Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: तस्करों के चंगुल से चंगुल से मुक्त करा कर झारखंड के 14 नाबालिगों को बुधवार को दिल्ली से रांची लाया गया है। इनमें 12 लड़कियां और 2 लड़के शामिल है। इन्हें गरीब रथ एक्सप्रेस से रांची लगाया। इन किशोर और किशोरियों को झारखंड महिला विकास समिति ने मुक्त कराया है। मुक्त कराए गए सभी पश्चिम सिंहभूम, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा, गोड्डा, गुमला और खूंटी के रहने वाले हैं। इनमें पूर्वी सिंहभूम जिला की एक, पश्चिम सिंहभूम जिला की पांच, पाकुड़ की एक, साहिबगंज की दो, सिमडेगा की एक, गोड्डा की दो, गुमला की एक, खूंटी की एक लड़की है। किशोर…
चाईबासा के संध्या गुदरी बाजार में खड़े एक ट्रक में आग लग गई। हादसे में ट्रक के अंदर बैठे एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। घटना जिला मुख्यालय के सदर थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर मंगलवार की देर रात की है। ट्रक में आग कैसे लगी, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है। ट्रक में ड्राइवर मौजूद नहीं था। इधर, घटना के बाद फायर ब्रिगेड ने ट्रक में लगी आग को बुझाया। इस संबंध में घटनास्थल के पास रहने वाली सुनीता अग्रवाल ने बताया कि वो…
जिले के सुदूरवर्ती सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुंदरु जंगल के पास मंगलवार को IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गए। सुरक्षाबल नक्सलियों की मूवमेंट की सूचना के बाद जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। इसी दौरान IED ब्लास्ट में स्मॉल एक्शन टीम (SAT) जवान दुलेश्वर प्रसाद जख्मी हो गए। उनके दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे। फौरन हेलिकॉप्टर की मदद से उन्हें रांची स्थित मेडिका लाया गया। यहां इलाज से दौरान वो वीरगति को प्राप्त हो गए। वहीं, रांची स्थित जैप वन ग्राउंड में शहीद जवान दुलेश्वर प्रसाद को पुष्प चक्र अर्पित कर मुख्यमंत्री हेमंत…
रांची से पुरी के लिए ट्रेन की शुरुआत जल्द हो सकती है। रांची रेल मंडल ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रांची रेल मंडल की तरफ से दक्षिण पूर्व रेलवे के हेडक्वार्टर में प्रस्ताव भेजा गया है। वहां से हरी झंडी मिलते ही इसे शुरू कर दिया जाएगा। अप्रैल के बाद इन ट्रेनों का परिचालन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। रांची रेल मंडल के CPRO नीरज कुमार ने बताया कि हटिया-तपस्विनी एक्सप्रेस, कामख्या एक्सप्रेस, रांची-जयनगर एक्सप्रेस और रांची-भागलपुर एक्सप्रेस को शुरू करने का प्रस्ताव हेडक्वार्टर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि विभिन्न संगठनों की तरफ…
कदमा थाना अंतर्गत बजरंग अखाड़ा के पास चंद्रा ज्वेलर्स के मालिक गणेश चंद्र को गोली मारने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने गणेश चंद्र के दामाद कदम टैंक रोड निवासी राजकुमार पात्रो और दामाद के साथी भाटिया बस्ती निवासी रघुनाथ मन्ना को गिरफ्तार किया है। गणेश चंद्र की बेटी, पति राजकुमार पात्रो की प्रताड़ना से परेशान होकर 6 माह पहले मायके आ गई थी। उसने तलाक की अर्जी भी दे दी थी। तब से राजकुमार पत्नी को अंजाम भुगतने की धमकी देता था। राजकुमार ने गणेश चंद्र को भी बेटी को उसके…
झारखंड के सभी टोल प्लाजा के सभी लेन में फास्टैग (FASTag) की व्यवस्था कर दी गयी है. सोमवार की रात 12 बजे से सारे टोल प्लाजा में फास्टैग से टैक्स वसूली शत-प्रतिशत शुरू हो गयी है. वहीं नकद लेनदेन को बंद कर दिया गया है. फास्टैग नहीं रहने पर दोगुना टैक्स वसूल किया जायेगा. अधिकारियों ने बताया कि टोल प्लाजा के पास भी फास्टैग लेने की सुविधा उपलब्ध है. झारखंड के सभी टोल प्लाजा के सभी लेन में फास्टैग की व्यवस्था की गयी है. सभी टोल प्लाजा से फास्टैग से टैक्स वसूली शुरू है. नकद लेनदेन बंद कर दिया गया…
झारखंड के धनबाद जिले के निमियाघाट-तोपचांची सीमा स्थित जीटी रोड पर रविवार की अहले सुबह साढ़े तीन बजे के लगभग नकाबपोश हथियारबंद अपराधियों ने बस में सवार नवादा के स्वर्ण व्यवसायी अभय वर्मा उर्फ गुड्डू (28) की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके पास से जेवरात लूट लिये. वहीं उसके साथी नवादा के ही मनीष वर्णवाल से मारपीट कर करीब डेढ़ लाख रुपये लूट लिए. धनबाद के तोपचांची थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. बिहार के नवादा के स्वर्ण व्यवसायी अभय के पास से कितनी कीमत के जेवर लूटे गये हैं, इसका पता नहीं चल पाया है.…
लापता सरकारी सेवकों के आश्रितों को नौकरी दी जायेगी. इस संबंध में कार्मिक, प्रशासनिक सुधार विभाग ने आदेश जारी किया है. कार्मिक विभाग की ओर से सारे विभागों के साथ ही सारे आयुक्तों, उपायुक्तों, विभागाध्यक्ष सहित अन्य अफसरों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है. इसमें उल्लेख किया गया है कि अब लापता सरकारी सेवकों के आश्रितों को प्रावधान के तहत अनुकंपा पर नौकरी उपलब्ध करायी जा सकेगी. पिछली बार कैबिनेट की बैठक में इस पर सहमति बनी थी. इसके बाद विभाग ने आदेश जारी किया है. विभाग ने लिखा है कि यह प्रावधान किया गया है कि जो…
रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के आनंद विहार इलाके में 30 साल की एक युवती की संदेहास्पद मौत से सनसनी फैल गई है। दो दिन से महिला अपने कमरे में फंदे से झूली हुई थी लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। सोमवार को दूध वाले ने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर से दरवाजा नहीं खुला। दूध वाले ने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस PCR की टीम जब दरवाजा तोड़ कर अंदर गई तो युवती फंदे से लटक रही थी। शव से बदबू भी आ रही…
कोरोना के कारण बंद हुआ प्लेटफॉर्म टिकट का काउंटर सोमवार से खुल गया है । रांची रेल डिवीजन के हटिया, रांची और मूरी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट की बिक्री शुरू हो गई है। लेकिन प्लेटफॉर्म टिकट लेकर स्टेशन में प्रवेश करने वाले यात्रियों को अब तीन गुणा अधिक चार्च देना होगा। रांची रेल मंडल के PRO नीरज कुमार ने बताया कि तीन स्टेशन पर प्लेटफॉर्म टिकट बिक्री की इजाजत दी गई है। इसमें रांची, हटिया और मूरी रेलवे स्टेशन शामिल है। रांची और हटिया में 30 रुपए और मूरी में 10 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। किराए में…
