Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
झारखंड हाई कोर्ट से गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को बुधवार को बड़ी राहत मिली है। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने जमीन खरीद से जुड़े मामले में उनकी पत्नी अनामिका गौतम पर दर्ज FIR को रद्द कर दिया है। अनामिका गौतम के खिलाफ एक जमीन की खरीद मामले में देवघर के टाउन थाना में दो FIR दर्ज कराई गई थी। इसे निरस्त करने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। पूर्व में सभी पक्षों की बहस पूरी होने के बाद अदालत ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। गुरुवार को अदालत ने फैसला…
MGM थाना क्षेत्र के सिरोमन नगर सतलुज ब्लॉक में रहने वाले बुजुर्ग संतोक सिंह (70) की मौत बुधवार की रात 5वीं मंजिल की छत से गिरकर हो गई। वे टीनप्लेट के रिटायर्ड कर्मी थे। वो कई बीमारियों से पीड़ित थे। बेटे ने आंशका जताई है कि चक्कर आने की वजह से पिता छत से गिर गए होंगे। वहीं, आत्महत्या करने का भी शक जाहिर किया जा रहा है। गुरुवार को शव का पोस्टमाॅर्टम हुआ। इस मामले में थाना में मृतक के पुत्र दलजीत सिंह के बयान पर अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज किया गया है। पुत्र दलजीत सिंह ने बताया…
रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब इलाके में मंगलवार सुबह वहां के स्थानीय लोगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद लोगों ने उसे कोतवाली थाना को सौंप दिया है। आरोप है कि युवक एक छात्रा का मोबाइल चोरी कर भागने की कोशिश कर रहा था। आरोपी की पहचान हिंदपीढ़ी निवासी के रूप में हुई है। दरअसल छात्रा पढ़ाई के लिए क्लास जा रही थी तभी बाइक सवार आरोपी उसका फोन छीन कर भागने लगा। इसके बाद छात्रा शोर मचाने लगी। इसके बाद स्थानीय लोग युवक के पीछे दौड़ने लगे और खदेड़ कर उसे…
मुख्यमंत्री काफिले पर हमला मामले के मुख्य आरोपी भैरव सिंह की जमानत याचिका खारिज हो गई है। भैरव सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी करने के बाद न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया है। अब भैरव सिंह अपने वकील के माध्यम से न्यायुक्त की अदालत में जमानत के लिए गुहार लगा सकता है। भैरव सिंह ने पुलिस के बढ़ते दबाव के बाद 7 जनवरी को सरेंडर किया था। उसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में पार्षद रोशनी खलखो समेत 16 लोगों को जमानत मिल चुकी है। इन्हें 20-20 हजार के…
रांची की पोक्सो कम चिल्ड्रेन कोर्ट ने मंगलवार को 4 नाबालिग आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इन्हें नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में यह सजा सुनाई गई है। यह नाबालिग को सुनाई जाने वाली अधिकतम सजा है। वहीं इस मामले में दो अन्य दो नाबालिग जिनकी उम्र 16 साल से भी कम है उन्हें जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड की कोर्ट ने रिहा कर दिया गया था। परिजनों से 10-10 हजार का बॉन्ड भरा कर और भविष्य में इस तरह की गलती नहीं दोहराने की बात कह कर उसे छोड़ दिया गया। शौच के दौरान नाबालिग से…
लावालौंग थाना क्षेत्र के सिलदाग पंचायत स्थित हाहे गांव के पास जंगल से मंगलवार को 6 शक्तिशाली बम बरामद किए गए। इसमें चार केन, दो डिब्बा और एक पाइम बम शामिल है। बम को पेड़ की गुफा में छुपा कर रखा गया था। बम निरोधक दस्ते की मदद से विस्फोटकों को डिफ्यूज कर दिया गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई। थाना प्रभारी विवेक कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि हाहे गांव के पास एक महुआ के पेड़ के पास भारी मात्रा में विस्फोटक रखा गया है। सूचना मिलते ही उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद इसकी…
झारखंड लोकसेवा आयोग ने सातवीं से 10 वीं तक की सिविल सेवा परीक्षा के आवेदन तिथि को विस्तार दे दिया है. अब उम्मीदवार 21 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के दौरान वेबसाइट में आ रही दिक्कतों को देखते हुए आयोग ने यह विस्तार दिया है आयोग कि वेबसाइट पर इससे संबंधित नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. बताते चलें कि सोमवार को आवेदन कि अंतिम तिथि थी लेकिन आयोग की वेबसाइट खुल ही नहीं रही थी. जिसके बाद आवेदन तिथि को बढ़ाया गया है. वहीं आवेदन के बाद परीक्षा फीस 22 मार्च तक जमा की जा सकती है. 252…
रांची: सातवीं, आठवीं, नौवीं और दसवीं जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की उम्र सीमा को लेकर कट ऑफ डेट तय करने के मामले में मुकेश कुमार एवं अन्य की ओर से दायर याचिका पर आज सोमवार को झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी. अदालत ने राज्य सरकार की ओर से दायर जवाब को सही ठहराया. प्रार्थी की ओर से याचिका दायर कर उम्र सीमा का कट ऑफ डेट 1 अगस्त 2011 करने की मांग की गयी थी. इसे अदालत ने खारिज कर दिया. राज्य सरकार की ओर से झारखंड…
अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए रांची में चंदा की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। मकर संक्रांति से लेकर माघी पूर्णिमा (42 दिनों ) तक रांची से लगभग 3 करोड़ 65 लाख 51 हजार रुपए चंदा के रूप मं संग्रह किया गया है। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति झारखंड प्रान्त की बैठक के बाद इसकी घोषणा सोमवार को की गई। समिति से जुड़े अमर प्रसाद और रंगनाथ महतो ने बताया कि रांची के केवल शहरी क्षेत्रों से 3 करोड़ का चंदा प्राप्त हुआ है। जबकि ग्रामीण इलाकों से 65 लाख 51 हजार 348 रुपए प्राप्त…
दिल्ली के बाद सोमवार को रांची में इंडस्ट्रीयल पॉलिसी 2021 के लिए स्टेक होल्डर्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें झारखंड के उद्यमी शामिल हुए। कार्यक्रम में उद्योग सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि नयी नीति से 5 लाख रोजगार सृजन का लक्ष्य रखा गया है। साल 2016 की पॉलिसी से 2021 की पॉलिसी में कई बदलाव किय गये है। ये बदलाव अनुदान पर हैं। उन्होंने बताया कि पॉलिसी के तहत किसी भी जिले में पहली दो यूनिट होने पर पांच फीसदी सब्सिडी सरकार देगी। नीति लागू होने के दो साल में लगने वाले उद्योगों को 10 फीसदी अतिरिक्त अनुदान…
