Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े किसानों के समर्थन में झारखंड में भी कई जिलों में सड़क पर उतरकर लोगों ने सड़क जाम किया. रांची, हजारीबाग, खूंटी, लातेहार और कोडरमा समेत कई जिलों में राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम किया. झारखंड के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख रांची के बूटी मोड़ पहुंचकर चक्का जाम कार्यक्रम में शामिल हुए और किसानों का समर्थन किया. इस दौरान उनके हाथ में किसान एकता जिंदाबाद की तख्ती भी थी. संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से रांची जिले में तीन जगहों बूटी मोड़, चान्हो व बुंडू चौक की मुख्य…
रांची : हफीज उल हसन ने शुक्रवार को झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. बगैर विधायक बने मंत्री या मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेने की झारखंड में यह पांचवीं राजनीतिक परिघटना है. यह और बात है कि इसके पूर्व बिना विधायक बने मंत्री या मुख्यमंत्री की शपथ लेने वाला कोई भी नेता मंत्री-मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका. बाबूलाल विधायक तो बने, पर सियासी उथल-पुथल में गंवायी कुर्सी राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में बाबूलाल मरांडी ने 15 नवंबर 2000 को जब शपथ ली थी, तब वह झारखंड विधानसभा के सदस्य…
रांची : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा जेल मैन्युअल उल्लंघन मामले में शुक्रवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई के दौरान आज जेल प्रबंधन की ओर से जेल मैन्य्अल पर रिपोर्ट सौंपी गयी. अपर महाधिवक्ता आशुतोष आनंद ने बताया कि जेल से बाहर इलाजरत कैदियों से संबंधित एसओपी पर सहमति मिल गयी है. हालांकि रिम्स प्रबंधन की ओर से लालू प्रसाद के बारे में आज भी रिपोर्ट नहीं सौपी गयी. इस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जाहिर की. अदालत की ओर से कहा गया कि रिम्स निदेशक बताएं कि दो…
देवघर : झारखंड में हवाई यात्रा को और सरल बनाने के लिए अब देवघर में आने वाले समय में एयरपोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा. बताया जा रहा है कि अप्रैल महीने से विमानें उड़ान भी भरना शुरू कर सकेंगी. इसी के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर और यात्रियों को लुभाने के लिए उड़ान योजना के तहत किराए की रकम भी बहुत कम होगी. महज साढ़े तीन हजार रुपए में देवघर से दिल्ली तक का सफर तय हो जाएगा. इससे न सिर्फ बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर जैसे पर्यटन स्थलों को भी बढ़ावा मिलेगा. इसके साथ ही 20 लाख से…
रांची: रांची के बरियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एदलहातू में डॉक्टर के आवास में काम करनेवाली नौकरानी ने घर के बच्चों और महिला पर हमला करने के बाद फांसी लगाकर जान दे दी. घर के सदस्यों की पिटाई की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. घटनाक्रम के पीछे की वजहों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है. बरियातू थाना पुलिस ने फंदे से नौकरानी का शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. बताया गया है कि जिस डॉक्टर के आवास में यह घटना हुई है, उनका नाम जगत आनंद सुरीन है. वह सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट हैं. सीआरपीएफ के…
दुमका पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जब तक झारखंड में झारखंडियों की सरकार है, कोई इस राज्य का बाल बांका नहीं कर सकता है। हर हाल में अपना अधिकार ले कर रहेंगे। न केंद्र हमारा हक दबा कर रख सकता है और न कोई व्यापारी।। झारखंड आंदोलन में शहीद हो गए आंदोलनकारियों के आश्रितों को सीधी नियुक्ति देने के लिए हमारी सरकार नियमावली बना रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धड़ल्ले से रोजगार मिलेगा और रिक्तियां निकलेगी। 2021 नियुक्तियों का वर्ष होगा। अलग राज्य बनने के 20 वर्ष में अधिकांश समय भाजपा की सरकार रही। सत्ता में आने…
डांस क्लास से लौट रही छात्रा को किया अगवा, बेहोशी की हालत में सहेली के घर के बाहर फेंक कर आरोपी फरार
धनबाद: धनबाद में अपराधियों का मनोबल दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। दो दिन पहले ही बीच सड़क से एक लड़की का अपहरण मनचलों की ओर से किया गया था। हालांकि, पुलिस की दबिश के कारण 6 घंटे बाद ही अपराधी लड़की को घर छोड़ के फरार हो गए। इसी बीच श्रमिक नगरी भूली में ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डांस क्लास से लौट रही एक लड़की को अपराधियों ने अगवा करने की कोशिश की। बाद में अगवा लड़की को उसकी सहेली के घर के बाहर बेहोशी की हालत में फेंक कर फरार हो गए। डांस क्लास…
रांची से अहमदाबाद की सीधी विमान सेवा 2 फरवरी से शुरू हो रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया कि इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को अहमदाबाद के लिए उड़ान भरेगी। उन्होंने बताया कि 6.20 बजे अहमदाबाद से टेक ऑफ कर फ्लाइट शाम को 7.40 बजे रांची में लैंड करेगी। फिर यही फ्लाइट रांची से 8.20 बजे उड़ान भरेगी और 9.30 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। इससे पहले अहमदाबाद जाने के लिए यात्रियों को वाया कोलकाता जाना पड़ता था। रांची से अहमदाबाद के लिए अभी तक कोई सीधी फ्लाइट नहीं थी। लेकिन बड़ी संख्या बिजनेसमैन…
सदर प्रखंड के मुफ्फसिल थाना में सोमवार की देर रात 17 घरों में आग लग गई। इस अगलगी की घटना में लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना स्थित लालबथानी पंचायत उतरी मखमलपुर गांव की है। आशंका जाहिर की जा रही है कि अलाव की चिंगारी फूस के बने एक घर में लगी होगी। इसके बाद आग ने सभी घरों को अपनी चपेट में ले लिया होगा। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर जलकर राख हो चुके थे। घटना उस…
टंडवा थाना क्षेत्र स्थित टंडवा-धनगढ़ा-बुकरू रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने मंगलवार को ट्रक ऑर्नर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह (50) को गोली मार दी। उनके सीने में गोली लगी और वो सड़क पर गिर गए। उन्हें बचाने के दौरान एक युवक को भी बदमाशों ने एक गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया। इधर, घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं कि ये नक्सली घटना है या फिर स्थानीय अपराधियों की करतूत। प्रह्लाद सिंह (50) टंडवा के बुकरू के रहने…
