Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रामगढ़। जिले के गोला थाना क्षेत्र स्थित चौपादारु घाटी में भयंकर सड़क दुर्घटना हुई है।घटना शनिवार की रात करीब 10 बजे की है जहां बेलोनो कार पर ट्रक चढ़ गया। इसमें कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बोकारो से राँची जा रहे थे और इसी बीच यह हादसा हुआ। पुलिस ने घंटों मशक्कत के बाद शव को कार से बाहर निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मृतकों की पहचान राँची निवासी शिवकुमार राय (35) और भास्कर कुमार झा (45) के रूप में की गई। दोनों किसी काम से बोकारो आए हुए थे और…
पलामू : जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहनों की चोरी का सिलसिला रुक नहीं रहा है. शनिवार की रात थाना से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर स्थित रामविलास कॉम्प्लेक्स परिसर से एक बोलेरो की चोरी कर ली गई. चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है. चोरी किया गया वाहन जेएच 03 एच 7457 सत्यनारायण साव का है. वह गढ़वा जिले के भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिंदुरिया के रहने वाले हैं. छतरपुर में अपने बेटी व दामाद गणेश साव के साथ रामविलास कॉम्प्लेक्स में रहते हैं. यह कॉम्प्लेक्स छतरपुर थाना भी पास में ही…
छत्तीसगढ़: रायपुर में पचपेड़ी नाका के पास राजधानी अस्पताल में आग लग गई. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है. शॉर्ट सर्किट होने के चलते आईसीयू में आग लग गई. वहीं बताया जा रहा है कि इस अस्पताल में कोरोना के मरीज भी भर्ती थे. यहां लगभग 50 मरीजों का इलाज चल रहा था. मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया. कोरोना महामारी में अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं वाली जगहों पर आग लगने से मुश्किलें और बढ़ जा…
चतरा। जिले के अति नक्सल प्रभावित कुंदा क्षेत्र को बमों के धमाके से दहलाने की नक्सली साजिश को पुलिस व सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान चलाकर विफल कर दिया है।एसपी ऋषभ कुमार झा के निर्देश पर एएसपी अभियान निगम प्रसाद के नेतृत्व में कुंदा थाना क्षेत्र के खपिया मदारपुर जंगल में नक्सलियों के खिलाफ़ सर्च अभियान चलाया जा रहा था।इसी दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा प्लांट किया गया चार शक्तिशाली केन बम बरामद किया गया। पांच-पांच किलो का चार केन बम हुआ बरामद: कुंदा थाना क्षेत्र के खपिया मदारपुर जंगल में सुरक्षाबलों ने पांच-पांच किलो का…
राँची। इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।यह मामला बरियातू थाना क्षेत्र स्थित साईं हॉस्पिटल का है।जहां हॉस्पिटल के कर्मियों पर एक मृत व्यक्ति के हाथ से पांच अंगूठी चुराने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के अनुसार हॉस्पिटल में भर्ती रिटायर्ड इंजीनियर वीरेंद्र प्रसाद वर्णवाल की मौत के बाद उनकी ढाई लाख रुपये की अंगूठी चोरी कर ली गई। मृतक के हाथ में 5 अंगूठी थी। जो अब गायब है।इस तरह का मामला सामने आने के बाद मृतक के परिजनों ने साई हॉस्पिटल में हंगामा किया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। बताया जा रहा…
रांची : कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले करने के मकसद से झारखंड सरकार ने मजबूत कदम उठाया है. जेपीएससी समेत तमाम परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्णय लेने के साथ ही स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, तकनीकी शिक्षा संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्रों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला लिया है. शादी समारोह में 50 से अधिक लोगों के शामिल होने पर भी पाबंदी लगा दी गयी है. सातवीं से 10 वीं जेपीएसपी परीक्षा दो मई को होनी थी. इस परीक्षा के लिए राज्य के करीब पांच लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे थे. बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के आन जान…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मेडिकल किट में सभी आवश्यक दवाइयां, ऑक्सीमीटर एवं मास्क इत्यादि सभी उपयोगी सामान उपलब्ध कराने का निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को निर्देश दिया कि आवश्यकतानुसार अस्पतालों में मेडिकल स्टाफ की कमी को दूर करने के लिए राज्य के वैसे प्रशिक्षित युवक- युवतियों जिन्होंने पैरा मेडिकल कोर्स किया हो उन्हें संविदा के आधार पर नियुक्त करें। उक्त निर्देश मुख्यमंत्री…
जमशेदपुर: अपनी पत्नी, दो बेटियां और ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या करने वाला आरोपी दीपक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी टाटा स्टील कर्मी दीपक कुमार को पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के एक बैंक से शुक्रवार को धर दबोचा. उसके बाद धनबाद पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस से संपर्क साधा और जमशेदपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया. क्यों किया हत्या पुलिस ने पीसी कर बताया कि आरोपी दीपक घटना को अंजाम देने के बाद फरार था और लगातार हर बार जगह बदल रहा था. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि…
नई दिल्ली: देश में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में दिल्ली भी इससे अछूता नहीं है। राजधानी में भी लगातार केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड के केसों की बढ़ने के कई कारण हैं मगर मुख्य कारण पर गौर करें तो यह पता चलेगा कि दो ही मुख्य वजह रही, जिसके कारण कोरोना तेजी से फैला है। गुलेरिया के मुताबिक जनवरी-फरवरी में जब वैक्सीनेशन शुरू हुआ तब लोग कोरोना के प्रोटोकॉल को लेकर ढिलाई बरतनी शुरू कर दी। वहीं, इसी दौरान वायरस…
नई दिल्ली:देश में कोरोना के मामलों ने सबको चौका दिया है। हर दिन रिकॉर्ड टूट रहे हैं। वहीं, इस बीच कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने देश में कोरोना के कारण बिगड़ती स्थितियों का जायजा लेने के लिए सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस महामारी से निपटने में केंद्र सरकार का भारी कुप्रबंधन और अक्षमता देखने को मिली है। साथ ही सोनिया गांधी ने मांग की कि 25 वर्ष से कम के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाए। इसके अलावा लोगों को आय सहायता प्रदान की जाए।़ कांग्रेस कार्य समिति की बैठक की अध्यक्षता करते…
