Author: Koylanchal Samvad

रांची: पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के उपमुख्य सुरक्षा आयुक्त के रांची स्थित आवास पर बच्ची से यौन शोषण मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले पर संज्ञान लेते हुए रांची के एसएसपी को पत्र लिखकर जांच रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया। बच्चे की गोपनीयता को सुरक्षित रखते हुए 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। गौरतलब है कि उपमुख्य सुरक्षा आयुक्त के आवास पर यौन शोषण का मामला सामने आने के बाद आरोपित जवान को बर्खास्त कर दिया गया था। हालांकि आरपीएफ के आरोपित जवान शंभु…

Read More

रांचीः कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के क्रम में ही राज्य सरकार ने तीसरी लहर से जंग के लिए मंथन शुरू कर दिया है। संभावित तीसरी लहर का स्वरूप कैसा होगा और उसके लिए तैयारियां क्या होनी चाहिए, इसे लेकर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड सहित देश के अन्य राज्यों के चिकित्सकों से भी सलाह मशविरा किया है। विशेषज्ञों की आशंका है कि जिस तरह से कोरोना वायरस अपना स्वरूप बदल रहा है, उससे तीसरी लहर में बच्चों पर ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि तीसरी लहर में सिर्फ बच्चे संक्रमित होंगे। यही…

Read More

अमेरिका की कंपनी नोवावैक्स की वैक्सीन सितंबर तक भारत में लॉन्च हो सकती है। इसे भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) कोवावैक्स के नाम से बनाएगा। SII ने गुरुवार को बताया कि हम सितंबर तक वैक्सीन को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। जुलाई से बच्चों पर इसका क्लीनिकल ट्रायल शुरु करने की योजना है। ब्रिटेन में हुए ट्रायल ब्रिटेन में हुए नोवावैक्स के तीसरे फेज के ट्रायल के नतीजे आ चुके हैं। इससे पहले कंपनी ने सोमवार को बताया था कि कोरोना वायरस के खिलाफ यह काफी असरदार साबित हुई है। वैक्सीन ने माइल्ड, मॉडरेट…

Read More

रांची पुलिस बुधवार को चुटिया में हुए युवक के मौत की गुत्थी सुलझा ली है। SSP सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर सिटी DSP और चुटिया थाना प्रभारी ने 10 घंटे के भीतर हत्या में शामिल तीन अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में यह फिलहाल आपसी विवाद में की गई हत्या का मामला लग रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि हत्या किस वजह से हुई है, इसका खुलासा जल्द किया जाएगा। मृतक़ की पहचान धर्मा के रूप में हुई है। वह खूंटी का…

Read More

झारखंड सरकार ने बिजली के ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए डिले पेमेंट सरचार्ज माफ कर दिया है। कैबिनेट में लिए गए इस निर्णय को बिजली वितरण बोर्ड के निदेशक बोर्ड की मंजूरी के बाद तीन माह के लिए बुधवार को प्रभावी कर दिया गया। यह स्कीम 15 सितंबर तक लागू रहेगा। निगम के महाप्रबंधक (राजस्व) एएस दास ने सभी एरिया बोर्ड के महाप्रबंधकों समेत जिम्मेदार अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए अधिकाधिक उपभोक्ताओं को लाभ देने का निर्देश दिया है। उपभोक्ता बकाया राशि का भुगतान चार समान किश्तों में कर सकेंगे। एक किश्त की राशि…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट ने रेमडेसिविर सहित अन्य दवा की कालाबाजारी की जांच की मॉनिटरिंग कर रहे सीआइडी के एडीजी के ट्रांसफर पर कड़ी नाराजगी जताई। अदालत ने कहा कि जब कोर्ट इस मामले की मॉनिटरिंग कर रहा है उसके बाद सरकार को इतनी क्या जल्दी थी कि उनका ट्रांसफर कर दिया गया। इसको देखते हुए हाईकोर्ट ने इस मामले को सीबीआई को सौंपने को कहा। दरअसल, अदालत महाधिवक्ता के उस बयान पर कड़ी नाराजगी जताई कि रेमडेसीविर दवा सहित कोरोना के जरूरी की दवाओं के कालाबाजारी को बड़ा मामला नहीं है। एजी ने कहा कि प्रशासनिक आधार पर अनिल पलटा का…

Read More

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची एसएसपी को दिवंगत रूपा के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया है। रूपा तिर्की के पिता की ओर से दायर क्रिमिनल रिट पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह आदेश दिया है। सुनवाई के दौरान अदालत ने राज्य सरकार को 4 सप्ताह में काउंटर एफिडेविट दायर करने का निर्देश देते हुए इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 29 जुलाई की तिथि निर्धारित की है। न्यायाधीश संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुए सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से अदालत को बताया गया कि रूपा तिर्की प्रकरण की…

Read More

सिमडेगा के बानो प्रखण्ड के गिरदा ओपी क्षेत्र के एक कुएं से महिला का शव मिला है। शव की पहचान गांव के ही देवलाल महतो की 22 वर्षीय पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। दोनों की दो साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा भेज दी है। घटना की सूचना मिलने पर गिरदा ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि महिला के सिर में गंभीर चोटें हैं। फिलहाल ये बता पाना मुश्किल है कि महिला की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि हर एंगल…

Read More

कदमा थाना क्षेत्र स्थित मरीन ड्राइव के घोड़ा चौक के पास गुरुवार की सुबह अज्ञात स्कार्पियो ने सड़क किनारे जा रहे 10 वर्षीय आनंद देवगम को टक्कर मार दी।इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलावस्था में उसे टीएमएच में एडमिट कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मरीन ड्राइव को जाम कर दिया। स्कार्पियो चालक पर कार्रवाई की मांग पर आसपास के बस्ती के लोग मौके पर जमा हो गए और बांस को बीच सड़क पर रख वहां बैठ गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर करीब 3…

Read More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली जाने के बाद सूबे का सियायी पारा चढ़ता जा रहा है। गठबंधन की सरकार में नेतृत्व कर रहे दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को दो टूक कहा है कि हेमंत मंत्रिमंडल में जब भी 12वां मंत्री बनेगा वह झामुमो का होगा। उन्होंने कहा कि इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है। उन्होंने आगे कहा है कि गठबंधन फार्मूला के मुताबिक सात मंत्री पद झामुमो के, चार मंत्री कांग्रेस के और एक राजद के तय हैं। हेमंत कैबिनेट में इस समय ग्यारह मंत्री हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पास मुख्यमंत्री…

Read More