Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव के पास गुरुवार सुबह करीब आठ बजे नक्सलियों द्वारा किये गये लैंडमाइंस ब्लास्ट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गये, जबकि दो जवान घायल हो गये हैं। घायलों को एयरलिफ्टिंग कर रांची मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कोल्हान डीआईजी राजीव रंजन सिंह, सीआरपीएफ के डीआईजी अंशु शुक्ला, एसपी अजय लिंडा सहित कई अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। घटना के बारे में बताया जाता है कि गुरुवार सुबह झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ 60 बटालियन के जवान लांजी इलाके में अभियान चलाने जा रहे थे,…
कामडारा थाना क्षेत्र स्थित नरसिंहपुर अंबाटोली में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना बुधवार की देर शाम की है। पत्नी की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और घर में आकर सो गया। पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई तो आरोपी से पूछताछ की। आरोपी पति ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। आरोपी एक हत्याकांड में जमानत पर चार महीने पहले जेल से घर आया था। दंपती के चार बच्चे हैं। मृतका की पहचान भूखली बरला (40) के रूप में की गई। आरोपी…
झारखंड के गुमला जिले में डायन बिसाही को लेकर एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया है और इसे जनहित याचिका में तब्दील कर दिया है. अदालत ने इस मामले में सरकार से जवाब मांगा है. आपको बता दें कि झारखंड के गुमला जिले के कामडारा थाना के आमटोली पहाड़गांव में पिछले दिनों एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या जादू टोना को लेकर की गयी थी. गांव में हाल के दिनों में कुछ लोग बीमार हुए थे और कुछ लोगों की मौत हो गयी थी. इससे गांव के लोग…
झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने आज बुधवार (3 मार्च, 2021) को वित्तीय वर्ष 2021- 22 का बजट पेश किया. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान 91,277 करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया. इसमें न सिर्फ युवाओं को रोजगार के लिए लोन में अनुदान की सुविधा दी जायेगी, बल्कि सार्वभौमिक पेंशन योजना के जरिए असहायों व बुजुर्गों को पेंशन को लेकर परेशान नहीं होना पड़ेगा. झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखते हुए न सिर्फ झारखंड खुला विश्वविद्यालय खोलेगी, बल्कि असंगठित कर्मकारों को भी योजनाओं से लाभान्वित किया जायेगा. इन योजनाओं से…
जमशेदपुर के बिस्टूपुर थाना अन्तर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा के पास से एक महिला से छिनतई करने के मामले में पुलिस ने छिनतई में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है इसमें एक महिला भी शामिल है. गिरफ्तार किया गए अपराधी में पवन कुमार यादव शामिल है. दोनों बिहार के कटिहार जिले के कोड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले है. पुलिस ने इनके पास से लूट गए 6 लाख रुपए भी बरामद किए है. साथ ही पुलिस ने छिनतई में प्रयुक्त बाइक भी बरामद किया है. मंगलवार को इसकी जानकारी सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने एक प्रेस वार्ता में…
रांची: गोंदा थाना क्षेत्र के टिकली रोड में 26 फरवरी को हुई दंपती की हत्या की गुत्थी रांची पुलिस ने सुलझा ली है। जानकारी के अनुसार, मृतक तेतरू पाहन के भतीजे ने ही उन्हें और उनकी पत्नी लखिया को जमीन के विवाद में घर में घुस कर काट दिया था। पुलिस घटना में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर ली है। पुलिस के सूत्रों के मुताबिक कुछ महीनों पहले तेतरू पाहन के हिस्से की करीब 70 डिसमिल जमीन उसके रिश्तेदार ने बेची थी। बताया जा रहा है कि जमीन की बिक्री में तेतरू को एक भी पैसा नहीं मिला था और…
गिरिडीह: बेटी की शादी का निमंत्रण देने जा रहे पिता की हादसे में मौत के एक दिन बाद मंगलवार को मां की भी हार्ट अटैक से मौत हो गई। दंपती की बेटी की शादी 16 मार्च को है। घटना बदगुंदा टोला के धावाटांड की है। दंपती के 7 बच्चे हैं। इनमें से तीन बेटियों की पहले ही शादी हो चुकी है। जबकि चार बच्चों में दो बेटी और दो बेटे हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ताराटांड़ थाना क्षेत्र के बदगुंदा टोला धावाटांड निवासी गोपीन किस्कु 28 फरवरी को स्कूटी से बेटी की शादी…
टाटा स्टील व टाटा ग्रुप के संस्थापक जेएन टाटा की 182वीं जयंती (तीन मार्च) को लेकर टाटा शहर पूरी तरह से रोशनी से जगमगा उठा है. शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर विशेष विद्युत सज्जा की गयी है. सड़क से गुजरने पर दीपावली का अहसास हो रहा है. वहीं जुबिली पार्क व दोराबजी टाटा पार्क में भी आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी है. इसका स्वीच ऑन उदघाटन आज दो मार्च की शाम 6.30 बजे टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन करेंगे. संस्थापक दिवस को लेकर जुबिली पार्क में इस बार कोरोना के कारण सीमित तौर पर विद्युत सज्जा की गयी…
रांची के मोरहाबादी मैदान में 10 मार्च से 30 मार्च 2021 तक सेना की बहाली होगी. सेना बहाली के सफल आयोजन को लेकर आज मंगलवार को सेना एवं रांची जिले के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने रांची के समाहरणालय में बैठक की. इसमें मोरहाबादी में आयोजित होने वाली आर्मी रैली को लेकर सेना के पदाधिकारियों ने रांची जिला प्रशासन के साथ बैठक कर विधि-व्यवस्था को लेकर विमर्श किया. निदेशक सेना भर्ती कर्नल आईएस पटियाल ने पीपीटी के माध्यम से सेना बहाली की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आयोजन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा की जानेवाली व्यवस्था से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की.…
झारखंड के गुमला जिले के मड़वा गांव से सटे सहदेव झरिया जंगल में भाकपा माओवादी द्वारा बिछाये गये आइइडी बम ब्लास्ट होने से मड़वा गांव के महेंद्र महतो (27 वर्ष) का बायां पैर उड़ गया. महेंद्र शनिवार की सुबह जंगल में पशुओं को चराने गया था. दिन के एक बजे अचानक उसका पैर जंगल में बिछाये गये आइइडी बम पर पड़ गया. जिससे बम ब्लास्ट किया और महेंद्र घायल हो गया. दो घंटे तक घायल जंगल में पड़ा रहा. परिजनों एवं ग्रामीण जंगल में घुसे और खटिया पर लादकर घायल को गांव लाया गया. इसके बाद ऑटो से गुमला सदर…
