 100-100 लोगों को वैक्सीन लगाने की तैयारी की गई है। तकनीकी खामी होने पर ही संख्या कम हो सकती है। सभी लाभार्थियों को मैसेज के माध्यम से इसकी जानकारी…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने दसवीं और बारहवीं के लिए स्कूल खोलने के आदेश दिए हैं. स्कूल 18 जनवरी से खुलेंगे. बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को देखते हुए फैसला लिया गया है. पिछले दिनों ही दिल्ली के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि बोर्ड परीक्षा को देखते हुए हम स्कूल खोलने पर विचार कर रहे हैं. इस बाबत शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके कहा, ‘दिल्ली में CBSE बोर्ड परीक्षाओं व प्रैक्टिकल के मद्देनज़र 10वीं और 12 वीं क्लास के लिए 18 जनवरी से प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट, काउंसिलिंग आदि के लिए स्कूल खोलने की अनुमति…

Read More

बुढमू। रांची जिले के बुढ़मू प्रखंड के अलग-अलग गांव मे जंगली हाथियों का आतंक जारी है। मंगलवार की रात मक्का के जंगल से मुरगी गांव पहुंचे जंगली हाथियों ने इलाके में जमकर उत्पात मचाता। गांव के निवासी दौलत नायक,बिनोद नायक, अनिल नायक, लालदेव लोहरा के घर को छोड़ दिया। घर में रखा अनाज को खा गए। इस दौरान समूह ने किसानों के फैसलों को भी नुकसान पहुंचाया गया है। गांव में लगातार हाथियों के डर से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। बताया जा रहा है कि हर महीने हाथियों का हमला होता है। कई बार वन विभाग से इसकी…

Read More

धनबाद: कॉविड-19 प्रतिरोधी टीकाकरण के लिए तोपचांची टुंडी तथा झरिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को टीकाकरण स्थल के रूप में तैयार करने का निर्देश उपायुक्त सह अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद  उमा शंकर सिंह ने दिया है। इस संबंध में उपायुक्त ने बताया कि अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड, रांची से प्राप्त निर्देश के आलोक में कोविड-19 प्रतिरोधी टीका टॉप प्रायरिटी ग्रुप को दिया जाना है। निर्देश के आलोक में टीकाकरण स्थल के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तोपचांची, टुंडी एवं झरिया का चयन किया है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 प्रतिरोधी टीकाकरण में अतिरिक्त सतर्कता तथा एक्यूरेसी के साथ…

Read More

रांची : केंद्र सरकार ने झारखंड को एक बार फिर झटका दिया है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने झारखंड सरकार के अकाउंट से 714 करोड़ रुपये की कटौती कर ली है. यह कटौती डीवीसी को बकाया भुगतान न किये जाने के चलते की गयी है. डीवीसी का झारखंड विद्युत निगम लि. पर पांच हजार करोड़ रुपये बकाया हैं. छह जनवरी को केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार के खाते से कटौती का पत्र जारी किया गया है. इसमें कहा गया कि डीवीसी के बकाया भुगतान के लिए 714 करोड़ रुपये की कटौती त्रिपक्षीय समझौते के तहत की गयी है.…

Read More

दुमका और पश्चिमी सिंहभूम जिले में बर्ड फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। सोमवार को दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मोहुल पहाड़ी पंचायत के पोखरिया गांव में 50 पक्षी और पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर और चाईबासा में 16 पक्षी मृत पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दुमका के पोखरिया गांव पहुंच कर मरे पक्षियों को जलाकर नष्ट किया। तीन मरे पक्षियों को जांच के लिए अपने साथ लेकर गए। गांव में 50 पक्षी मरे पड़े थे, जिसमें कौवा, मैना, बगुला आदि मुख्य थे। कई पक्षियों को कुत्ते-बिल्लयां उठाकर गांव की ओर…

Read More