Author: Koylanchal Samvad

रायपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में मंगलवार को नक्सलियों ने डीआरजी जवानों से भरी बस में ब्लास्ट कर दिया जिसमें चार जवान शहीद हो गये जबकि आधे दर्जन से ज्यादा घायल हैं. घटना के समय बस में 24 जवान सवार थे. नक्सली हमले की सूचना मिलते ही बैकअप फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया है. बस्तर के आइजी पी सुंदरराज ने बताया कि नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान के बाद फोर्स वापस लौट रही थी. उसी दौरान एक आइइडी  ब्लास्ट में बस के ड्राइवर समेत 3 जवान शहीद हो गये. घायल जवानों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से…

Read More

आज जयपाल सिंह मुंडा की पुण्‍यतिथि है। रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने उन्‍हें याद किया। झारखंड आंदोलनकारी संगठनों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन के प्रथम नेतृत्वकर्ता मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अंतू तिर्की ने कहा कि मरांग गोमके ने जो बृहद झारखंड का सपना देखा था, वह साकार तो नहीं हुआ, लेकिन जो झारखंड बना, जिनके लिए बना, उनको 20 साल बाद भी आज तक अधिकार नहीं मिला। जिन आंदोलनकारियों की बदौलत झारखंड मिला, वे भी आज…

Read More

टाटानगर स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह RPF हवलदार के साहस और सूझबूझ से एक महिला की जान बच गई। एक महिला चलती ट्रेन से उतरने के दौरान प्लेटफॉर्म के एकदम किनारे गिर गई। वो ट्रैक पर गिरने ही वाली थी कि RPF हवलदार सुपर्णा मंडल ने उसे देख लिया और दौड़कर महिला को प्लेटफाॅर्म पर खींच लिया। जिससे उसकी जान बच गई। दरअसल, टाटानगर स्टेशन पर प्लेटफाॅर्म नंबर-2 पर उत्कल एक्सप्रेस खड़ी थी। अंशु कुमारी अपने परिजनों को छोड़ने स्टेशन आई थी। अंशु कुमारी ट्रेन के अंदर परिजन से बात कर रही थी। इतने में ट्रेन खुल गई। उतरने की…

Read More

काेरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते दौर को देखते हुए धनबाद के प्रमुख चौक-चौराहे पर शनिवार को भी मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान राहगीरों व बाइक सवारों की जांच की गई। मास्क पहन कर नहीं चलने वाले राहगीरों को मौके पर मास्क खरीदने के बाद छोड़ा गया। वहीं, बिना मास्क कार व बाइक से घूम रहे लोगों से पुलिस ने जुर्माना वसूला। करीब 50 से अधिक लोगों से जुर्माना वसूला गया। जुर्माना नहीं देने वाले वाहन चालकों के लाइसेंस जब्त कर लिए गए। काेराेना के बढ़ते संक्रमण काे देखते हुए शुक्रवार से जिला में मास्क जांच अभियान की शुरुआत…

Read More

RIMS मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई कर रही अनीषा झा नाम की छात्रा ने शुक्रवार देर रात आत्महत्या कर ली है। वह RIMS के फार्मोकोलॉजी से PG कर रही थी। अभी फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट थी। पिछले 3 साल से वह अपने पति मयंक झा के साथ पुंदाग स्थित सेल सिटी के फ्लैट में रह रही थी। मिली जानकारी के अनुसार मयंक कोकर स्थिति सैमफोर्ड हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। सेल सिटी स्थित फ्लैट में ही देर रात अनीषा के शव फंदे से लटकता मिला। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें सैम्फोर्ड हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित…

Read More

रांची में दारोगा पर हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची पुलिस की विशेष टीम ने दोनों अपराधियों को 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इसकी गिरफ्तारी के लिए सिटी DSP अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में 4 थाना प्रभारियों की एक विशेष टीम बनाई गई थी। जिन्होंने रातभर छापेमारी की। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल किए गए स्कूटी और हथियार को भी बरामद कर लिया गया है। अपराधियों से चुटिया थाना में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद रांची पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दे सकती…

Read More

रांची में महिलाओं के लिए विशेष बस सेवा पिंक सिटी बस सर्विस की शुरुआत शुक्रवार को हुई। रांची नगर निगम भवन से मेयर आशा लकड़ा ने रांची की महिलाओं के लिए डेडिकेडेटेड बस सेवा प्रारंभ की। इस दौरान मेयर आशा लकड़ा ने बताया कि फिलहाल दो बस से इसकी शुरुआत की जा रही है। बहुत जल्द इसकी संख्या बढ़ाकर 10 की जाएंगी यह बस सेवा रोज सुबह 7 बजे से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगी। मेयर ने बताया कि अब यह बस कचहरी चौक से शुरू होकर बिरसा चौक (7 किलोमीटर) तक जाएगी। इसके लिए महिलाओं से 5…

Read More

रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में गुरुवार को एक नाबालिग ने अपने घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. नाबालिग का नाम रोशनी कच्छप है और वह अपने माता-पिता के साथ रहती थी. रोशनी की मां रीना कच्छप चटकपुर पंचायत की मुखिया है. नाबालिग के आत्महत्या किये जाने की सूचना के बाद रातू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. फिलहाल आत्महत्या के कारणों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल पायी है. पूरे मामले की जांच की जा रही है और इस बात की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर…

Read More

रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के सताकी पंचायत के भेलवाटीकर गांव में 42 दिन की एक बच्ची जिंदा जला देने की सूचना आ रही है। घटना गुरुवार सुबह 9.45 बजे की है। बच्ची की 21 साल की मां सुनीता देवी ने ने बताया कि वह अपनी बेटी को दूध पिलाकर नहाने गई थी। नहाकर वापस लौटी तो बच्ची अपनी जगह पर नहीं थी। जब उसने खोजना शुरू किया तो बगल के झाड़ी से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। वहां पहुंची तो देखी उसमें उसकी बेटी जल रही थी। जब तक वह उसे उठाती वह पूरी तरह जल चुकी थी। बच्ची…

Read More

 रांची जिले के कांके प्रखंड के संग्रामपुर में कानून की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में नाबालिग दोषी को चिल्ड्रेन सह पोक्सो की विशेष अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई. इतना ही नहीं, कोर्ट ने 60 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. आपको बता दें कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस मामले की सुनवाई हुई. इससे पहले 11 दोषियों को उम्र कैद की सजा पहले ही सुनाई जा चुकी है. इस मामले में कुल 12 आरोपी थे. 26 नवंबर 2019 की शाम को रांची जिले के कांके प्रखंड के संग्रामपुर में कानून (लॉ) की छात्रा से 12 अभियुक्तों ने…

Read More