Author: Koylanchal Samvad

हजारीबाग: कोरोना से जारी लड़ाई में चार जिलों के लिए लगातार ढाल बनकर खड़ा एक मात्र हॉस्पिटल एचजेडबी आरोग्यम अस्पताल में ऑक्सीजन का शॉर्टेज हो गया है। मरीजों का बढ़ता ग्राफ और सभी मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत होने के कारण वर्तमान में नए संक्रमितों की भर्ती रोक दी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने अब अस्पताल में ही ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी की है। इसके लिए दिल्ली से इंजीनियर को बुलाया गया है। जिसने प्लांट लगाने के लिए हॉस्पिटल का निरीक्षण कर लिया है। उम्मीद जताई जा रही है 5 दिनों के भीतर अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट इंस्टॉल हो…

Read More

रांची: विधायक सीपी सिंह ने संक्रमित लोगों के इलाज के लिए विधायक कोष से जिला प्रशासन को 20 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने 10 लाख रुपए ऑक्सीजन के लिए और 10 लाख रुपए रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए दिया है। उन्होंने प्रशासन की देखरेख में इसका वितरण कराने की अपील की है। CM के घर भी पहुंच गया है कोरोना इससे पहले रविवार को CM हेमंत सोरेन के बड़े बेटे नितिन सोरेन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सैंपल जांच रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए हैं। नितिन भी होम आइसोलेशन में है। उन्हें किसी प्रकार की कोई…

Read More

रांची :सोमवार को कोरोना ने रांची DC के आवासीय कार्यालय में दस्तक दे दी। यहां के तीन कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे कार्यालय परिसर को सैनिटाइज किया गया है। एहतियात के तौर पर DC छवि रंजन ने भी अपनी जांच कराई है। DC के अलावा दफ्तर में कार्यरत सभी पदाधिकारी व कर्मियों की कोविड टेस्टिंग की गई है। कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए संपर्क में रहने वाले सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को भी अपनी कोरोना जांच कराने का निर्देश दिया गया है।

Read More

रांची : सदर अस्पताल के कोविड सेंटर में इलाजरत एक युवक की सोमवार को लाश बरामद की गई। युवक की लाश कोविड-19 अस्पताल के बरामदे के दरवाजे के सहारे फंदे से लटकी हुई थी। 14 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद उसे कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लोगों के अनुसार, रविवार रात से उसका बरताव काफी बदला हुआ लग रहा था। देर रात तक वो वार्ड से लेकर बरामदे तक बेचैन होकर टहल रहा था। वो काफी चिल्ला भी रहा था और खांस रहा था। लोगों ने आशंका जाहिर की है कि युवक अस्पताल में भर्ती…

Read More

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बड़े बेटे नितिन सोरेन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सैंपल जांच रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए हैं। नितिन भी होम आइसोलेशन में है। उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में छोटे-बड़े और बुजुर्ग सभी संक्रमित हो रहे हैं। यह काफी चिंताजनक है। ऐसे में व्यक्तिगत रूप से सावधानियां बरतना काफी जरूरी है। राज्यपाल अस्पताल से लाैटीं राज्यपाल द्राैपदी मुर्मू, हाेम आइसाेलेशन में रहेंगी राज्यपाल द्राैपदी मुर्मू मेडिका अस्पताल से राजभवन लाैट आई हैं। अब वह हाेम आइसाेलेशन में रहेंगी। शनिवार काे काेराेना…

Read More

नई दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली में सोमवार रात 10 बजे से लॉकडाउन लगाया गया है, जो आगामी 26 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान कई तरह की पाबंदियां रहेंगी, लेकिन लोगों को जरूरत के हिसाब से छूट भी प्रदान की जाएगी। लॉकडाउन में लोगों की आवाजाही पर रोक लगी रहेगी, लेकिन जरूरी सेवाओं पर छूट मिलेगी। सभी जिलाधिकारी व डीसीपी इन आदेशों सख्ती से पालन कराएंगे। वहीं, इसका पालन नहीं करने पर आपदा प्रबंधन कानून के तहत सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें बिना काम के घर से बाहर…

Read More

राँची। राँची के रातू थाना क्षेत्र में एक युवक की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सोमवार को युवक का शव रातू थाना क्षेत्र के परहेपाठ लोहरा टोली गांव के एक नाले से बरामद की गई। लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। युवक की पहचान बड़का टोली रातू निवासी 25 वर्षीय रंजीत उरांव पिता बंधना उरांव के रूप में की गई है। युवक की मौत कैसे हुई, यह पुलिस पता लगाने में जुट गई है।उसकी हत्या हुई है या हादसा…

Read More

धनबाद। कृषि उत्पादन बाजार समिति प्रांगण धनबाद ( बरवाअड्डा) स्थित फलपट्टी में आज सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। महीनों से जमा कचरे के ढेर में अचानक आग लग गई। इसकी सूचना फल मंडी के लोगों ने बरवअड्डा पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल घटना की जानकारी धनबाद स्थित फायर स्टेशन को दी। सूचना पाकर दमकल वाहन फल मंडी पहुंच आग को बुझाने में लग गए। काफी मशक्कत के बाद दमकल विभाग के कर्मी जीतराव उराव ने लगभग 2 घंटे बाद आग पर काबू पाया। यदि दमकल विलंब से पहुंचता तो आसपास…

Read More

पलामु  : झारखंड-बिहार के सीमावर्ती पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलोदर मोड़ से रविवार देर शाम व्यवसायी दया जायसवाल को सकुशल मुक्त करा लिया गया. घटना के बाद पुलिस की ओर से तत्काल सक्रियता दिखाकर कार्रवाई की गयी, जिससे घबराकर व्यवसायी को अपहरणकर्ता खेत में ही छोड़कर भाग गए. पुलिस ने व्यवसायी के अपहरण में इस्तेमाल की गयी स्कार्पिओ को बरामद किया है. घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जब्त वाहन अनिल कुमार सिंह के नाम पर निबंधित है. विदित हो कि रविवार की देर शाम…

Read More

रांची: रांची एयरपोर्ट पर बाहर से आने वाले पैसेंजर्स के लिए अब आरटीपीसीआर (RT-PCR) की 72 घंटे पुरानी जांच रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसमें उनकी निगेटिव रिपोर्ट देखकर जाने दिया जाएगा. वहीं जिन्होंने टेस्ट नहीं कराया है उनका टेस्ट एयरपोर्ट पर कराया जाएगा. कोविड प्रोटोकॉल को भी फालो करना होगा. झारखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए बिरसा मुंडा एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह फैसला लिया है. एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने कहा कि कहा कि कोरोना रिपोर्ट नहीं दिखाने पर कोविड जांच कराना होगा. जिनके पास आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होगी वे अपनी…

Read More