Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची के पांच सब इंस्पेक्टर और एक एएसआई का तबादला हुआ है। एसएसपी सुरेंद्र झा ने सभी पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। कौन कहां गए 1. चान्हो थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार को पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया। 2.कोतवाली थाना में पदस्थापित बादल दास को चान्हो थाना प्रभारी बनाया गया। 3. सदर थाना में पदस्थापित विकास आर्यन को खादगढ़ा टीओपी प्रभारी बनाया गया। 4. डोरंडा थाना में पदस्थापित विष्णुकांत को दशम फॉल थाना प्रभारी बनाया गया। 5. खादगढ़ा टीओपी प्रभारी एएसआई भीम सिंह को कोतवाली थाना में पदस्थापित किया गया
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के दिल्ली दौरे और पार्टी के वरीय नेताओं से मुलाकात के बाद अब विधायकों ने भी दिल्ली का रुख कर लिया है। झारखंड कांग्रेस के चार विधायक जामताड़ा के डाॅ. इरफान अंसारी, बरही के विधायक उमाशंकर अकेला, रामगढ़ की विधायक ममता देवी और खिजरी के विधायक राजेश कच्छप ने नई दिल्ली में बुधवार को कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य में बोर्ड और निगम का गठन, खाली पड़े मंत्री के एक पद समेत संगठनात्मक मुद्दों पर बातचीत की। इससे पूर्व मंगलवार को चारों ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात…
झारखंड के खूंटी में दो आदिवासी युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद दोनों को खेत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। बताया गया कि 4 बाइक सवार युवकों ने दोनों युवतियों का अपहरण कर लिया। इसके बाद मुरहू के हिट्ठे गांव स्थित स्कूल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवतियों को देर रात करीब दो बजे खेत में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पहुंची है और जांच में जुट गई है। खूंटी में बेलगाम अपराधियों ने एक बार फिर शर्मशार करने वाली घटना को अंजाम दिया है। खरीदारी करने जिला मुख्यालय…
सुप्रीम कोर्ट ने CBSE और ICSE की परीक्षाओं को रद्द करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया है। साथ ही छात्रों के परीक्षा पैटर्न का मूल्यांकन करने के लिए बोर्ड की ओर से लाई गई मूल्यांकन योजना को आगे बढ़ाने की भी अनुमति दे दी है। जस्टिस ए. एम. खानविल्कर और जस्टिस दिनेश माहेश्वरी की बेंच में बुधवार को CBSE कंपार्टमेंट, प्राइवेट एग्जाम रद्द करने की मांग वाली 1152 छात्रों की याचिका पर भी सुनवाई हुई। इस पर केंद्र सरकार ने कहा कि स्टेट और सेंट्रल बोर्ड को एक ही नियमों में नहीं बांधा जा…
झारखंड ट्राइबल एडवाइजरी कौंसिल यानि आदिवासी सलाहकार समिति गठित कर दी गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसके पदेन अध्यक्ष होंगे। मंत्री चंपाई सोरेन उपाध्यक्ष होंगे। विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी, नीलकंठ सिंह मुंडा, बाबूलाल मरांडी, बंधु तिर्की, सीता सोरेन, दीपक बिरूआ, चमरा लिंडा, कोचे मुंडा, भूषण तिर्की, सुखराम उरांव, दशरथ गगराई, विकास कुमार मुंडा, नमन विक्सल कोनगाड़ी, राजेश कच्छप, और सोनाराम सिंकू सदस्य मनोनीत होंगे। मनोनीत सदस्यों में पूर्वी सिंहभूम के विश्वनाथ सिंह सरदार और अनगड़ा, रांची के जमल मुंडा भी शामिल हैं।
कोरोना संक्रमण के कारण बच्चों को कई जानलेवा बीमारियों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। इसमें जापानी इंसेफ्लाइटिस (चमकी बुखार) का भी टीका शामिल है। झारखंड में 52 प्रतिशत बच्चों को जेई-1 का टीका नहीं लगा है, जबकि 61 प्रतिशत बच्चों को जेई-2 का टीका नहीं लग पाया है। अब जापानी इंसेफ्लाइटिस संक्रमण काल नजदीक आाने पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी बच्चों का टीकाकरण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। बताते चलें कि जापानी इंसेफ्लाइटिस (चमकी और दिमागी बुखार) ने बिहार और यूपी के हजारों बच्चों को काल के गाल में समा दिया है। कितनी खतरनाक…
सेक्टर-4 थाना स्थित होटल आनंद के एक कमरे से मंगलवार को एक युवती की फंदे से लटकी लाश बरामद की गई। जब रूम सर्विस देने कर्मी पहुंचा तो युवती का शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद उसने इसकी सूचना होटल के मालिक को दी। फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कमरे से दो पन्नों का सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवती ने अपने माता-पिता से माफी मांगी और सत्येंद्र नामक युवक पर बदनाम करने का आरोप लगाया है। युवती ने धनबाद निवासी बताकर कमरा बुक किया था। हालांकि युवती की पहचान हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर…
जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना अंतर्गत डिस्पेंसरी रोड में स्थित एसआईएस कंपनी के सुरक्षा गार्ड मंदीप कुमार (25) का कार्यालय में ही शव सोमवार की देर रात फंदे से लटकता मिला। बर्मामाइंस के केबुल बस्ती में रहने वाले मृतक के परिजनों को रात करीब 2 बजे घटना की जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। परिजनों ने मनदीप के सहकर्मियों पर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक मूल रूप से बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था। केबुल…
चाईबासा: झीकपानी-डांगुवापोसी रेलखंड के बड़ामहुलडीहा गांव के टोला सपरमगुटू के रेलवे फाटक से कुछ दूर रेलवे पोल संख्या 352/15 ए के पास स्थित रेलवे लाइन के किनारे एक युवक का शव बरामद किया गया। मंगलवार सुबह जब लोग इस ओर पहुंचे तो उन्हें शव दिखा। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आशंका जाहिर की जा रही है कि ट्रैक पार करने के दौरान युवक ट्रेन की चपेट में आ गया होगा। फिलहाल युवक की पहचान नहीं की जा सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। ग्रामीण और पुलिस के…
मेदिनीनगर: शहर थाना पुलिस ने जून 2019 में हुए विशाल चंद्रवंशी हत्याकांड के मामले में मुख्य आरोपी भट्ठी मुहल्ला के रहने वाले राहुल कुमार चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया है। विशाल की हत्या के बाद से ही पुलिस को राहुल की तलाश थी, लेकिन वह पुलिस की नजर से बचकर रांची में रह रहा था। विशाल मना करने के बाद भी राहुल की प्रेमिका के साथ छेड़छाड़ करता था। वहीं, एक हत्या में विशाल ने राहुल की बाइक का इस्तेमाल किया था। इन दोनों मामले से दुखी राहुल ने विशाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को रांची से…
