Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची में गणतंत्र दिवस को लेकर शहर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रांची पुलिस के साथ ATS ने भी मोर्चा संभाल लिया है। शहर में एंटी क्राइम चेकिंग भी चल रहा। इसके साथ ही रविवार की देर रात शहर के होटलों और लॉज में छापेमारी की गई। इस दौरान होटल में रहने वाले लोगों के बारे में पुलिस ने गहनता से छानबीन की और तलाशी भी ली। इधर, मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है। SSP सुरेंद्र कुमार झा ने समारोह की तैयारी को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।…
घाटा दे रही बीसीसीएल की बंद खदानों को एमडीओ (माइन डेवलपर एंड आॅपरेटर) मोड के तहत चालू किया जाएगा। इसके लिए सीएमपीडीआईएल व बीसीसीएल की संयुक्त स्टडी चल रही है। एमडीओ मोड पर खदानों को संचालित करने के लिए 22 से अधिक बंद अंडर ग्राउंड माइंस को चिह्नित किया गया है। बीसीसीएल प्रबंधन का मानना है कि अंडर ग्राउंड माइंस से ही कंपनी का भविष्य सुरक्षित है। ओपेन कास्ट माइंस कंपनी का भविष्य तय नहीं कर सकती है। जमीन की कमी से लेकर अन्य समस्याओं के कारण ओपेन कास्ट माइनिंग लंबे समय तक नहीं चल सकती। बीसीसीएल का अस्तित्व अंडर…
रिम्स में चिकित्सा अधीक्षक व चिकित्सा उपाधीक्षक पद के लिए वैकेंसी निकली है। रिम्स के डायरेक्टर कामेश्वर कामेश्वर प्रसाद के मुताबिक यह नियुक्ति साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी। दोनों के लिए दोनों पदों पर एक- एक अभ्यर्थी का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 22 फरवरी तक इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 22 फरवरी तक प्राप्त आवेदन के आधार पर ही इंटरव्यू के तिथि की घोषणा की जाएगी । चिकित्सा अधीक्षक के लिए अधिकतम उम्र सीमा 56 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि उपाधीक्षक के लिए 50 वर्ष तय है। पीजी के बाद 10 साल का अनुभव…
कोडरमा के फुलवरिया के पास माइका के अवैध खनन के दौरान खदान में चाल धंसने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक 2 शव निकाले जा चुके हैं जबकि दो अन्य शवों को निकालने का प्रयास जारी है। जिला प्रशासन की टीम लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी है। वन क्षेत्र और रात होने के कारण गुरुवार को बचाव कार्य शुरू नहीं हो पाया था। दो लोगों को जिंदा निकाला, हालत गंभीर बताया जा रहा है कि चाल धंसने से आधा दर्जन से अधिक लोग दब गए थे। घटना…
रांची: बिरसा चौक पर पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे 14वें वित्त आयोग के संविदाकर्मियों पर शुक्रवार को पुलिस ने जमकर लाठियां बरसाई। इस दौरान पंचायती राज लेखा लिपिक और जूनियर इंजीनियरों के लगभग आधा दर्जन से अधिक आंदोलनकारियों को चोटें आई हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। संविदाकर्मी पिछले एक महीने से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। शुक्रवार को ये CM आवास का घेराव करना चाहते थे। दोपहर लगभ 12 बजे ये हाथों में बैनर के साथ नारेबाजी करते हुए झारखंड मंत्रालय की ओर जाने लगे। इसी दौरान बिरसा चौक पर पुलिस इन्हें घेरकर लाठियां…
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच जुबानी जंग चरम पर है। भाजपा ने गुरुवार को चुनाव आयोग (EC) से अपील की है कि बंगाल के लोगों में डर है, इसलिए जल्द से जल्द यहां केंद्रीय बल की तैनाती की जाए। वहीं, TMC ने कहा कि राज्य में तैनात बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) भाजपा के लिए काम कर रही है। EC इस मामले को गंभीरता से ले। चुनाव आयोग की टीम बंगाल दौरे पर बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि चुनाव से पहले EC की पूरी टीम इन दिनों हालात…
पुणे में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) के टर्मिनल-1 की चौथी और पांचवीं मंजिल पर भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाए जाने के बाद जब तलाशी ली गई, तो यहां 5 लाशें मिली हैं। पुणे के मेयर मुरलीधर मोहोर ने बताया कि ऊपरी मंजिल पर मजदूरों की लाश मिली है। बिल्डिंग से 6 कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया है। हालांकि, इससे पहले SII के CEO ने आग से किसी की मौत होने से इनकार किया था। शाम को 4.34 पर SII के CEO अदार पूनावाला ने सोशल मीडिया पर कहा था, ‘आग से कुछ फ्लोर पूरी तरह बर्बाद…
राज्यसभा चुनाव-2016 में हार्स ट्रेडिंग मामले में जगन्नाथपुर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आरोपित एडीजी अनुराग गुप्ता अब हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। उन्होंने जगन्नाथपुर थाने में अपने ऊपर दर्ज प्राथमिकी के साथ-साथ सरकार के निलंबन से संबंधित आदेश को भी चुनौती दी है। हाई कोर्ट में आवेदन देकर उन्होंने अपने ही खिलाफ सीबीआइ से जांच कराने का आग्रह किया है और बताया है कि झारखंड पुलिस के अनुसंधान से उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। अब एडीजी अनुराग गुप्ता के आवेदन के आधार पर हाई कोर्ट ने सरकार को शपथ पत्र दायर करने का आदेश दिया है। शपथ पत्र…
झारखंड हाईकोर्ट ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण देने के मामले में एक फैसला सुनाया है। अदालत ने कहा है कि जब वर्ष 2019 में सरकार ने उक्त वर्ग के लोगों को 10 फीसद आरक्षण देने का निर्णय लिया है तो यह नियुक्ति पर उसी साल से लागू होगी ना कि पिछले साल से। दरअसल, रंजीत कुमार साह ने सहायक अभियंता की नियुक्ति को चुनौती देते हुए अदालत में याचिका दाखिल की थी। उनका कहना था कि सहायक अभियंता नियुक्ति वर्ष 2015 से लेकर 2019 तक की है। इधर, झारखंड लोक सेवा आयोग ने संयुक्त सहायक…
राजधानी में बुधवार को सड़क दुर्घटना में सिक्योरिटी गार्ड की मौत ने अब एक नया रूप ले लिया है। जांच के दौरान सिक्योरिटी गार्ड दीपक के पॉकेट से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि वह आत्महत्या कर रहा है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उसकी मौत का कारण सड़क हादसा है। दरअसल बुधवार शाम को कोकर के खोरहाटोली स्थित चड्डा पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में दीपक की मौत हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दीपक कोकर चौक से कांटाटोली की तरफ साइकिल से जा रहा था। उसी दौरान पेट्रोल पंप से एक ऑटो…
