Author: Koylanchal Samvad

मानगो थाना अंतर्गत रोड नंबर 17 के हलदर महतो कॉलोनी में रहने वाली महिला फरहत यास्मीन से हथियार के बल पर लूट मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूट की दो मोबाइल, घटना में प्रयुक्त दो देसी पिस्तौल, चार जिंदा गोली, एक बाइक और अभियुक्तों का चार मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है। शनिवार को कोल्हान DIG राजीव रंजन सिंह ने मामले का खुलासा किया। DIG ने बताया लूट के मामले में डिमना बस्ती निवासी वसीम अंसारी, कपाली निवासी सहजादा आलम,…

Read More

जमशेदपुर: मानगो चौक के पास शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार फर्नीचर कारोबारी मनोज तिवारी (40) की मौत हो गई। अज्ञात वाहन बाइक को धक्का मार मौके से भाग निकला। मनोज ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। उनके सिर पर गंभीर चोट आई। जो उनकी मौत का कारण बना। इधर, घायल अवस्था में पुलिस ने मनोज को इलाज के लिए MGM पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनोज उलीडीह थाना अंतर्गत रामकृष्ण कॉलोनी के रहने वाले थे। शुक्रवार की देर रात वह अपनी दुकान बंद कर घर वापस लौट रहे थे। इसी…

Read More

डाेरंडा के फाॅरेस्ट काॅलाेनी माेड़ पर शुक्रवार शाम मुकेश यादव (30) की गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह अपनी मंगेतर से मिलने काेलकाता जा रहा था। फाॅरेस्ट काॅलाेनी स्थित घर से ट्रेन पकड़ने के लिए निकला था कि स्कूटी सवार अपराधियाें ने गाेली चला दी, जाे उसकी कमर के पास लगी थी। शव का पोस्टमार्टम करा लिया गया है। शहर के सुरक्षित इलाके में हुए इस मर्डर ने पुलिस की नींद उड़ा दी है। प्रभारी सिटी एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग खुद जांच पर नजर बनाए हैं। डोरंडा थाना प्रभारी ने बताया कि जांच जारी है। शुरुआती जांच में…

Read More

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने पांचों राज्यों में चुनाव का एलान कर दिया है. पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा. बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण में मतदान होगा. दूसरे चरण में 1 अप्रैल को मतदान होगा. तीसरे चरण में 6 अप्रैल, चौथे चरण में 10 अप्रैल, पांचवें चरण में 17 अप्रैल, छठे चरण में 22 अप्रैल, सातवें चरण में 26 अप्रैल और आठवें चरण में 29 अप्रैल को मतदान होगा. जबकि मतगणना 2 मई को की जाएगी. वहीं असम में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 47 सीटों पर 27 मार्च को…

Read More

बिशुनपुर थाना क्षेत्र के बनारी स्थित CRPF पुलिस पिकेट में गुरुवार की रात एक जवान ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने अपने ही AK-47 से खुद को गोली मार ली। जवान की पहचान सोमपाल सिंह के रूप में हुई है। जवान सोमपाल सिंह नगर यूपी में जिला मेरठ थाना मवाना ग्राम छुछई के रहने वाले थे। CRPF 158 बी कंपनी में उनकी तैनाती थी। बिशुनपुर के बनारी पिकेट में पिछले सितंबर 2020 से तैनात थे। सूचना मिलने के बाद बिशुनपुर थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज…

Read More

जमशेदपुर से गैंगवार की खबर आ रही है। शुक्रवार का रविदास गैंग के गुर्गों ने हेते गिरोह के दो सदस्यों पर हमला किया है। घटना सोनारी थाना क्षेत्र के कागल नगर रोड नंबर 5 में हुई है। यहां खेत गिरोह के दो सदस्य सियाल उर्फ सोनू और सियाल उर्फ सोनू और रोशन बाइक से घर जा रहा था। उसी दौरान रविदास गिरोह के गुर्ग बोलेरो से पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली सोनू के पीठ पर लगी है। अपनी जान बचाने के लिए सोनू भागकर रोड नंबर 5 में रहने वाले बिल्डर फनी भूषण महतो के…

Read More

रांची के गोंदा थाना क्षेत्र के टिकली टोली रोड में डबल मर्डर हुआ है। यहां पति-पत्नी की हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान कांके लेक व्यू स्कूल में माली का काम करने वाले तेतरु पाहन और उनकी पत्नी लखिया पाहन के रूप में हुई है। गला रेत कर इनकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। पूरे शरीर पर चाकू से हमले के निशान हैं। घटना की सूचना मिलने पर गोंदा थाना प्रभारी और सदर डीएसपी मौके पर पहुंच गए हैं। सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरबार ने बताया कि ये अपने भांजे के घर में रह रहे थे।…

Read More

धनबाद: भाजपा के पूर्व विधायक संजीव सिंह को धनबाद से दुमका सेंट्रल जेल में शिफ्ट करने के मामले में झारखंड के जेल आइजी वीरेंद्र भूषण की भद पिट गई है। भूषण के आदेश पर धनबाद जेल प्रशासन ने 21 फरवरी को आनन-फानन में दुमका सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया था। इसके विरोध में संजीव ने धनबाद अदालत की शरण ली थी। इस मामले को कोर्ट ने गंभीरता से लेते हुए संजीव को अविलंब दुमका से धनबाद लाने का आदेश दिया है। इसके साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि रंजन की अदालत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि…

Read More

झारखंड के खूंटी में महिला पुलिस अधिकारी घूस लेते पकड़ी गई है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानि‍ एसीबी की टीम ने महिला पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है। खूंटी की महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह को 15 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। मीरा सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची की टीम ने खूंटी महिला थाना से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि दुष्कर्म के एक मामले में आरोपित को बचाने के लिए महिला थाना प्रभारी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। पहली किश्त में 15 हजार की मांग की थी और रिश्वत लेते दबोची गई। शिकायतकर्ता खूंटी के बेलवादाग के बगडू…

Read More

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए ने 25 लाख रुपए के इनामी पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप पर 5 लाख रुपए का इनाम घोषित किया है। साथ ही उसके खिलाफ इश्तेहार भी जारी किया है। इसमें लाेगाें से दिनेश गोप के बारे में जानकारी देने की अपील की गई है। कहा है कि जानकारी देने वाले को 5 लाख रुपए की इनाम राशि दी जाएगी। नाम और पहचान भी गुप्त रखे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि झारखंड पुलिस दिनेश गोप पर पहले से ही 25 लाख रुपए का इनाम घोषित कर रखा है। वहीं एनआईए की प्राथमिकी में दिनेश गोप वांटेड है।

Read More