Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में 28 CDPO का प्रमोशन के साथ हुआ ट्रांसफर- पोस्टिंग
    झारखण्ड

    झारखंड में 28 CDPO का प्रमोशन के साथ हुआ ट्रांसफर- पोस्टिंग

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 28, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची : झारखंड में 28 बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (Child development project officer – CDPO) का प्रमोशन के साथ ट्रांसफर- पोस्टिंग हुई है. इसमें 24 CDPO अधिकारियों को जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बना कर विभिन्न जिलों में भेजा गया है, वहीं 4 CDPO अधिकारियों को समाज कल्याण निदेशालय, रांची (Directorate of Social Welfare, Ranchi) में सहायक निदेशक बनाया गया है. इस संबंध में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड सरकार के अवर सचिव राजेश्वर नाथ आलोक ने अधिसूचना जारी की है.

    यहां पढ़े पूरी लिस्ट: 

    चंदनकियारी, बोकारो की CDPO सुमन गुप्ता को प्रोन्नति के साथ तबादला करते हुए बोकारो का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, डोमचांच कोडरमा की श्रीमती कमलानाथ को गोड्डा का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा मनिका, लातेहार की नीता चौहान अगले आदेश तक पलामू की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनी है. गुमला सदर की CDPO सीता पुष्प को गुमला का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है.

    गोलमुरी सह जुगसलाई, पूर्वी सिंहभूम की CDPO सत्या ठाकुर अगले आदेश तक पूर्वी सिंहभूम की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनी है. बुढ़मू, रांची की CDPO सुमन सिंह समाज कल्याण निदेशालय, रांची की सहायक निदेशक बनी है. मांढू, रामगढ़ की CDPO आरती कुमारी को कोडरमा की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है. जयनगर, कोडरमा की CDPO अंजू कुमारी को अगले आदेश तक पाकुड़ की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनी है.

    ईचाक, हजारीबाग की CDPO शिप्रा सिन्हा को हजारीबाग के जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, दुमका सदर की CDPO श्वेता भारती रांची की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनी है. रामगढ़ की CDPO श्रीमती नचिकेता को रामगढ़ का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है. नारायण, जामताड़ा की CDPO स्नेह कश्यप धनबाद की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनी है.

    सिल्ली, रांची की CDPO सुरभि सिंह सिमडेगा की नयी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनी है. लोहरदगा सदर की CDPO कंचन सिंह को समाज कल्याण निदेशालय, रांची का सहायक निदेशक बनाया गया है. पदमा, हजारीबाग की CDPO वीणा कुमारी अगले आदेश तक जामताड़ा की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी होंगी. कांडी, गढ़वा की CDPO प्रीति रानी लोहरदगा की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनी है. आदित्यपुर, सरायकेला- खरसावां की संध्या रानी को तबादला करते हुए सरायकेला- खरसावां का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है.

    रांची सदर की CDPO पम्मी सिन्हा को प्रोन्नति के तबादला करते हुए अगले आदेश तक समाज कल्याण निदेशालय, रांची की सहायक निदेशक बनी है. वहीं कर्रा, खूंटी की CDPO श्रीमती कृष्णा टोप्पो को भी समाज कल्याण निदेशालय, रांची का सहायक निदेशक बनाया गया है. पतना, साहिबगंज की CDPO अलका हेंब्रम गिरिडीह की नयी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनी है. कुरडेग, सिमडेगा की CDPO कनक कुमारी तिर्की देवघर की नयी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनी है.

    झींकपानी, पश्चिमी सिंहभूम की CDPO बसंती ग्लादीश बाड़ा को खूंटी का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है. सतगावां, कोडरमा की CDPO इंदु प्रभा को साहिबगंज का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है. पतरातू, रामगढ़ की CDPO अनिशा कुजूर पश्चिमी सिंहभूम की जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनी है. देवघर ग्रामीण की CDPO अनिता कुजूर दुमका की नयी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनी है.

    धनबाद सदर की CDPO पूर्णिमा कुमारी गढ़वा की नयी जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनी है. वहीं कुड़ू, लोहरदगा की CDPO सूरजमुनी कुमारी को चतरा का जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा भरनो, गुमला की CDPO रेणु रवि को प्रोन्नति देते हुए अगले आदेश तक के लिए लातेहार का नया जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बनाया गया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना

    May 1, 2026

    Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार

    April 30, 2026

    5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य

    April 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में जनगणना-2027 की शुरुआत, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया स्व-गणना
    • Cyber Scam: रामगढ़ से चल रहा था देशभर का ठगी नेटवर्क, 4 आरोपी गिरफ्तार
    • 5 दिन बंद रहेगा झारभूमि पोर्टल: 30 अप्रैल से 5 मई तक नहीं होंगे म्यूटेशन समेत ऑनलाइन भूमि कार्य
    • बिहार में नाम बदलने का बड़ा फैसला: पटना चिड़ियाघर और डेयरी संस्थान से हटाया गया संजय गांधी का नाम
    • कोडरमा के जंगलों में खिला ‘कोरिया फूल’: स्वाद, सेहत और कमाई का शानदार खजाना
    • रिजल्ट जारी: ICSE 10वीं और ISC 12वीं के छात्र यहां देखें अपना परिणाम
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.