Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची : कोरोना आक्रमक रुख अख्तियार कर लिया है। संक्रमित मरीजों के पिछले सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार सुबह को जारी आकड़ों के मुताबिक रांची में 24 घंटे में 1076 मरीज मिले हैं और 14 मरीजों की मौत हुई है। इससे पहले रांची में 1 सितंबर 2020 को 951 मरीज मिले थे। जो उस वक्त के सर्वाधिक थे। संक्रमण के दर की तुलना करें तो 1 सितंबर को लगभग 7000 सैंपल की जांच हुई थी, जिनमें 951 मरीज मिले थे। वहीं पिछले 24 घंटे में रांची में 5174 सैंपल की जांच हुई है जिनमें…
रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम ने बिलिंग एजेंसियों को बदल दिया है. अब नयी एजेंसियां बिलिंग का काम देखेगी. यही नहीं, ऊर्जा मित्र को भी बदला जायेगा. निगम अब नये सिरे से ऊर्जा मित्र को बहाल करेगी. इनकी नियुक्ति नये एजेंसी के जरिये की जायेगी. निगम की ओर से सर्वे का काम किया जा रहा है. कोरोना संक्रमण काल की स्थिति सामान्य होने पर ही नयी एजेंसियां काम करेगी. पुरानी एजेंसियों को साल 2017 में काम दिया गया था. इनका एग्रीमेंट तीन साल के लिये था. जब तक एजेंसियां बहाल नहीं हो जाती तब तक उपभोक्ता जेबीवीएनएल की ओर से…
रांची : राज्य में कोरोना के गंभीर संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कदम उठाये हैं. हेल्थ डिपार्टमेंट ने आदेश जारी किया है कि प्राइवेट हॉस्पिटल्स में अब कोरोना के मरीजों के लिए 50 फीसदी बेड रिजर्व रहेंगे. साथ ही यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ी तो 75 फीसदी बेड कोविड मरीजों के लिए बढ़ाये जा सकते हैं. जिससे अब कोरोना मरीजों के लिए बेड की कमी नहीं होगी. उल्लेखनीय़ है कि कोरोना संक्रमण में अचानक आये उछाल के कारण अस्पतालों पर बहुत अधिक दबाव बढ़ गया है. चाहे सरकारी अस्पताल हों या निजी,…
जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह के पटेल नगर में स्थित एक कुएं में बुधवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। शव की पहचान कालिंदी बस्ती निवासी छोटा बाबू कैवर्त (40) के रूप में हुई। वह पिछले तीन दिनों से लापता था। सुबह बस्ती की एक महिला कचरा फेंकने गई तो कुएं में शव देखा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुटे। पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुआं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हत्या कर उसकी शव को…
धनबाद: कोरोना की रोकथाम के लिए पूरे राज्य में एक बार फिर सारे जिम को बंद करने के फैसले का धनबाद में विरोध हो रहा है। बुधवार को जिले के जिम संचालकों ने सरकार के आदेश के खिलाफ अपने संस्थान को खुला रखने की घोषणा की है। इन संचालकों ने कहा कि पिछले लॉकडाउन में उन्हें काफी हानि हुई है, इसलिए इस बार वे कोविड संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन करते हुए जिम खुले रखेंगे। संचालकों ने सड़क पर उतरकर सरकार के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताई। बुधवार को कोयलांचल के जिम संचालकों ने गांधी सेवा सदन में बताया…
बीजापुर: 3 अप्रैल को बीजापुर मुठभेड़ के बाद लापता हुए जवान राकेश्वर सिंह नक्सलियों के कब्जे में हैं। नक्सलियों ने उनकी एक फोटो जारी की है। इसमें CRPF की कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर नक्सलियों के कैंप में बैठे नजर आ रहे हैं। नक्सलियों ने कहा है कि राकेश्वर सुरक्षित हैं। राकेश्वर के जगरगुंडा इलाके में होने की खबरें आ रही हैं। यह भी कहा जा रहा है कि जिस जगह पर जवान को रखा गया है, वह जगह गांव, जंगल और पहाड़ियों के आसपास है। जवान की रिहाई के लिए नक्सलियों ने मांगे मध्यस्थों के नाम नक्सली लगातार दावा…
छत्तीसगढ़: बीजापुर में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें 5 जवान शहीद हो गए हैं। इनमें 4 CRPF और एक DRG का जवान है। 3 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है, इनमें एक महिला है। मुठभेड़ तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के 10 जवान घायल भी हो गए हैं। SP कमल लोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। मुठभेड़ झीरम हमले के मास्टरमाइंड हिड़मा के गांव में हुई है। हमला करने वाले नक्सली उसी की टीम के सदस्य थे। काफी लंबे समय से गांव में नक्सलियों का…
रांची : वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार महत्वपूर्ण निर्णय ले सकती है. संभावना जताई जा रही है कि एक बार फिर कुछ सीमाओं तक प्रतिबंध लगाया जा सकता है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर चिंतित हैं. मुख्यमंत्री लगातार स्वास्थ्य विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों के संपर्क में हैं. छह अप्रैल को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की प्रस्तावित बैठक में इससे संबंधित निर्णय लिया जा सकता है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक झारखंड में फिर से पार्क, सिनेमाघर,जिम आदि के संचालन पर कुछ…
गढ़वा। शराबी पति का कारनामा,पत्नी को जिंदा जलाकर मारने की घटना सामने आई है।यह घटना मेराल थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी प्रदीप रजवार की पत्नी आशा देवी 45 वर्ष आग से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गई है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल आशा देवी ने बताया कि उसका पति बुधवार देर रात्रि घर शराब के नशे में आया था। जब आशा ने उसे देर से आने का कारण पूछा ताे पति ने गुस्से में गाली-गलाैज शुरू कर दी। जब आशा देवी ने उसका विरोध किया तो पति…
रांची : सुखदेव नगर थाना इलाके के रांची आकाशवाणी के बगल में निर्माणाधीन फ्लैट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वहां के गार्ड ने अगल-बगल के लोगों को आग लगने की सूचना दी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की. लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. उसके बाद अग्निशामक दल को भी फोन किया गया. मौके पर अग्निशामक दल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया. वहीं अग्निशामक दल के सदस्य ने बताया आग लगने की वजह लिफ्ट में शार्ट सर्किट की वजह से हुआ. जिससे निर्माणाधीन बिल्डिंग में रखे प्लाई जो ढलाई के काम…
