Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: कोरोना अब मुख्यमंत्री हाउस के बाद राजभवन भी पहुंच गया है. झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू कोरोना पॉजिटिव पायी गयी हैं. उन्हें इलाज के लिए राजधानी के बूटी मोड स्थित मेडिका अस्पताल ले जाया जा रहा है. बता दें कि कल सीएम के आवासीय कार्यालय के पांच अफसर-कर्मी कोरोना संक्रमित पाये गये थे. झारखंड में कोरोना का लगातार पसरता संक्रमण अब आम के साथ खास लोगों को भी अपनी चपेट में ले रहा है. शुक्रवार को झारखंड में चार अफसरों की कोरोना से मौत हो गयी थी. कोडरमा की सांसद अन्नपूर्णा देवी, सिंदरी के विधायक इंद्रजीत महतो भी कोविड…
राँची। राँची के रातू थाना क्षेत्र के प्रतिष्ठित संजीवनी नर्सिंग होम के संचालक डॉ आरके सिंह व डॉ प्रीतिलता के लिए आज शनिवार का दिन बहुत ही दर्दनाक रहा है। दरअसल राँची जिला के दशम थाना क्षेत्र के तैमारा घाटी में एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई और एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घटना तैमारा घाटी के सेल्फी पॉइंट के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है बाइक सवार युवक बहुत ही तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे उसी दौरान नियंत्रण खो जाने से डिवाइडर से टकरा गए…
धनबाद: सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो कोरोना संक्रमित हुए थे. उनका धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में इलाज चल रहा था. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद शनिवार को धनबाद उपायुक्त की देखरेख में उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया गया. जानकारी के अनुसार विधायक को पहले एशियन जालान अस्पताल से सड़क के रास्ते एंबुलेंस से बोकारो ले जाया गया. वहां से एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया जाएगा ताकि बेहतर इलाज हो सके. मधुपुर उप चुनाव प्रचार के दौरान आई थी पॉजिटिव रिपोर्ट बता दें कि मधुपुर उप चुनाव प्रचार के दौरान सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो…
नई दिल्ली: सोनू सूद का कोरोना वायरस का टेस्ट पॉजिटिव आया हैl इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर दी हैl इसमें उन्होंने लिखा है, ‘कोरोना वायरस मोड और स्पिरिट सुपर पॉजिटिव हैl नमस्कार दोस्तों मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि कोविड-19 का मेरा टेस्ट पॉजिटिव आया हैl इसलिए मैंने खुद को क्वॉरेंटाइन कर लिया हैl चिंता की कोई बात नहीं, उल्टा अब मेरे पास पहले से ज्यादा समय रहेगा आपकी मुश्किल को ठीक करने काl याद रहे कोई भी तकलीफl मैं हमेशा आपके साथ हूं, सोनू सूदl’ सोनू सूद फिल्म अभिनेता हैl वह…
रांची : राजधानी में 12 अप्रैल की सुबह जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड से हुए एक करोड़ रुपये लूटे गये थे. इस लूटकांड में शामिल अपराधियों को पकड़ने में रांची पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने शनिवार को इस चर्चित मामले का खुलासा किया. एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए लूटकांड के मास्टर माइंड अनमोल सिंघानिया सहित पांच को गिरफ्तार किया है. एक अन्य आरोपी राजा है फरार गिरफ्तार आरोपियों में अनमोल सिंघानिया, मनोज भगत, नजमी हसन, वसीम अहमद और जसीम अहमद शामिल हैं.पुलिस ने आरोपियों के पास से 73.59 लाख रुपये,…
देवघर: विश्व प्रसिद्ध बैद्यनाथ धाम मंदिर में बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषेक के लिए झारखंड समेत देशभर के अलग-अलग राज्यों और विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। अब जिला प्रशासन ने मंदिर से निकलने वाले नीर (जल) के फिल्ट्रेशन और फूल-बेलपत्र से धूप और अगरबत्ती बनाने की योजना बनाई है। इसके माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ा जाएगा। बाबा भोलेनाथ पर जलाभिषक के दौरान बहने वाले नीर की होगी पैकेजिंग देवघर के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को इस संबंध में ऑनलाइन बैठक कर कार्ययोजना की समीक्षा की। बाबा मंदिर से निकलने वाले नीर को फिल्ट्रेशन कर इसका उपयोग करने…
रांची: बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में उनको जमानत मिल गई है। हालांकि, लालू यादव को जेल से बाहर आने में अभी 1-2 दिनों का वक्त लग सकता है। कोविड संक्रमण के नियम के चलते उन्हें जेल से निकलने में कुछ देरी हो सकती है। बेल बॉन्ड भरने के बाद जेल से बाहर आने की प्रक्रिया शुरू होगी। जमानत से लालू यादव को मिली बड़ी राहत लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर याचिका में कहा गया…
नई दिल्ली। दिल्ली और यूपी समेत में शुक्रवार रात 10 बजे से ही वीकेंड कर्फ्यू लागू हो जाएगा, जो सोमवार सुबह तक जारी रहेगा। इस दौरान कई तरह की पाबंदियां रहेंगी, लेकिन लोगों को जरूरत के हिसाब से छूट भी प्रदान की जाएगी। मुख्य सचिव ने अपने आदेश में कहा है कि सप्ताह के अंत के कर्फ्यू में लोगों के आवाजाही पर रोक लगी रहेगी, लेकिन सामान की आवाजाही बेरोकटोक जारी रहेगी। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारी व डीसीपी को इस आदेश को सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया है व इसका पालन नहीं करने पर आपदा प्रबंधन कानून के तहत…
रांची : शहर में कोरोना वायरस का कहर जारी है. उपायुक्त छवि रंजन ने आज कोविड अस्पताल सदर में प्रतिनियुक्त डॉक्टरों के साथ बैठक की. मोरहाबादी स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में उपायुक्त छवि रंजन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उप विकास आयुक्त रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर, सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त डॉक्टर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. बिना आधिकारिक अनुमति के अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई बैठक के दौरान उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि जिला कोविड अस्पताल सदर में प्रतिनियुक्त डॉक्टर बिना आधिकारिक अनुमति के अनुपस्थित रहते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. संक्रमण…
नई दिल्लीः : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ने देश में कहर ढा दिया है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर देश में लगातार बहुत भयानक होती जा रही है. हर रोज कोरोना अपना नया कीर्तिमान स्थापित कर रहा है. कोविड के मामले इतनी तेजी से फैलते जा रहे हैं कि देश में एक बार फिर से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर बंद करने का सिलसिला जारी हो गया है. संक्रमण के बढ़ते प्रसार को देखते हुए त्योहारों पर आयोजन धार्मिक कार्यों पर भी पाबंदियां लगा दी गई हैं. कोरोना महामारी के बीच इस साल की हज यात्रा को लेकर भी बड़ा फैसला…
