Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना

    May 5, 2026

    रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोग ले सकेंगे कोरोना वैक्सीन: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर
    राष्ट्रीय

    1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोग ले सकेंगे कोरोना वैक्सीन: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 23, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली : देश में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर बड़ी खबर आ रही है. एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर के सभी लोग कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात की घोषणा की है.

    उन्होंने कहा है कि देश में टीका की भरपूर मात्रा उपलब्ध है. कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है. बता दें कि अब तक 45 से 60 साल के बीच सिर्फ गंभीर बीमारियों वाले लोगों को ही वैक्सीन दी जा रही थी.

    पंजाब में ज्यादा मिल रहा ब्रिटेन वाला वैरिएंट

    इस बीच पंजाब से जीनाम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए 401 सैम्पल में से 81% में ब्रिटेन वाले वैरिएंट की पुष्टि हुई है. इससे युवा सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. इसे लेकर राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह चिंतित हैं.

    मुख्यमंत्री के सलाहकार रवील ठुकराल ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की है कि वैक्सीनेशन प्रोग्राम में 60 से कम उम्र के लोगों को भी शामिल किया जाए. पंजाब से पहले दिल्ली, महाराष्ट्र भी युवाओं को वैक्सीनेट करने की मांग उठा चुके हैं.

    अब तक 4,72,07,134 लोगों को मिली वैक्सीन की डोज

    देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से बढ़ रहे हैं. देश में अब तक 4.72 करोड़ कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के जरिए जारी आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार शाम 7 बजे तक कुल 4,72,07,134 वैक्सीन डोज दी गई हैं.

    स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, सोमवार को 3,34,367 लाभार्थी जो 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, 60 साल से ज्यादा उम्र के 13,07,614 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई है.

    वहीं, 40,976 हेल्थकेयर और 72,153 फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन की पहली डोज दी गई, जबकि 44,728 हेल्थकेयर और 1,65,797 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई है.

    16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था वैक्सीनेशन

    भारत में टीकाकरण अभियान के पहले चरण की शुरुआत 16 जनवरी 2021 से हुई थी. पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों यानी डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिक्स और स्वास्थ्य से जुड़े लोगों को वैक्सीन दी गई थी.

    साथ ही फ़्रंटलाइन वर्कर्स यानी पुलिसकर्मियों, पैरामिलिट्री फ़ोर्सेज और सैन्यकर्मियों को भी टीका लगाया गया. 14 लाख लोगों को टीके की दूसरी डोज़ भी दी जा चुकी है. फिर 1 मार्च से वैक्सीनेशन का दूसरा फेज शुरू हुआ.

    दूसरे चरण में अब आम लोगों को वैक्सीन लग रही है. इस चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्री वैक्सीन लगवा चुके हैं. सरकार का लक्ष्य जुलाई तक 30 करोड़ लोगों को वैक्सीन देने का है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस

    May 5, 2026

    पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!

    May 5, 2026

    Assam Election Result 2026: हिमंत बिस्वा सरमा की हैट्रिक तय, BJP तीसरी बार सत्ता के करीब!

    May 4, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 मई को टैगोर जयंती पर BJP सरकार का शपथ ग्रहण! बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद CM चेहरे पर सस्पेंस
    • रांची में ओवरलोड स्कूल वैन पर बड़ी कार्रवाई: DTO और ट्रैफिक DSP का सख्त अभियान, भारी जुर्माना
    • रांची में मौसम का कहर! तेज आंधी-बारिश से शहर पानी-पानी, 5° तक गिरा तापमान—ऑरेंज अलर्ट जारी
    • पहले सिर्फ नंदीग्राम से लड़ना चाहते थे शुभेंदु अधिकारी… फिर अमित शाह ने बनाया प्लान, भवानीपुर में ममता बनर्जी को दी मात!
    • विक्रमशिला सेतु टूटने के बाद बढ़ी मुश्किलें, गंगा पार करने के लिए मनमाना किराया वसूल रहे नाव संचालक
    • राज्य सरकार की नई पहल, पेंशनरों को मिलेगा स्वास्थ्य बीमा का लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.