Author: Koylanchal Samvad

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत हुरलुंग में 20 साल की युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां पीड़ित के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। वह पीड़ित को अपनी बहन से मिलाने के बहाने अपने घर ले गया था। पीड़ित ग्रेजुएट कॉलेज की छात्रा है। बिरसानगर की ही रहने वाली है। घटना 10-11 फरवरी की रात की है। आरोपियों की पहचान बिरसानगर जोन नंबर 8 निवासी सुमन सिंह राजपूत और उसके दोस्त सागर माहली के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ बिरसानगर थाना में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों आरोपी…

Read More

झारखंड के नए डीजीपी नीरज सिन्हा ने अपना पदभार संभाल लिया है. पुलिस मुख्यालय में नीरज सिन्हा ने अपना पदभार ग्रहण किया. पुलिस मुख्यालय में एमवी राव ने नीरज सिन्हा को डीजीपी का पदभार सौंपा है. 1987 बैच के आईपीएस नीरज सिन्हा को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. झारखंड सशस्त्र पुलिस के महानिदेशक पद पर कार्यरत नीरज सिन्हा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो डीजी के भी अतिरिक्त प्रभार में थे. अब उन्हें स्थानांतरित करते हुए झारखंड के डीजीपी पद पर पदस्थापित किया गया है.  इसकी अधिसूचना गुरुवार की देर शाम झारखंड के गृह विभाग की ओर से जारी कर…

Read More

सजायाफ्ता लालू यादव की जमानत याचिका फिर से टल गई है. लालू की जमानत को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई. झारखंड हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई 19 फरवरी को निर्धारित की है. वहीं इस दौरान कोर्ट ने लालू प्रसाद की सजा अवधि को लेकर सत्यापित प्रति जमा करने का निर्देश दिया गया है. बता दें की दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में जमानत याचिका दर्ज थी. इसी जमानत याचिका की आज सुनवाई टल गई है. लालू प्रसाद की ओर से अदालत में दलील दी गई कि उन्हें जो सजा दी गई है, उसकी आधी सजा उन्होंने काट ली…

Read More

पलामू के हरिहरगंज के BDO जागो महतो को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। एसीबी की टीम शुक्रवार सुबह उन्हें उनके आवास से ही गिरफ्तार की है। आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें मुख्यालय मेदनीनगर भेज दिया गया है। एसीबी टीम को इस बात की सूचना मिली थी बीडीओ सरकार की कूप (कुआं) योजना में ग्रामीणों से घूस ले रहे हैं। इसके लिए वे लगातार ग्रामीणों को परेशान भी कर रहे हैं, जो समय से उन्हें घूस दे देते हैं उनका कम हो जाता है। जो नहीं देता है उनके काम को लटकाया जाता है। इसके बात…

Read More

चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना रोड़ स्थित बैंक ऑफ इंडिया के सामने गुरुवार को एक चलती स्कॉर्पियो में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी गाड़ी में फैल गई। इस दौरान स्कॉर्पियो का ड्राइवर गाड़ी के अंदर की बेहोश हो गया। दरवाजा लॉक था। ऐसे में लोगों ने फौरन स्कॉर्पियो का शीशा तोड़ा और ड्राइवर को बाहर निकाल उसकी जान बचाई। वहीं, लोगों ने खुद ही पानी और बालू डालकर स्कॉर्पियो में लगी आग को बुझा दिया। कोडरमा के चराडीह निवासी ड्राइवर सतीश कुमार स्कॉर्पियो लेकर तिलैया से बरही की ओर जा रहा था। इसी बीच गाड़ी बैंक ऑफ…

Read More

गोमिया ब्लाॅक के जगेश्वर विहार थाना क्षेत्र स्थित टूटी झरना जंगल में बुधवार की देर रात सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गुरुवार के अहले सुबह गोली लगने से CRPF के दो जवान जख्मी हो गए। इन्हें रांची स्थित मेडिका अस्पताल भेजा गया है। वहीं, नक्सली घने जंगलों का फायदा उठा भाग निकले। वहीं, सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से एक रायफल, कारतूस व अन्य सामान बरामद किया है। मुठभेड़ में जिला पुलिस और CRPF जवान शामिल थे। घटना की पुष्टि SP चंदन झा ने की है। बताया जाता है कि चर्चित भाकपा माओवादी मिथिलेश महतो के दस्ते…

Read More

चाईबासा पुलिस और CRPF को गोईलकेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार को नक्सलियों के खिलाफ एक बार फिर कामयाबी मिली। गोईलकेरा-चाईबासा मेन रोड के गितिलिपी चौक से 400 मीटर पहले दो पुलिया के बीच पक्की सड़क के नीचे नक्सलियों ने 40 KG के दो IED बम लगा रखा था। सुरक्षाबलों को इसकी जानकारी हुई तो वो मौके पर पहुंचे। पर IED जमीन के अंदर इतनी गहराई में दबाकर लगाया गया था कि उसे निकालना संभव नहीं था। बम निरोधक दस्ते को IED बम को वहीं विस्फोट करवाना पड़ा। बम इतना शक्तिशाली था कि विस्फोट की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई। साथ…

Read More

झारखंड के सभी सरकारी स्कूलों के शिक्षकों के तबादले अब ऑनलाइन होंगे। इसे लेकर शिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे तथा उनपर विचार करते हुए उनका तबादला किया जाएगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग इसे लेकर पोर्टल तैयार करा रहा है। इधर, राज्य सरकार ने वर्ष 2019 में ही शिक्षकों के तबादले के लिए नीति तैयार की है। इसके तहत स्कूलों को पांच जोन में बांटकर नीति के प्रविधानों के तहत ही तबादला किया जाएगा। इधर, प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधीक्षकों से पांच जोन में बांटे गए स्कूलों का ब्योरा बुधवार तक मांगा है। इसके तहत किस…

Read More

विजेता कंस्ट्रक्शन के मालिक पंचम सिंह और उनके भाई RRDA के पूर्व अध्यक्ष व BJP नेता परमा सिंह के आवास पर इनकम टैक्स के छापेमारी की खबर आ रही है। आईटी की टीम रांची के मोरहाबादी स्थित पंचम सिंह के आवास और विजेता कंस्ट्रक्शन के कार्यालय पर छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह-सुबह उनके आवास पर पहुंची है और आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज को खंगाल रही है। सूत्रों से मिल रही सूचना के मुताबिक ये रेड उनके एक दर्जन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की जा रही है। इसमें दोनों के…

Read More

​​​​​​​मेदिनीनगर: शहर थानाक्षेत्र के पहाड़ी मुहल्ला निवासी अमजद हुसैन के 17 साल के बेटे मो. महताब की हत्या सोमवार की रात कर दी गई। मंगलवार की सुबह महताब का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित कोयल नदी में मिला। शव चनवारी घाट के सामने नदी के बालू पर शव पड़ा था। पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या की गई है। हत्यारे ने उसका चेहरा भी कुचल दिया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक के एक दोस्त को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।…

Read More