Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा चलाए जा रहे साइकिल फॉर चेंज चैलेंज और स्ट्रीट फॉर पीपुल प्रतिस्पर्द्धा के तहत राजधानी रांची के तीन महत्वपूर्ण मार्गों का चयन पायलट प्रोजेक्ट के लिए किया गया है। इसमें बिरसा चौक से प्रोजेक्ट भवन, बिरसा चौक से राजेन्द्र चौक और बिरसा चौक से कांके रोड वाया हरमू बाइपास की सड़क शामिल है। मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित राज्य शहरी विकास अभिकरण निदेशक कार्यालय में साइकिल फॉर चेंज चैलेंज पर आधारित बैठक में रांची स्मार्ट सिटी के सीईओ अमित कुमार नें इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी। अब इस प्रतिस्पर्द्धा…
देवघर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का खिलाफत करने वाले गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को जोरदार झटका लगा है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी देवघर मंजूनाथ भजंत्री ने निशिकांत दुबे की पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड एलओकेसी धाम की जमीन की रजिस्ट्री रद कर दी है। साथ ही इस मामले में उपायुक्त के आदेश पर अवर निबंधक राहुल चाैबे ने देवघर नगर थाना में निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गाैतम समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उपायुक्त ने ईडी से जांच कराने के लिए लिखा है। क्या है मामला भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी के नाम देवघर की एलओकेसी…
वेब सीरीज तांडव का अब झारखंड में भी विरोध शुरू हो गया है। धर्मगुरु स्वामी दिव्यानंद महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस सीरीज से आपत्तिजनक सीन को नहीं काटा गया तो रांची में भी तांडव होगा। उन्होंने कहा कि फिल्म के माध्यम से भारतीय हिंदू सनातन संस्कृति का बार-बार मजाक उड़ाने की चेष्टा की जा रही है। हिंदुओं, पंडितों, साधु-संतों को हमेशा कॉमेडी के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है। इसके अलावा देवी-देवताओं का मूल स्वरूप बिगाड़ कर उनके रूप को परिवर्तित कर प्रस्तुत किया जा रहा है, जिससे हिंदू समाज आहत है। सीरीज में श्रीराम…
जमशेदपुर: कदमा मरीन ड्राइव के पास सोमवार की रात हुई कान्हू स्वाइन गोलीकांड मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। घायल कान्हू स्वाइन का TMH में इलाज चल रहा है। अब तक उसकी जांघ में फंसी गोली नहीं निकाली जा सकी है। वहीं, घायल के बयान पर अज्ञात बाइक सवार दो युवकों पर केस दर्ज किया गया है। जख्मी युवक आपराधिक छवि का है और जेल जा चुका है। कदमा मरीन ड्राइव घोड़ा चौक के पास दोस्त पुरुषोत्तम के साथ बैठे कान्हू स्वाइन को सोमवार की रात 11.30 बजे गोली मारी…
लातेहार: मनिका ब्लॉक स्थित जानहो गांव में मनरेगा के तहत निर्माणाधीन कुएं के धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, चार मजदूर जख्मी हो गए। हादसा मंगलवार को हुआ। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर करीब 15 फीट गहरे कुएं के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से कुएं के किनारे की मिट्टी धंस गई और मजदूर दब गए। हादसे की सूचना के बाद मौके पर डीडीसी सुरेन्द्र प्रसाद वर्मा, बीडीओ संतोष तिवारी, सीओ एनके राम और थाना प्रभारी नीतीश कुमार पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक मजदूर शिव वंश सिंह…
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ने लगा है। तीखी बयानबाजी के बाद आगे रहने की होड़ अब हिंसक होने लगी है। ताजा मामला कोलकाता का है। यहां सोमवार को भाजपा के रोड शो पर पथराव हुआ। इस रोड शो में केंद्रीय मंत्री देबाश्री चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष और TMC छोड़कर भाजपा में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी शामिल थे। इस घटना के बाद शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस रैली के लिए पुलिस की अनुमति ली गई थी। इसके बावजूद कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। यह रणनीति काम नहीं करेगी, क्योंकि पश्चिम बंगाल के…
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस आलाकमान से मुख्यमंत्री की मुलाकात के बाद झारखंड के राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट विस्तार की चर्चा एक बार फिर तेज हो गई है। इसके साथ ही मुलाकात के दौरान बोर्ड और निगम के खाली पदों की नियुक्ति पर भी गुत्थी सुलझाने के आसार हैं। हेमंत सोरेन रविवार शाम को दिल्ली पहुंचे थे। मंगलवार को वे रांची लौटेंगे। हालांकि हेमंत सोरेन सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात को औपचारिक बता रहे हैं। किसी भी अफवाह को खारिज कर रहे हैं। सोनिया गांधी से…
धनबाद: सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए धनबाद परिवहन विभाग 32वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। सोमवार से इसकी शुरुआत की गई। नुक्कड़ नाटक के आयोजन से लोगों को परिवहन के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया गया। वहीं, रणधीर वर्मा चौक के पास बिना हेलमेट पहने बाइक चला रहे लोगों को गुलाब का फूल दिया गया। सड़क दुर्घटना कम करने काे लेकर परिवहन विभाग पहली बार धनबाद में ट्रैफिक फ्री आवर का आयाेजन करेगा। 24 जनवरी काे स्टीलगेट से बैंक माेड़ तक गाड़ियां नहीं चलेंगी। दिन के 10 बजे से दिन के 2…
गुदरी थाना क्षेत्र के जोभी पाठ बाजार से लौट रही तीन बच्चों की मां के साथ चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना 14 जनवरी की है। पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी मनोज मुंडा से पुलिस पूछताछ कर रही है और बाकी आरोपियों के बारे में जानकारी ले रही है। पीड़िता के पति ने मनोज मुंडा के अलावा अज्ञात तीन लोगों के खिलाफ गुरदरी थाना में FIR दर्ज कराया है। पीड़िता के अनुसार, वो 14 जनवरी को घर से जोभी पाठ बाजार के लिए निकली थी। बाजार…
उत्पाद विभाग ने रविवार की देर रात देवीपुर थाना क्षेत्र के हथुयारी गांव में पहाड़ से अवैध शराब बनाने के कारोबार का भांडाफोड़ किया। उत्पाद विभाग की टीम ने इस कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने में शामिल 5 लोगों पर FIR दर्ज किया। हालांकि मौके से सभी फरार हो गए। साथ ही मौके से RS और IB ब्रांड के नकली स्टीकर समेत शराब बनाने का सामान जब्त किया है। अवैध शराब बनाने के कारोबार में विनोद यादव उर्फ गुड्डू यादव, दिनेश यादव, जनार्धन यादव, रवि यादव और बरूण यादव शामिल है। कारोबार का मुख्य सरगना विनोद यादव है। वहीं,…
