Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
बिस्टुपुर थाना अंतर्गत मेन रोड में यूनियन बैंक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने कदमा भाटिया बस्ती के दंपती से मंगलवार को 6 लाख रुपए की छिनतई की। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश गोपाल मैदान की ओर भाग निकले। रोते हुए महिला थाना पहुंची और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। टाटा स्टील से रिटायर्ड निर्मल कुमार डे और उनकी पत्नी पेशे से शिक्षिका रूमा डे बैंक ऑफ इंडिया से 6 लाख रुपए निकाल बैंक ऑफ बड़ौदा में जमा करने जा रहे…
झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद मंडल कारा से रविवार को दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट कर दिया गया है. संजीव सिंह अप्रैल 2017 से धनबाद जेल में अपने चचेरे भाई नीरज सिंह की हत्या के आरोप में जेल में बंद हैं. पूर्व विधायक संजीव सिंह को जेल आईजी के निर्देश पर दुमका सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया है. 21 मार्च 2017 को धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या हो गयी थी. तब संजीव सिंह भाजपा से झरिया के विधायक थे. आरोप लगा था कि उन्होंने ही नीरज सिंह की हत्या की साजिश रची थी. मिली…
गुमला: बसिया थाना क्षेत्र के लोंगा में रांची-सिमडेगा मेन रोड पर सोमवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वो सिमडेगा का रहने वाला था और बीएड में एडमिशन के लिए बाइक से रांची जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक रोड पर बने ठोकर से अनियंत्रित हो गई और युवक सड़क पर गिरा व दाहिनी ओर चला गया। इसी बीच युवक सामने से आ रहे ट्रक के नीचे घुस गया और कुचलने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अक्षय कुमार (26) के रूप में की गई। अक्षय सिमडेगा स्थित ठाकुरटोली…
अब रांची में पत्थलगड़ी का मुद्दा उठने लगा है। सोमवार को दो दर्जन से ज्यादा संख्या में अलग-अलग आदिवासी समुदाय के लोग शिलापपट्ट लेकर रांची के डोरंडा पहुंच गए। ये यहां अंबेडकर मूर्ति के पास शिलापट्ट लगाना चाहते थे। जिसमें लिखा था कि रांची अनुसूचित क्षेत्र है और यहां शासन-प्रशासन नियंत्रण आदिवासियों के हाथ में होगा। इसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन का पूरा अमला मौके पर पहुंच गया। रांची के ट्रैफिक एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने लोगों को समझाने की कोशिश की। लगभग तीन घंटे तक प्रशासन और लोगों के साथ तीखी बहस होती रही। प्रशासन के सख्त रवैये…
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यालय में सोमवार को जमकर बवाल हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के सामने ही पार्टी के अन्य कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई। नेता एक-दूसरे का कॉलर तक पकड़ लिए।सूत्रों से मिल रही सूचना के मुताबिक प्रदेश कार्यालय में एक बैठक के दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रवक्ता आलोक दूबे आपस में भिड़ गए। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव भी वहां उपस्थित थे। वे वहां बैठे रहे और कार्यकर्ता आपस में भिड़ते गए। हल्की नोक-झोक से शुरू हुआ यह मामला धीरे-धीरे हाथापाई तक पहुंच गई थी। हालांकि…
गुमला में 52 साल की एक महिला के साथ गैंगरेप की खबर आ रही है। महिला अपनी मां की सेवा करने विशुनपुर के होलंग गांव आई थी। यहीं से अपने घर पिरका बरटोली लौट रही थी। इसी दौरान होलंग विद्यालय के पास पहले से ही घात लगाए बैठे तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विशुनपुर थाने में FIR दर्ज कराई है। पीड़िता ने बताया कि वह किसी को नहीं जानती है। वह लोगों को मना करते रही लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं मानी। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी…
चारा घोटाले में सजायाफ्ता राजद सुप्रीमो लालू यादव की जमानत याचिका को झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। जज अपरेश सिंह की अदालत में मामले की सुनवाई शुक्रवार को हुई। इसमें कोर्ट ने कहा कि लालू यादव की आधी सजा पूरी होने में अभी 2 महीने दिन बाकी है। ये सजा पूरी होने के बाद ही उन्हें जमानत दी जा सकती है। सुनवाई के दौरान CBI की ओर से लालू प्रसाद की आधी सजा संबंधी दस्तावेज पेश किया गया। इसके मुताबिक उनकी आधी सजा पूरी होने में अभी दो महीने 7 दिन बाकी है। इस पर बहस हुई। इसके…
मध्याह्न भोजन योजना (मिड डे मील) से जुड़े 79,551 रसाेईया सह सहायिकाओं के मानदेय में पांच साै रुपए की बढ़ाेतरी की गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इससे संबंधित प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इस वृद्धि के बाद अब रसोईया सह सहायिकाओं को हर माह 2000 रुपए मानदेय मिलेगा। यह बढ़ोतरी अप्रैल-2020 से प्रभावी मानी जाएगी। 10 माह 500 रुपए मानदेय भुगतान के लिए सीएम ने 39 करोड़, 79 लाख, 55 हजार खर्च करने की स्वीकृति दे दी है। उल्लेखनीय है कि मिड डे मील केंद्र प्रायोजित योजना है। इसके तहत विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दोपहर में…
स्मॉल एक्शन टीम (सैट) के शहीद जवान दुलेश्वर प्रसाद का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव गुमला के जारी थाना क्षेत्र स्थित कटिंगा गांव लाया गया। यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर लोगों की काफी भीड़ रही। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताते चलें कि दुलेश्वर प्रसाद लोहरदगा के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र के दुंदरु जंगल के पास मंगलवार को नक्सलियों के इम्प्राेवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट में शहीद हो गए थे। वहीं, मंगलवार को रांची के जैप वन ग्राउंड में शहीद जवान दुलेश्वर प्रसाद को पुष्पचक्र अर्पित…
रांची: 19 दिसंबर को नामकुम के चाय बागान में हुए गोलीकांड में शामिल दो और आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। नामकुम पुलिस ने पिंटू राम और विकेश कुमार चौधऱी ऊर्फ विक्की को कांके रोड से गिरफ्तार की है। दोनों को कोविड टेस्ट के बाद जेल भेज दिया गया है। नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। शूटरों को रांची लाने और रांची से बाहर भेजने की जिम्मेदारी इसे दी गई थी। यह न केवल शूटरों को पूरे इलाके की रेकी कराया था बल्कि उसे अपने घर में पनाह भी…
