Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»राज्य में टीकाकरण की शुरुआत; रांची के बाद जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो समेत सभी जिलों में हुआ टीकाकरण
    Breaking News

    राज्य में टीकाकरण की शुरुआत; रांची के बाद जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो समेत सभी जिलों में हुआ टीकाकरण

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 16, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    काेराेना के खिलाफ झारखंड में भी टीकाकरण अभियान की शुरुआत शनिवार से कर दी गई। राजधानी रांची के बाद जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो समेत सभी जिलों में टीकाकरण हुआ। पहला टीका हर जिले में सफाई कर्मी को लगाया गया। इसके बाद डॉक्टर टीका लगवाएंगे। रांची में मरियम गुड़िया, जमशेदपुर में एलिश विश्वासी बोदरा, धनबाद में धजरंगी हांडी, पलामू में नागेश्वर दुबे और बोकारो में सफाई कर्मी अनु देवी को लगाया गया। बोकारो में पहला टीका लगवाने वाली सफाई कर्मी अनु देवी ने कहा कि टीका लगवाने के बाद बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। किसी प्रकार का डर नहीं लगा।

    जमशेदपुर में भी पहला वैक्सीनेशन सफाईकर्मी का हुआ। जिले में सबसे पहले MGM में सफाईकर्मी एलिश विश्वासी बोदरा और TMH में हाउस कीपिंग स्टाफ दीपक जाल को टीका लगाया गया। इससे पूर्व दोनों ही अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों ने टीवी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातों को सुना।

    वहीं, धनबाद में टुंडी और तोपचांची स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण की शुरुआत की गई। तोपचांची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सफाईकर्मी धजरंगी हांडी को पहला टीका लगा। हालांकि धजरंगी ने जिले का पहला टीका लेने से इंकार दिया था। बाद में लोगों के समझाने पर वह टीका लगाने के लिए तैयार हो गया। टीकाकरण के पहले दिन तोपचांची में 60 और टुंडी में 30 लोगों ने टीका लगवाया।

    इधर, बोकारो में सबसे पहले टीका सदर अस्पताल की सफाई कर्मी अनु देवी को लगा। बोकारो सदर अस्पताल स्थित एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र तथा चंदनकियारी सीएचसी से जिले में टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने भी टीका लगवाया।

    1.40 लाख स्वास्थ्यकर्मियाें ने काे-विन पाेर्टल पर कराया रजिस्ट्रेशन
    झारखंड में 1.40 लाख स्वास्थ्यकर्मियाें ने टीका लगाने के लिए काे-विन पाेर्ट पर रजिस्ट्रेशन कराया है। टीका लगाने से पहले प्रवेश द्वार पर थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज किया गया। वेटिंग रूप में आईकार्ड की जांच कर डाटा से उनका मिलान हुआ। फिर टीका लगाया गया। इसके बाद 30 मिनट तक ऑब्जर्वेशन रूम में रखा गया। इस दाैरान कहीं से भी टीका लेने वालों को को कोई परेशानी नहीं हुई।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    April 28, 2026

    ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल

    April 28, 2026

    RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश

    April 28, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बीमार वित्त मंत्री से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    • ₹19,300 के लिए कब्र से बहन का कंकाल निकाल बैंक पहुंचा भाई, सिस्टम पर उठे सवाल
    • RTE से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए TET जरूरी? सुप्रीम कोर्ट आज दे सकता है बड़ा आदेश
    • रांची में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अस्पताल में भर्ती, लू लगने से बिगड़ी तबीयत
    • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: 54 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर रद्द, धनबाद वापसी के आदेश
    • 31 करोड़ का वेतन घोटाला! झारखंड के 14 कोषागारों में फर्जी निकासी का पर्दाफाश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.