Author: Koylanchal Samvad

सरायकेला :खरसावां जिले के नीमडीह थाना अंतर्गत चांडिल स्टेशन के पास स्थित एनएच-32 पर रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। ट्रेलर और ऑटो के बीच हुए टक्कर में ऑटो सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद करीब एक घंटे के लिए सड़क जाम रहा। ट्रेलर और ऑटो के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। ऑटो सवार सभी लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में सुधीर टुडू (20), सुकुरमनी मार्डी और…

Read More

रांची: कोरोना संक्रमण का आंकड़ा राज्य में घटकर 100 से भी कम हो चुका है। राहत देने वाली बात है कि शनिवार को छह जिलों चतरा, गोड्डा, पाकुड़, पलामू, सरायकेला और पश्चिमी सिंहभूम में एक भी संक्रमित नहीं मिले। वहीं, 18 जिलों में कुल 98 मरीज की पुष्टि हुई। उधर, विभिन्न जिले में 166 मरीजों ने कोरोना को मात दी। हालांकि तीन संक्रमितों की मौत भी हुई। मृतकों में बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और खूंटी से 1-1 मरीज शामिल हैं। अब झारखंड में 1,113 एक्टिव केस बचे हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 3,45,161 पहुंच गई है। इनमें से 3,38,870 लोगों ने…

Read More

पटना: बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बीजेपी प्रदेश कार्यालय पटना में की गयी. जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रविशंकर प्रसाद दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे और पटना पार्टी कार्यालय में भूपेंद्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, सुशील मोदी सहित बिहार में बीजेपी कोटे के मंत्री भी उपस्थित रहे. पटना में होने वाले बीजेपी प्रदेश कार्यकारणी की बैठक को काफी अहम मानी जा रही है. इस बैठक से पहले बीजेपी नेताओं ने पीएम मोदी की मन की बात भी सुनी और सभी को वैक्सीन लेने की अपील की. इसके अलावा बिहार बीजेपी ने…

Read More

पलामू: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर में शनिवार की रात झारखंड पुलिस के जवान मनोज यादव के घर में चोरी हो गयी. घटना के समय घर पर कोई नहीं था. सुने घर का फायदा उठाकर चोरों ने नगद रुपए के अलावा लाखों के गहने लेकर फरार हो गए. घटना के बाद चैनपुर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार पुलिस जवान मनोज यादव के शाहपुर स्थित घर पर पिछले डेढ़ माह से कोई नहीं रह रहा था. पुलिस जवान की पत्नी को पेट दर्द की तकलीफ के बाद उन्हें इलाज के…

Read More

रांची: जापान के टोक्यो में होनेवाले ओलंपिक्स गेम्स से पहले भारतीयों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रांची की दीपिका कुमारी के नेतृत्व वाली भारतीय महिला रिकर्व टीम ने वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया है. भारतीय महिलाओं ने गोल्ड पर निशाना साधा है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रांची की निवासी दीपिका कुमारी, अंकिता भक्त और कोमलिका बारी की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने रविवार को फ्रांस के पेरिस में चल रहे विश्व कप स्टेज 3 में फाइनल में मैक्सिको को हराकर स्वर्ण पदक जीता. तीनों ने इस महीने की शुरुआत में फाइनल ओलंपिक क्वालीफायर में पहले दौर…

Read More

रांची: कोरोना की सेकेंड वेव के मामले कम हो गए हैं. लेकिन अब कोरोना का डेल्टा प्लस वैरिएंट आ गया है. तेजी से इसका संक्रमण भी फैल रहा है. ऐसे में कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर झारखंड सरकार गंभीर है. अब डेल्टा प्लस से प्रभावित 12 राज्यों से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है. इतना ही नहीं अगर इन राज्यों से आने वाला कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे सीधे कोविड सेंटर में एडमिट किया जाएगा. 24 घंटे के अंदर उसका सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आइएलएस भुवनेश्वर भेजा जाएगा. जिससे कि यह…

Read More

धनबाद: भूली मोड़ रेलवे लाइन के पास जावेद व दीपक के लोहा गोदाम में आरपीएफ के द्वारा छापेमरी की गई जिसमें रेल के बेसिन सहित कई रेल के लोहे बरामद किए गए. वहीं मौके से चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. छापेमारी के दौरान मीडिया से बात करते हुए आरपीएफ अधिकारी केएन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि लोहा गोदाम में चोरी के सामान हैं. जिस पर छापामारी की गई. इस दौरान इस दौरान बेसिन सहित कई रेलवे के सामान मिले हैं. मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. सभी पर रेलवे एक्ट…

Read More

 अतनु दास और दीपिका कुमारी की स्टार तीरंदाजी जोड़ी ने गुरुवार को स्पेन को 5-3 से हराकर विश्व कप चरण तीन की मिश्रित पेयर्स स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पहला पदक पक्का किया. आगामी टोक्यो ओलंपिक की तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत की पदक की सबसे मजबूत उम्मीद अतनु और दीपिका एक साथ पहली बार फाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना रविवार को नीदरलैंड की जोड़ी से होगा. दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी दीपिका की नजरें एक और पदक पर हैं. उन्होंने इस साल लगातार दूसरी बार व्यक्तिगत स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बनाई. उधर,…

Read More

आरपीएफ ने गुरुवार को ट्रेन में यात्रियों का मोबाइल फोन चुराने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। रांची रेल डिवीजन के सुरक्षा आयुक्त प्रशांत यादव ने चोरों को गिरफ्तार करने के लिए छह सदस्यीय एक टीम बनाई है, जो ट्रेनों में सिविल ड्रेस में चोरों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही थी। उसी दौरान टाटा-हटिया पैसेंजर ट्रेन में 20-25 वर्ष के पांच लड़के संदिग्ध हालत में दिखे, वे एक यात्री को घेरकर खड़े थे। उसी बोगी में आरपीएफ के छह जवान भी बैठे हुए थे, जो उनकी हरकतों पर नजर रखे हुए थे। जैसे ही ट्रेन टाटीसिल्वे स्टेशन…

Read More

रांची: रांची में साल दर साल हरियाली घटते जा रही है। वनों के प्रदेश की राजधानी में पेड़ को गिनने पड़ रहे हैं। हालात ये हैं कि रांची देश भर में सबसे कम हरियाली वाली राजधानी बन गई है। इस टैग को मिटाने के लिए इस साल रांची में 3 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। रांची के सीसीएफ सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि 5 वर्षों में रांची हरियाली के लक्ष्य को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले साल में रांची नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी शैक्षणिक संस्थानों में पौधारोपण किया जाएगा। इसके बाद…

Read More