Author: Koylanchal Samvad

देवघर: नगर थाना क्षेत्र के कास्टर्स टाउन मोहल्ले के समीप सड़क के किनारे से शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिला है. सुबह टहलने निकले स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस को मृतक के पास से दो झोला भी मिला है. झोले से एक पासबुक भी मिला. जिसके आधार पर मृतक की पहचान हुई. मृतक जीवन साह दुमका के गांधी नगर के पास का रहने वाला बताया जाता है. नगर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी…

Read More

रांची : झारखंड में बंद पड़े ब्रह्मडीहा कोल ब्लॉक से कोयला चोरी के मामले में सीआईडी जांच करेगी। कोल ब्लॉक से कोयला चोरी के मामले में सीबीआई जांच कराने की मांग पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की थी। बाबूलाल मरांडी ने पूरे मामले में जांच के लिए सीबीआई निदेशक को पत्र भी लिखा था। जिसके बाद सीबीआई मुख्यालय ने पूरे मामले में राज्य पुलिस मुख्यालय को पत्राचार कर जरूरी कार्रवाई का निर्देश दिया था। गुरुवार को राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद सीआईडी ने पूरे केस को टेकओवर कर लिया है। सीआईडी के द्वारा टीम भी गठित कर दी…

Read More

बोकारो। झारखण्ड के बोकारो में स्नातक की छात्रा से गैंगरेप, गांजा तस्करी व युवक पर जानलेवा हमले के संगीन मामलों के आरोपी प्रमोद ओझा को गुरुवार की देर रात सेक्टर तीन से पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि प्रमोद ओझा को बोकारो पुलिस रिकॉर्ड में मोस्ट वांटेड अपराधी की श्रेणी में रखा गया है। जिले के बीएस सिटी, बालीडीह, चास महिला समेत कई थानों की पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। बता दें 10 फरवरी को स्नातक की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई थी। जिसमें को-ऑपरेटिव में सहयोगी आरजू मल्लिक (सजायाफ्ता कुख्यात अपराधी),…

Read More

जमशेदपुर। दिनदहाड़े गोलीबारी में ऑटो चालक की मौत।बताया जा रहा है कि सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बाजार पीपल चबुतरा के पास आज दोपहर हुई गोली चालन की घटना में बबलू नाम के 35 वर्षीय टेम्पो चालक को सीने में दो गोली लगी है।उसे गंभीर हालत में टीएमएच में भर्ती किया गया है।जहां उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस का कहना है कि कुछ लोग आपस में बैठकर गांजा पी रहे थे।उसी क्रम में विवाद हुआ और एक व्यक्ति ने कमर से पिस्टल निकालकर बबलू प्रसाद के सीने में दो गोली दाग दी। गोली चलने के बाद भगदड़ मच गई।घटना…

Read More

पलामू। जिले के मेदिननीनगर सदर थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है।जहाँ एक बेटे ने पिता-पुत्र के रिश्तों को तार-तार कर दिया है।दरअसल सदर थाना क्षेत्र के सिंगरा खुर्द में एक बेटे ने पिता की गर्दन तलवार से काट दी।घायल पिता को स्थाननीय लोगों की मदद से मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अधिक खून बह जाने के कारण घायल पिता की मौत हो गई मृतक की पहचान सिंगरा खुर्द निवासी सत्यदेव पासवान के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल…

Read More

नई दिल्ली  : देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में से एक टाटा संस के अध्यक्ष पद पर सायरस मिस्त्री की बहाली के आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने गलत कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने आज NCLAT के फैसले के खिलाफ टाटा की अपील स्वीकार कर ली है. इस फैसले के बाद सायरस मिस्त्री टाटा समूह के अध्यक्ष नहीं बन सकेंगे. क्या है विवाद देश के सबसे बड़े औद्योगिक समूहों में से एक टाटा को लेकर 5 साल से चल रहे विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने टाटा के पक्ष में फैसला दिया है. कोर्ट ने मिस्त्री के नियंत्रण वाले शपूरजी पालनजी ग्रुप…

Read More

पटना: बिहार विधानसभा में मंगलवार को दिनभर विशेष सशस्त्र पुलिस विधयेक पर चर्चा के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। इस दौरान विपक्षी पार्टी आरजेडी के विधायकों के साथ पुलिस ने काफी धक्का-मुक्की और बदसलूकी भी की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुलिस के बर्बरतापूर्ण व्यवहार के लिए सरकार पर जमकर हमला बोला। हालांकि सीएम नीतीश कुमार का साफ कहना था कि सरकार विधेयक पर चर्चा करने को तैयार थी, मगर विपक्ष विधेयक पर अफवाह फैलाने का काम करता रहा। बिहार विधानसभा हंगामे की गूज अभी थमने का नाम नहीं ले रही है। आरजेडी के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा…

Read More

राँची : जिले के बुंडू अनुमंडल में पिछले दिनों 19 मार्च को आपसी विवाद विष्णु शंकर सिंह मुंडा नामक युवक की हत्या कर दी गई थी।एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है जिसमें हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।बता दें बीते 19 और 20 मार्च की देर रात बुंडू के चिरुडीह में हुए विष्णु शंकर हत्या कर दी थी।पुलिस के टीम ने कार्रवाई करते हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी शिवनाथ सिंह मुंडा को खूँटी जिले के मुरहू से गिरफ्तार किया है।पुलिस…

Read More

नई दिल्ली : देश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर आ रही है. एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की घोषणा की है. उन्होंने कहा है कि देश में टीका की भरपूर मात्रा उपलब्ध है. कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है. बता दें कि अब तक 45 से 60 साल के बीच सिर्फ गंभीर बीमारियों वाले लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी. पंजाब में ज्यादा मिल रहा ब्रिटेन वाला वैरिएंट इस बीच पंजाब से जीनाम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 401…

Read More

चाईबासा। चाईबासा के झींकपानी थाना क्षेत्र के असुरा गांव में दो बच्चे की जलने से मौत की खबर है।बच्चे पुआल में खेल रहे थे,तभी अचानक पुआल में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। जिससे दो बच्चों की झुलस कर मौत को गई।बताया जा रहा है कि डीजे बजने के कारण बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी।जब तक लोगों को पता चला तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों बच्चे पूरी तरह से जल चुके थे। किसी तरह दोनों बच्चों को निकाला गया लेकिन तब तक उनकी…

Read More