Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: बिजली विभाग के सात अधिकारी और तीन कर्मचारी कोरोना पाज़िटिव पाए गए हैं। जो अधिकारी कोरोना पाज़िटिव हैं उनमें जेई और एई शामिल हैं। इसके बाद झारखंड बिजली वितरण निगम रांची सर्किल के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सावधानी के साथ काम करने का निर्देश दिया है। महाप्रबंधक ने बताया कि अभी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना का खतरा ज्यादा है। इसलिए सभी से कहा गया है कि वह हमेशा मास्क पहने रहें। आपस में शारीरिक दूरी बनाए रखें। जो लोग कोरोना पाजिटिव हो गए हैं। वह अपने घर में होम क्वारंटाइन…
आंध्र प्रदेश :विशाखापटनम से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।जहां एक व्यक्ति ने एक ही परिवार के छह सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना विशाखापटनम के जट्टादा गांव में हुई, हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले किया।अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों परिवार में पुरानी दुश्मनी थी और मृतक परिवार के एक सदस्य ने कथित तौर पर हत्या के आरोपी की बेटी से बलात्कार किया था और इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता के पिता पर पागलपन सवार हुआ और…
गढ़वा। जिले से दुःखद घटना सामने आई है जहाँ बाप बेटे की मौत सड़क हादसे में हो गई है।बताया गया कि बेलचांपा- मझिआंव मेन रोड पर प्रतापपुर मदरसा के पास पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार बासुदेव राम (40) और उसके बेटे राहुल कुमार (18) की मौत हो गई। जबकि, उसकी बाइक पर बैठा राहुल का मौसा विपिन राम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना बुधवार देर रात की है। दरअसल, विपिन की बेटी की 20 मई को शादी है। इसी सिलसिले में वो बेटी के मौसा बासुदेव और मौसेरे भाई राहुल के साथ निमंत्रण कार्ड बांटकर घर…
पलामू। जिले से बड़ी खबर आ रहा है जहां सतबरवा थाना क्षेत्र के डालटेनगंज-राँची मुख्य मार्ग पर आज सुबह एक ट्रक और स्विफ्ट डिजायर में आमने सामने टक्कर हो गयी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गया है और इस हादसे में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गयी।वहीं एक की हालत गंभीर है।स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इधर लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।वहीं ग्रामीणों…
नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के नूर नगर इलाके में बुधवार दोपहर कुछ झुग्गियों में आग लग गई. दिल्ली के पुलिस के मुताबिक, आग में 40 से 50 झुग्गियां जल कर खाक हो गई. अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि आग लगने की वजह इलेक्ट्रिक केबल में स्पार्क होना है. उन्होंने कहा कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है. दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों के अनुसार अपराह्न 3 बजकर 13 मिनट पर नूर नगर में आग लगने की खबर मिली, जिसके बाद आग बुझाने वाली नौ गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं.…
देश में कोरोना की एक और लहर बेहद खतरनाक साबित हो रही है. पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के चलते 1 हजार से ज्यादा की जान चली गई. जबकि, कोरोना संक्रमण के मामले 1 लाख 84 हजार के पार कर गए. कोरोना के इस बेकाबू हालात पर खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को रात को यह बताया कि स्थिति नियंत्रण के बाहर हो चुकी है. कोरोना से निटपने के लिए जहां महाराष्ट्र में 15 दिनों का कर्फ्यू लगाया गया तो वहीं देश के दिल्ली-हरियाणा समेत अधिकतर राज्यों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया. इस बीच…
धनबाद : जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह गणेश मैदान में एक नवजात बच्चे का शव फेंका हुआ मिला है. शव मिलने के बाद उसे देखने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना जोड़ापोखर पुलिस को दी. जिसके बाद जोड़ापोखर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया. जानकारी के अनुसार शव के निचले हिस्से को कुत्तों ने नोचा दिया था. स्थानीय लोगों ने पुलिस से मामले पर कार्रवाई करने की मांग की है. लोगों का कहना है कि गणेश मैदान के पास एक क्लीनिक है. साथ ही…
Ranchi: आने वाले पांच दिनों तक राज्य में बारिश होगी. इसकी जानकारी मौसम विभाग की ओर से दी गयी है. विभाग के अनुसार 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी. हालांकि इस दौरान तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं व्यक्त की गयी है. विभाग ने बताया कि 14 फरवरी से ही राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छायें रहेंगे. इस दौरान 15 अप्रैल को राज्य के उत्तरी, दक्षिण पूर्व और मध्य भाग में बारिश होगी. बारिश के साथ तेज हवाएं और थंडरिंग की भी संभावना व्यक्त की गयी है. वही 16 अप्रैल को…
राँची। सिमडेगा के पूर्व विधायक नियेल तिर्की का निधन हो गया है। बुधवार दिन के 11 बजे के करीब राँची स्थित रिम्स के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।बताया जा रहा है कि वह रिम्स में इलाजरत थे।उनके निधन से राजनीति और सामाजिक लोगों ने शोक प्रगट किये हैं। एक बहुत बड़ी राजनीती क्षति बताया जा रहा है।उनके निधन से पूरी तरह से लोग मर्माहत है। साल 2005 में बतौर कांग्रेस प्रत्याशी सिमडेगा सीट से चुनाव जीते थे. दूसरी बार 2009 में चुनाव लड़े थे लेकिन हार का सामना करना पड़ा था।
नई दिल्ली: देशभर में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए CBSE बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. सीबीएसई 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई हैं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं फिलहाल के लिए टाल दी गई हैं. 10वीं के नतीजे बोर्ड द्वारा तैयार किए गए मापदंड के आधार पर तैयार किए जाएंगे. 12वीं कक्षा की परीक्षाएं बाद में होंगी, बोर्ड 1 जून को स्थिति की समीक्षा करेगा. परीक्षाओं की शुरुआत से पहले कम से कम 15 दिनों का नोटिस दिया जाएगा. ये जानकारी शिक्षा मंत्रालय ने दी है. केंद्रीय शिक्षा मंत्री…
