Author: Koylanchal Samvad

सोमवार को संसद में मोदी कार्यकाल का 9वां बजट पेश किया गया। बजट के दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2314.84 अंकों यानी 5% की बढ़त के साथ 48,600.61 पर बंद हुआ है। निफ्टी इंडेक्स भी 693 अंकों यानी 5.09% की बढ़त के साथ 14,328.00 पर बंद हुआ है। बजट के दिन बाजार में इतनी बड़ी तेजी आखिरी बार 1997 में देखने को मिली थी, जब सेंसेक्स 6% ऊपर बंद हुआ था। एक्सचेंज पर 62% शेयरों में तेजी BSE पर 3,129 शेयरों मे कारोबार हुआ। 1,947 शेयरों में तेजी और 981 में गिरावट रही। यानी एक्सचेंज पर 62% शेयरों…

Read More

गिरिडीह: देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार के पास जमुआ-देवघर मेन रोड पर सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा युवक जख्मी हो गया। दोनों ही एक रिश्तेदार से मिल अपने घर जा रहे थे और इसी दौरान हादसा हुआ। घटना ट्रक द्वारा बाइक को सामने से टक्कर मारने की वजह से हुई। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भाग निकला। पर रास्ते में पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया पर ड्राइवर भागने में सफल रहा। मृतक की पहचान जमुई (बिहार) निवासी बालेश्वर सिंह के रूप में की गई। बाइक…

Read More

गांधीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की सुबह पति ने अपनी पत्नी की कुदाल से सिर पर वारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला और खुद ही ससुराल में फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना कुड़कपनिया टंकी एरिया की है। जब ससुराल पक्ष के लोग बेटी के घर पहुंचे तो उसका शव मिला। आरोपी, पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था और इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। इसी शक में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के…

Read More

धनबाद: केंदुआडीह थाना क्षेत्र स्थित केंदुआ एक नंबर मछली पट्‌टी में सोमवार को बम फटने से तीन बच्चे जख्मी हो गए। इस घटना में एक बच्चे का दांया हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खेल के दौरान एक बच्चे ने जमीन के नीचे छिपा कर रखे बम को बाहर निकाला और पत्थर पर पटक दिया। इसके बाद जोरदार धमाके के साथ बम फटा और तीनों बच्चे जख्मी हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन के नीचे प्लास्टिक के डिब्बे में छिपाकर रखा गया एक जिंदा…

Read More

घाघरा थाना क्षेत्र के पुटो रोड निवासी लुकमा उरांव का शव शनिवार को उसके ही घर के शौचालय टंकी से बरामद किया गया। लुकमा मानसिक रूप से विक्षिप्त था। परिजन लुकमा द्वारा मारपीट करने की वजह से उसके हाथ-पैर को बांधकर रखते थे। युवक 27 जनवरी से लापता था। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। घाघरा थाना प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि लुकमा उरांव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण उसके परिजन उसके भागने व मारपीट करने के डर से उसके हाथ-पैर बांध कर रखते थे। युवक की पत्नी…

Read More

रांची और पलामू में रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा । रांची में जहां 1 फरवरी को तो पलामू में इसका आयोजन 4 फरवरी को किया जाएगा। इसके माध्यम से लगभग 300 बेरोजगार युवकों को अलग-अलग रोजगार से जोड़ा जाएगा। सुहब 11 बजे से शाम बाजार तक यह कैंप लगेगा। रांची के आईटीआई परिसर हेहल और पलामू में इसका आयोजन नियोजन कार्यालय में ही किया जाएगा। यह पूरी तरह से प्राइवेट नौकरी होगी। इसमें इलेक्ट्रीशियन, सेल्स एसोसिएट और मशीन ऑपरेटर के पद पर नियुक्ति की जाएगी। यह नौकरी 18-30 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं की जाएगी। नियोजन निदेशालय ने…

Read More

झारखंड में दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां चक्रधरपुर पश्चिम सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के जोजोगुट गांव में एक बेटे ने अपनी मां की हत्‍या कर दी। यही नहीं हत्‍या के बाद घर के आंगन में ही मां की चिता जलाई। इतने से भी उसका वहशियानापन शांत नहीं हुआ तो चिता की आग पर मुर्गा सेंककर उसे खाया। इस जघन्‍य वारदात के बाद वह कलयुगी बेटा घर में ही मौजूद रहा। शनिवार की सुबह उसने अपनी मां की अधजली लाश को एक बार फिर घर के चूल्‍हे के पास फेंक दिया। इसके बाद उसकी बहन…

Read More

किसान आंदोलन के बीच सिंघु बॉर्डर पर शुक्रवार को बवाल हो गया। दोपहर करीब 1 बजे नरेला की तरफ से आए लोग धरनास्थल पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए किसानों से बॉर्डर खाली करने की मांग करने लगे। इनका कहना था कि किसान आंदोलन के चलते लोगों के कारोबार ठप हो रहे हैं। पौने दो बजे तक ये लोग किसानों के टेंट तक पहुंच गए और उनकी जरूरत के सामान तोड़ दिए। इसके बाद किसानों और नारेबाजी कर रहे लोगों के बीच झड़प शुरू हो गई। दोनों ओर से पथराव भी हुआ। पुलिस ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति…

Read More

दुमका कोषागार मामले में लालू यादव की जमानत याचिका पर अब 5 फरवरी को सुनवाई होगी। शुक्रवार को इस मामले में झारखंड हाई कोर्ट के अपरेश सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। इसमें लालू यादव के वकील ने आधी सजा पूरी होने और स्वास्थ्य के आधार पर लालू यादव के जमानत की मांग की। इसका CBI के वकील ने विरोध किया। CBI ने जवाब दाखिल करने के लिए हाईकोर्ट से समय मांगा। इस पर अदालत की तरफ से CBI को 5 फरवरी तक जवाब दाखिल करने का समय दिया गया है। उस दिन को हर हाल में CBI को अपना…

Read More

गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की पहचान महदनिया टोला निवासी बुधनी उरांव के रूप में हुई है। हत्या घर से मात्र 400 मीटर की दूरी पर की गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आपसी विवाद का मामला मान रही है। मामला गुरुवार देर शाम की है। महिला के पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पुराने घर से 400 मीटर दूर अपना नया घर बना रहा था। पत्नी को बकरी अंदर करने…

Read More