Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
कदमा थाना अंतर्गत रामनगर में रहने वाले संजय चुटेल (32) का शव पुलिस ने मंगलवार को खरकई नदी से बरामद किया। संजय जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (JNAC) में सुपरवाइजर था और गुरुवार की सुबह से सुसाइड नोट छोड़ घर से लापता था। मृतक के फुफेरे भाई सागर ने शव की पहचान की। संजय ने अपने हाथ में मां का नाम का टैटू बना रखा रखा था। हाथ पर लिखे नाम से ही मृतक की पहचान हुई। इधर, संजय का शव मिलने के बाद पत्नी सुधा देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। आत्महत्या की आशंका सुबह नदी…
जिले में रविवार को समलैंगिक विवाह का एक मामला प्रकाश में आया। सरायढेला थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। जब दोनों के परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वो थाना पहुंच गए। दोनों लड़कियां भी थाना आईं और एक-दूसरे से अलग नहीं रहने की बात पर अड़ गईं। बाद में महिला थाना में दोनों की काउंसलिंग की गई और दोनों को बालिग होने तक अलग रहने की बात कही गई। काफी समझाने के बाद दोनों ने इस पर सहमति जताई। दोनों लड़कियों की उम्र 13 और 14 साल है। मामले की जानकारी परिजनों को…
सूफिया परवीन हत्याकांड का खुलासा करने के मामले में डीजीपी एमवी राव ने सोमवार को एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा समेत कई पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इन्हें ये सम्मान 13 दिन में सूफिया हत्याकांड मामले को सुलझाने के लिए DGP एमवी राव ने उन्हें पुरस्कृत किया है। डीजीपी एमवी राव ने 15 जनवरी को झारखंड पुलिस मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कहा था कि ओरमांझी हत्याकांड का खुलासा करने में शामिल पुलिस अधिकारी और पदाधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। सूफिया परवीन का सिर कटा हुआ शव हुआ था बरामद ओरमांझी थाना क्षेत्र के जीराबार जंगल…
आबकारी विभाग ने सोमवार तड़के एक झोपड़ी में चल रहे अवैध विदेशी शराब मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यहां से फैक्ट्री के दो केयर टेकर सिद्धेश्वर नाथ और बुद्धेश्वर कालिंदी को गिरफ्तार किया गया। विभाग के मुताबिक, यहां महंगी शराब की खाली बोतलों में सस्ती शराब भरकर ऊंची कीमत में बेचा जाता था। जब्त शराब की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई जा रही है। उधर, विभाग की कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया। विभाग को बर्मामाइंस थाना अंतर्गत कैरेज कॉलोनी चुनाभट्टा कब्रिस्तान के पास अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री होने की जानकारी मिली थी। छापेमारी…
झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में अब BBA और BCA की भी पढ़ाई होगी। यूनिवर्सिटी के एकेडमिक काउंसिल ने इस पर अपनी सहमति भी दे दी है। नए सत्र से यूनिवर्सिटी से संबद्ध सभी कॉलेजों में इसकी पढ़ाई होगी। प्रबंधन को कोर्स का सिलेबस तैयार करने के लिए कहा गया है। नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम के प्रारूप को तैयार किया जाना है। इसके साथ ही सीटों की संख्या का निर्धारण भी करना है। इसके फीस का निर्धारण फिलहाल नहीं हो सका है। बहुत जल्द इसकी भी घोषणा होने की संभावना है। तीन कालेजों की तरफ से BBA और BCA की…
5 फरवरी को केलाघाघ डैम में कूदने वाले युवक की लाश घटना के करीब 19 घंटे बाद शनिवार को बाहर निकाल लिया गया। डैम में डूबी लाश को निकालने के लिए NDRF की टीम सिमडेगा पहुंची थी। स्थानीय गोताखोरों की मदद से जब युवक को नहीं निकाल पाई तो NDRF को सूचना दी गई थी। बताते चलें कि शुक्रवार की शाम युवक ने अपनी छोटी बहन को वीडियो कॉल किया। कुछ देर बाद कॉल काटकर उसने डैम में छलांग लगा दी थी। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि युवक ने ऐसा क्यों किया। युवक की पहचान 24 साल…
कुजू ओपी क्षेत्र रांची-हजारीबाग फोरलेन सड़क के पास शनिवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। सुबह युवक का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने शव के पास से दो मोबाइल, दो जिंदा गोली और एक माचिस बरामद किया है। हालांकि आंशका जाहिर की जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या कर…
रांची: रिम्स की सुरक्षा में एक बार फिर कैदी ने सेंध लगा दी है। दुमका से इलाज के लिए रिम्स लाया गया मर्डर का आरोपी सिद्धेश्वर रमैया नाम का कैदी शनिवार सुबह फरार हो गया। 4 फरवरी को अचानक पेट दर्द की समस्या के बाद उसे रिम्स के मेडिसिन आईसीयू में एडमिट किया गया था। यहां डॉ. सीबी शर्मा की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था। उसे मेडिसिन आईसीयू के बेड नंबर 3611 पर रखा गया था। रिम्स के सुरक्षा प्रभारी अभास ने बताया कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि रिम्स किसी कैदी का इलाज…
पलामू: सीआइसी रेलखंड के मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह जब एक मालगाड़ी पहुंची तो उसके दो वैगन में लदे कोयले में आग लगी देखी गई। गाड़ी को मेन लाइन पर खड़ी कर फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह आग कहां और कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। स्टेशन प्रबंधक राजकिशोर ठाकुर ने बताया कि 18वें वैगन पर लदे कोयले में काफी तेज आग धधक रही थी। जबकि 24वें वैगन पर आग का कम असर था। हालांकि समय पर भीषण आग को बुझाकर बड़े नुकसान व हादसे को…
रांची: झारखंड के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में कार्यरत घंटी आधारित अनुबंध सहायक प्राध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को दसवें दिन भी राजभवन के सामने अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन जारी रखा। झारखंड सहायक प्राध्यापक अनुबंध संघ के डाॅ. सिमोन सोरेन ने कहा कि राज्य के अधिकांश विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों में कक्षाएं प्रभावित है। असिस्टेंट प्रोफेसर सत्याग्रह आंदोलन पर हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों पर किसी का भी ध्यान नहीं है। उच्च शिक्षा विभाग ने एक जनवरी, 2021 को जो संकल्प पारित किया है, वह राज्य सरकार की शिक्षा नीति व अनुबंध कर्मियों को दिए गए…
