Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दो नाबालिग लड़कियों ने मंदिर में रचाई शादी, बालिग होने तक अलग रहने पर बनी सहमति
    झारखण्ड

    दो नाबालिग लड़कियों ने मंदिर में रचाई शादी, बालिग होने तक अलग रहने पर बनी सहमति

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 8, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जिले में रविवार को समलैंगिक विवाह का एक मामला प्रकाश में आया। सरायढेला थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों ने आपस में शादी कर ली। जब दोनों के परिजनों को इसकी सूचना मिली तो वो थाना पहुंच गए। दोनों लड़कियां भी थाना आईं और एक-दूसरे से अलग नहीं रहने की बात पर अड़ गईं। बाद में महिला थाना में दोनों की काउंसलिंग की गई और दोनों को बालिग होने तक अलग रहने की बात कही गई। काफी समझाने के बाद दोनों ने इस पर सहमति जताई।

    दोनों लड़कियों की उम्र 13 और 14 साल है। मामले की जानकारी परिजनों को तब हुई, जब उन्होंने एक लड़की के मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखा। परिजनों ने लड़की से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसने पास में रहने वाली एक लड़की से शनिवार को मंदिर में शादी कर ली है। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजन दूसरी लड़की के घर पहुंचे और मामले की जानकारी दी तो उसके फैमिली वाले भी परेशान हो गए। इधर, दोनों ही लड़कियां एक-दूसरे का साथ छोड़ने को तैयार नहीं थीं। उनका कहना है कि दोनों ही एक-दूसरे को बचपन से प्यार करतीं हैं।

    इसके बाद मामला थाना पहुंचा। सरायसढेला थाना पुलिस ने दोनों को समझाने की कोशिश की पर वो नहीं मानी तो उन्हें महिला थाना लाया गया। यहां दोनों की काउंसलिंग की गई। इस दौरान दोनों ही लड़कियां एक साथ ही रहने पर अड़ी रहीं। हालांकि काफी समझाने के बाद दोनों ने यह माना कि बालिग होने के बाद दोनों एक साथ रहेंगी। फिलहाल दोनों अलग-अलग अपने परिजनों के साथ रहेंगी। इसके बाद थाना में बांड भरने के बाद दोनों अपने-अपने परिवार के साथ घर चलीं गईं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026

    राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ

    May 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.