Author: Koylanchal Samvad

रांची: पूर्व मंत्री रमेश सिंह हत्याकांड के आरोपी पूर्व नक्सली कुंदन पाहन ने एनआईए कोर्ट में जमानत याचिका दायर की है. उसने राज्य सरकार की नक्सल सरेंडर पॉलिसी और पांच साल सजा काटने का हवाला देते हुए जमानत की गुजारिश की है. एनआईए कोर्ट में आगामी तीन जुलाई को इस मामले की सुनवाई होगी. बता दें कि तमाड़ के पूर्व विधायक और मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या 2008 में कर दी गयी थी. आरोप है कि हत्याकांड को नक्सली कुंदन पाहन के दस्ते ने अंजाम दिया था. कुंदन पर आईसीआईसीआई बैंक के 5.5 करोड़ रुपये और एक किलो सोने…

Read More

रांची : झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करीब 8 महीने बाद चार्टर विमान से चेन्नई से रांची लौटे हैं. रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया. इससे पहले सीएम श्री सोरेन ने शिक्षा मंत्री के डोरंडा स्थित आवास का निरीक्षण भी किया. पॉजिटिव होने से रिकवर होने तक का सफर पिछले साल 28 सितंबर को हुए थे कोरोना पॉजिटिव रिम्स में एडमिट के बाद नहीं सुधर रही थी स्थिति बेहतर इलाज के लिए मेडिका में कराया गया था शिफ्ट 19 अक्टूबर को उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिये रांची से चेन्नई ले जाया…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन डोरंडा स्थित शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इलाज कराकर रांची लौटने से पहले जगरन्नथ महतो की स्वास्थ्य की सुरक्षा के अनुकूल व्यवस्था करने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मेडिकल उपकरणों का भी जायजा लिया. उन्होंने हर तरह की सावधानी बरतने का निर्देश दिया है. बता दें कि जगरन्नाथ महतो करीब 8 महीने के बाद चेन्नई से इलाज करा कर झारखंड लौट रहे हैं. बायो-डायवर्सिटी पार्क का भी किया निरीक्षण  वहीं शिक्षा मंत्री के आवास का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने…

Read More

धनबाद:  11 दिन पहले स्टेशन के पुराना बाजार वाली शंटिंग लाइन पर बिना इंजन के सात डिब्बे दौड़ गए थे जिनमें दो पटरी से उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गये थे। ताजा घटना कोचिंग डिपो की है। धनबाद से फिरोजपुर जानेवाली गंगा-सतलज एक्सप्रेस काठपुल के पास बेपटरी हो गई। दुर्घटना के सायरन बजते ही रेलवे के कंट्रोल रूम से लेकर अधिकारियों के फोन की घंटी बजने लगी। कैरेज एंड वैगन और संरक्षा विभाग समेत अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और प्रभावित कोच को पटरी पर लाने की जद्दोजहद शुरू हुई। घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। घटनास्थल…

Read More

जामताड़ा: विश्व रक्तदान दिवस पर जामताड़ा वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की तरफ से विश्व रक्तदाता दिवस सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कोरोना संक्रमण को देखते हुए एसोसिएशन ने सामाजिक दूरी का अनुपालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया. संघ ने जिले के 60 रक्तदाता युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडे मौजूद रहे. जामताड़ा वोलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन ने वैसे रक्तदाताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने पिछले एक वर्ष के दरमियान स्वेच्छापूर्वक रक्तदान किया है.कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडे ने कहा रक्तदान महादान है. उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर। कोरोना संक्रमण की रफ्तार घटी है तो पटरियों पर ट्रेन भी दौड़ने लगी है। धीरे-धीरे ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने की कवायद भी शुरू हो गई है। कोरोना काल में टाटानगर से दिल्ली रूट की सभी ट्रेनों को रद कर दिया गया था। लेकिन उन यात्रियों के लिए राहत की बात है कि इन ट्रेनों का परिचालन सोमवार से शुरू हो गया। यह ट्रेन खड़गपुर, टाटा, पुरुलिया के अलावा गोमो, गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़ स्टेशनों समेत कुल नौ स्टेशनों पर रूकते हुए आनंद विहार दिल्ली जाएगा। संतरागाछी से आनंद विहार तक जाने वाली यह ट्रेन साप्ताहिक होगी…

Read More

जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र सोनारी के रोड नंबर सात और आठ में नशेड़ियों ने उत्पात मचाया। चिल्ड्रन पार्क की दीवार को तोड़ दिया। ग्रिल को निकाल उसे ले गए। कुछ दूरी पर झाड़ियों में ले जाकर छुपा दिया। लोगों की निगाह पड़ने पर सभी वहां से भाग निकले। इसके बाद स्थानीय लोग एकजुट हुए। ग्रिल को झाड़ियों से निकाल कर विद्युत पोल में बांधकर रख दिया। सूचना भाजमो नेता मुकुल मिश्रा को दी गई। इसके बाद सोनारी थाना की पुलिस को रविवार सुबह जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रिल को उठाकर थाना ले गई। सोनारी इलाके में अक्सर…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए बच्चों के हित में झारखंड एकेडमिक काउंसिल की दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षाएं रद करने का निर्णय लिया गया है। उनके अनुसार जैक बोर्ड की भी इन दोनों परीक्षाओं का परिणाम सीबीएसई एवं अन्य बोर्ड के साथ या पहले जारी किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि सीबीएसई, आइसीएसई तथा कई अन्य राज्यों द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षा रद करने के साथ ही परीक्षाफल के प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ऐसे में झारखंड बोर्ड से पंजीकृत विद्यार्थियों के हित में आवश्यक होगा कि…

Read More

रांची: सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो चेन्नई एयरपोर्ट के लिए अपने आवास से निकल चुके हैं । बस थोड़ी ही देर में वे विमान से रांची के लिए उड़ान भरेंगे । इससे पूर्व रांची लाने चार्टर्ड विमान से चेन्नई पहुंचे रिम्स के डॉक्टरों की टीम ने मंत्री का स्वास्थ्य जांच किया है। इसके बाद चेन्नई के एमजीएम हॉस्पिटल में रांची रिम्स के क्रिटिकल केयर के विभागाध्यक्ष डॉ पीके भट्टाचार्य और मेडिसिन विभाग के डॉ अजीत डुंगडूंग एमजीएम चेन्नई के डॉक्टरों के साथ मंत्री के स्वास्थ्य संबंधी डिस्कस किये । शिक्षा मंत्री को चार्टर्ड विमान से लाने के दौरान सभी…

Read More

रामगढ़: हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक यानि एसपी कार्तिक एस का वाहन दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया है। वे इस हादसे में घायल हो गए हैं। घटना रामगढ़ में हुई बताई जा रही है। बताया गया कि एसपी कार्तिक हजारीबाग से रांची जा रहे थे। इसी क्रम में एसपी की गाड़ी के सामने स्‍कूटी के आने से वह एक ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में एसपी के अलावा तीन बॉडीगार्ड भी घायल हुए हैं। इसके अलावा स्‍कूटी पर सवार एक महिला और दो बच्‍चे भी जख्‍मी हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर रामगढ़ के एसपी प्रभात कुमार पहुंचे और हजारीबाग के एसपी से घटना के…

Read More