Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: कोरोना के मामले भले ही कम हो गये हैं. लेकिन मौत का सिलसिला फिर शुरू हो गया है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रिम्स में महज 24 घंटे में पांच लोगों की मौत कोरोना से हो गयी है.वहीं झारखंड की बात करें तो मौत का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है. 12 मई को सेकेंड वेव में एक भी मौत कोरोना से नहीं हुई थी. 1 अप्रैल के बाद से कोई ऐसा दिन नहीं है जब कोरोना से मरीजों की मौत न हुई हो. यही वजह है कि झारखंड में मोर्टलिटी रेट भी कम…
रांची: सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो अब भी गंभीर चुनौतियों से जूझ रहे हैं. सिकंदराबाद (आंध्र प्रदेश) स्थित सुविता हेल्थ एंड न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर में वे अभी एडमिट हैं. स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं का सामना कर रहे हैं. इससे पहले कोरोना संक्रमण के कारण उन्हें 17 अप्रैल को हैदराबाद स्थित यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. महीनेभर से अधिक समय तक कोरोना से उबरने में वे सफल रहे पर इसके बाद न्यूरो संबंधी समस्या सामने आ गयी. 27 मई को उन्हें अस्पताल की सलाह पर न्यूरो सेंटर में एडमिट कराया गया है. अभी जो स्थिति है, उसमें कम से कम अगले…
मुंबई: जाने-माने अभिनेता रहे सुशांत सिंह राजपूत की मौत (14 जून, 2020) की पहली बरसी के एक दिन पहले उनकी जिंदगी, उनके अनूठे सफर और उनकी तमाम उपलब्धियों को लेकर एक वेबसाइट की शुरुआत की गई है. इस वेबसाइट का नाम www.ImmortalSushant.com. रखा गया है और इसे सुशांत के परिवारवालों की सहमति और सहायता से शुरू किया गया है. इस वेबसाइट की खासियत है कि इसमें लोगों को न सिर्फ सुशांत की फिल्मी सफर के बारे में विस्तार से जानने को मिलेगा मगर फिल्मों से इतर उनकी तमाम रूचियों, अपने तमाम शौक को पूरा करने के लिए उनकी कोशिशों, सुशांत…
रांची: लोग अब पुलिस से उम्मीद छोड़ने लगे हैं। वे चोरों से गुहार लगाने लगे हैं। घरों के आगे पोस्टर लगाकर लिख रहे हैं। इस घर में पहले ही चोरी हो चुकी है। कुछ नहीं बचा है। बेकामर मेहनत ने करें। राजधानी के पुंदाग इलाके के आधा दर्जनों घरों में लोग इस तरह के पोस्टर लगा चुके हैं। पूछने पर लोगों ने बताया कि एक के बाद एक लगातार चोरी की घटना हो रही है। पुलिस को शिकायत करते हैं तो बस खानापूर्ति कर के छोड़ देते हैं। शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। लोगों में…
धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र स्थित गांधीनगर में सोमवार की सुबह घर से एक ही परिवार के 4 सदस्यों की लाश बरामद की गई। घर के एक कमरे में चारों का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। शव की स्थिति को देख प्रथम दृष्टया यह माना जा रहा है कि बेटे ने अपनी मां और सौतेले पिता-भाई की चाकू मार कर हत्या की है। इसके बाद खुद गला रेत खुदकुशी कर ली। पड़ोसियों के अनुसार, बेटे का अक्सर परिवार के साथ विवाद होता रहता था। वो मां…
रांची: कोरोना वायरस के बढ़ते मामले को लेकर शहर के सदर अस्पताल को कोविड अस्पताल बनाया गया है. कोविड अस्पताल में मैन पॉवर को बढ़ाने के लिए आउटसोर्सिंग कंपनी का सहारा लिया गया था. लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनियों के द्वारा कर्मचारियों को सही समय पर वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मी संजय कुमार को ड्यूटी पर से हटा दिया गया. इससे नाराज सहकर्मियों ने काम करना बंद कर दिया है. संजय कुमार को फिर से काम रखने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गये. कर्मियों का कहना है कि इस वैश्विक महामारी के दौरान भी हम लोग अपनी जान को…
पटनाः लोक जन शक्ति पार्टी के पांच सांसदों ने चिराग पासवान से किनारा बना लिया है. इसकी खबर आते ही राजनीति में भूचाल सा आ गया है. पांच सांसदों के अलग होने की वजह बताई जा रही है कि ये चिराग पासवान के कार्यों से खुश नहीं थे. कई तरह की खबरों के बाद चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति पारस से मिलने के लिए सोमवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंच गए. घर पर मौजूद नहीं थे सांसद पशुपति कुमार पारस हालांकि घर के बाहर पहुंचने के बाद करीब 20 मिनट तक गेट नहीं खोला गया. ऐसे में चिराग पासवान घर…
रांची: झारखंड में समाज कल्याण विभाग द्वारा इस साल 8वीं और 9वीं के एसटी-एससी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के 6.5 लाख बच्चों को साइकिल देने की योजना है. कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल साइकिल का वितरण नहीं हो पाया था. इस बार कल्याण विभाग साल 20-21 और 21-22 , दोनों साल के छात्रों को साइकिल देगा. इस बार छात्रों के खाते में डीबीटी से साइकिल की राशि भेजने के बजाय, साइकिल देने की ही योजना है. कल्याण विभाग छात्रों को साइकिल देने के लिए साइकिल खरीद करेगा. पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाये…
गुमला: डुमरी थाना क्षेत्र स्थित बासा नदी में अचानक बाढ़ आ जाने से तीन युवक पानी के बीच फंस गए। तीनों ने नदी के बीच स्थित एक चट्टान पर चढ़कर अपनी जान बचाई। युवक नदी में बह रही लकड़ी को चुन रहे थे और इसी दौरान लगातार बारिश की वजह से नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। करीब तीन घंटे तक वो चट्टान पर ही फंसे रहे। इसके बाद जलस्तर कम होने पर वो खुद ही नदी से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी के किनारे अभिषेक कुमार (34), सिकंदर लोहरा (27) और अविनाश सिंह बाढ़ के पानी…
धनबाद. टीचर और स्टूडेंट के बीच प्रेम प्रसंग कोई नयी बात नहीं है. इसी का एक उदाहरण धनबाद में नजर आया, जब ट्यूशन पढ़ाने वाले एक टीचर से स्टूडेंट को प्रेम हो गया. दोनों एक दूसरे को चाहने लगे. और देखते ही देखते दोनों ने एक दूसरे के हो जाने का फैसला कर लिया. यही नहीं, शादी के फौरन बाद यह नवविवाहित प्रेमी युगल सीधे महिला थाने पहुंच गया और अपनी हिफाज़त की गुहार लगाने लगा. धनबाद ज़िले के बलियापुर थाना क्षेत्र के सुवरिया गांव के रहने वाले टीचर, स्टूडेंट का प्रेमी जोड़ा शादी करके धनबाद महिला थाना पहुंचा. प्रेमी…
