Author: Koylanchal Samvad

रांची: झारखंड में अगले तीन दिनों तक प्री-मॉनसून बारिश होगी। इस दौरान राज्य के लगभग सभी हिस्सों में वज्रपात होने के आसार हैं साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून सामान्य गति से झारखंड की तरफ बढ़ रहा है। इसके अगले तीन दिनों में राज्य में दस्तक देने की उम्मीद है। वहीं बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इसके 11 जून तक गहरा होने की संभावना है। इससे राज्य में मानसून के आने के लिए पर्याप्त अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। रांची, बोकारो,…

Read More

गुमला: डुमरी थाना क्षेत्र में टीकाकरण टीम के साथ दुर्व्यवहार और बंधक बनाने के मामले में तीन आरोपियों सवर्ण खाखा, सेराफिनुस खाखा और सुरेश कुजूर को बुधवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इन पर आरोप है कि 7 जून को डुमरी की करनी पंचायत के बिरगांव पकरीटोली ग्राम में सोमवार को टीकाकरण करने गई महिला कर्मियों को एक घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। टीम को न सिर्फ टीकाकरण करने से रोका बल्कि रजिस्टर छीन लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर जाकर महिला कर्मियों को मुक्त कराया। एएनएम माया कुमारी सिन्हा ने बताया…

Read More

लोहरदगा : लोहरदगा जिला को कोरोना मुक्त जिला बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है. लोहरदगा जिला में वर्तमान समय में कोरोना का संक्रमण तेजी से कम हो रहा है. अभी जिले में कुल एक्टिव केस 36 हैं. जिले में सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से 86 लोगों की मौत हुई है. आम लोग पूरी सावधानी बरत रहे हैं. टीकाकरण को लेकर भी लोगों मे जागरूकता आयी है. खास कर युवाओं मे ज्यादा उत्साह देखा जा रहा है. समाज के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने भी लोगों को वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया है. कोरोना से…

Read More

रांची: पूर्व सीएम और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग की है. उन्होंने गुरुवार को कहा कि कोरोना काल में बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से बढ़ कर कोई चीज नहीं है. ऐसे में 10वीं व 12वीं की परीक्षा तत्काल रद्द की जानी चाहिए. पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों के हित में सीबीएसइ की 12वीं की परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया था. इसके बाद आइसीएसइ बोर्ड समेत देश के अन्य राज्यों ने भी 10वीं व 12वीं की स्टेट बोर्ड की परीक्षा रद्द करने…

Read More

रिलायंस जियो अपने यूजर्स को व्हाट्सऐप के जरीए कोरोना वैक्सीन दिलाने में मदद करेगी. भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने कोरोना वैक्सीन की जरूरत समझते हुए एक खास सर्विस शुरू किया है, जिसके जरिये जियो यूजर व्हाट्सऐप पर फोन रीचार्ज के अलावा कोरोना वैक्सीन उपलब्धता की भी जानकारी पा सकेंगे. जियो ने अपनी इस खास सर्विस को व्हाट्सऐप चैटबॉट के जरिये शुरू किया है. रिलायंस जियो की व्हाट्सऐप आधारित इस चैटबॉट सेवा के माध्यम से ग्राहक वैक्सीन की उपलब्धता की जानकारी के साथ, रीचार्ज करने, शिकायत करने, उनके समाधान और अन्य सेवाओं का…

Read More

बिहार: एक तरफ जहां देश कोरोना महामारी से निपटने में लगा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ लूटेरों ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। हाल ही में बड़ा मामला बिहार के हाजीपुर  से सामने आया है। यहां लूटेरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है और दिनदहाड़े 1 करोड़ रुपये की लूट की है। इस घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि, वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के जढूआ में एचडीएफसी बैंक में एक करोड़ रुपये की लूट हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिनदहाड़े करीब आधा दर्जन से…

Read More

रांची: झारखंड में अनलॉक 2 की घोषणा कर दी गई है। अब 16 जून तक बढा लॉकडाउन। कल 10 जून से अनलॉक 2 के तहत जमशेदपुर छोड़कर सभी जिलों में दुकानें खुलेंगी। जमशेदपुर छोड़कर बाकी 23 जिलों में अब कपड़ा, जूता, शृंगार प्रसाधन आदि की दुकानें भी खुल सकेंगी। ठेला-खोमचा आदि दुकानों को शाम 4:00 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। शनिवार शाम 5:00 बजे से सोमवार सुबह 6:00 बजे तक कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान निजी वाहन और सामान्य आवागमन भी बंद रहेगा। रेस्टोरेंट्स से होम डिलीवरी के साथ-साथ टेक अवे की अनुमति भी प्रदान की गई…

Read More

गढ़वा: सदर थाना क्षेत्र के तिलदाग गांव में पुलिस ने अवैध रूप से ब्लैक में शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 100 देसी शराब, 180 एमएल के 23 इंपिरियल ब्लू, 5 पीस गॉडफादर कैन बियर और 9 किंगफिशर बियर की बोतल बरामद की गईं। यह जानकारी थाना प्रभारी संजय कुमार ने मंगलवार को दी। आरोपी लॉकडाउन की वजह से 2 बजे दुकान बंद होने के कारण अपने घर से ब्लैक में शराब की बिक्री करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी तिलदाग गांव निवासी रविंद्र जायसवाल के पुत्र विमलेश कुमार और…

Read More

चतरा: सिमरिया में पदस्थापित सीआरपीएफ 190 बटालियन के दो जवानों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. यह घटना सिमरिया स्थित कोविड-19 आइसोलेशन भवन में घटी. पुलिस घटना के कारणों के पड़ताल में जुटी हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ऋषभ झा व सीआरपीएफ के वरीय अधिकारी घटनास्थल के पहुंच गये हैं. एसपी ने बताया कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा. फिलहाल एसपी शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाने की तैयारी में जुटे हैं.

Read More

रांची के बाल सुधार गृह में रह रहे नाबालिग नशे का सेवन कर रहे हैं। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस की विशेष टीम की तरफ से छापेमारी की गई। इस दौरान बाल गणेश शराब, गांजा, सिगरेट सहित तमाम नशे के सामान बरामद किया गया। ज्ञात हो कि अपराध की वारदातों में शामिल नाबालिगों को बाल सुधार गृह में सुधारने का काम किया जाता है। रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां करती है। छापेमारी करने सिटी एसपी एसडीएम सहित अन्य अधिकारी पहुंचे हैं।

Read More