Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद के तेतुलमारी में रंगलीटांड़ ईंट भट्ठे में काम करने वाले तीन मजदूरों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। तीनों की उम्र 25-26 साल के बीच है। ये पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के रहने वाले हैं। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दी है। तेतुलमारी थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि मजदूरों की पहचान मिथुन भुमिज, प्रदीप मुरा और प्रम्तोष भुमिज के रूप में हुई है। ये रात को प्लास्टिक के तंबू में धुआं कर के सोए थे। प्रथम दृष्ट्या उसी धुएं से दम घुटने से मौत का मामला लग रहा है। उन्होंने…
रांची : झारखंड में 28 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (Child development project officer – CDPO) का प्रमोशन के साथ ट्रांसफर- पोस्टिंग हुई है. इसमें 24 CDPO अधिकारियों को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बना कर विभिन्न जिलों में भेजा गया है, वहीं 4 CDPO अधिकारियों को समाज कल्याण निदेशालय, रांची (Directorate of Social Welfare, Ranchi) में सहायक निदेशक बनाया गया है. इस संबंध में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के अवर सचिव राजेश्वर नाथ आलोक ने अधिसूचना जारी की है. यहां पढ़े पूरी लिस्ट: चंदनकियारी, बोकारो की CDPO सुमन गुप्ता को प्रोन्नति के साथ तबादला करते हुए बोकारो…
रांची नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले वैसे लोग जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के (वर्टिकल 4) तहत घर नहीं लिया है, उन्हें एक और मौका मिला है। ऐसे वंचित लोग अब 5 फरवरी तक नए सिरे से आवेदन कर सकते हैं। नगर विकास विभाग के निर्देश पर रांची नगर निगम ने लोगों से आवेदन करने की अपील की है। भरा हुआ आवेदन पत्र नगर निगम कार्यालय के काउंटर संख्या एक में जमा किया जा सकता है। जिन लोगों ने इस योजना के लिए पहले आवेदन किया था उन्हें भी आवेदन की हार्ड कॉपी निगम कार्यालय में जमा करना होगा।…
चारा घोटाला में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर शुक्रवार यानी 29 जनवरी को सुनवाई निर्धारित की गई है। इससे पहले लालू प्रसाद की ओर से अपनी कस्टडी की अवधि को लेकर एक रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई थी और उसी दौरान जमानत पर जल्द सुनवाई के लिए विशेष आग्रह किया था। अदालत ने लालू प्रसाद के आग्रह को स्वीकार करते हुए उनकी जमानत पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई होगी। यह मामला दुमका कोषागार से अवैध निकासी से…
नई दिल्ली. बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की फिर से तबियत बिगड़ गई है और उन्हें बुधवार को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. बीते दिनों भी हल्का दिल का दौरा पड़ने के कारण भी वह कुछ दिन अस्पताल में भर्ती थे. 2 जनवरी को सीने में दर्द के बाद उन्हें कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां वह करीब 5 दिन रहे और 7 जनवरी को उन्हें छुट्टी दी गई थी और खबरें आई थी कि छुट्टी मिलने के बाद…
राँची: राँची पुलिस ने मिनी फैक्ट्री गन का उद्भेदन किया है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एसएसपी के विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए जिले के मांडर थाना क्षेत्र स्थित खुखरा गांव के पास मिनी फैक्ट्री गन का उद्भेदन किया है। इस दौरान पुलिस के द्वारा भारी मात्रा में निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद होने की सूचना है।मौके पर ग्रामीण एसपी पहुँचे हुए हैं।ये कार्रवाई के एसएसपी की क्यूआरटी टीम ने की है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई: एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी…
मुंबई: यस बैंक के पूर्व मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार किया है. राणा कपूर को आज ईडी ने स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश किया था. कोर्ट ने उन्हें 30 जनवरी तक ईडी की हिरासत में भेज दिया. राणा कपूर को एक नए मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है. यह मामला एचडीआईएल और मैक स्टार मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा हुआ है. बता दें कि प्रवर्तन निदेशलालय (ईडी) ने कपूर को पिछले साल मार्च में एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था. तब से वे न्यायिक हिरासत में हैं. अब उन्हें एक अन्य मामले…
26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा को लेकर गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर उच्च स्तरीय बैठक हुई. उधर स्वराज इंडिया के अध्यक्ष और किसान आंदोलन में सक्रिय रहे योगेंद्र यादव समेत कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. हिंसा के खिलाफ अब तक 22 FIR दर्ज की जा चुकी है. पल-पल की अपडेट के लिए बने रहिए एबीपी न्यूज़ के साथ. राष्ट्रीय किसान मजदूर संघर्ष एंड ऑल इंडिया किसान संघर्ष कॉर्डिनेशन के वीएम सिंह ने कहा- मैं उन लोगों के साथ प्रदर्शन नहीं कर सकता हूं जिनका दिशा अलग है. मैं उन्हें बेहतरी की कामना…
चान्हो थाना क्षेत्र के तरंगा के पास सोमवार को एक खेत में बने घर से दो लड़कों का शव बरामद किया गया। इनमें से एक नाबालिग है। एक का शव खाट पर पड़ा मिला। जबकि दूसरे की लाश फांसी के फंदे से लटकती पाई गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि दोनों की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों की पहचान तरंगा निवासी मनीष उरांव (15) और गणेश उरांव (20) के…
चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाई कोर्ट में अपना जवाब दाखिल कर दिया है। लालू की ओर से उनके अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने जवाब हाई कोर्ट में दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि कोर्ट के आदेश के बाद लालू की जेल में रहने की अवधि की पूरी रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई है। लालू प्रसाद की आधी सजा आठ फरवरी को पूरी होगी। जानकारी के अनुसार लालू की ओर से जवाब दाखिल होने के बाद इस मामले में पांच फरवरी को सुनवाई करने का अदालत से आग्रह किया जाएगा। दुमका कोषागार मामले…
