Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन

    June 26, 2026

    बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन

    June 26, 2026

    रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»एचडीएफसी बैंक में दिनदहाड़े 1 करोड़ रुपये की लूट
    बिहार

    एचडीएफसी बैंक में दिनदहाड़े 1 करोड़ रुपये की लूट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 10, 2021Updated:June 10, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार: एक तरफ जहां देश कोरोना महामारी से निपटने में लगा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ लूटेरों ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं। हाल ही में बड़ा मामला बिहार के हाजीपुर  से सामने आया है। यहां लूटेरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है और दिनदहाड़े 1 करोड़ रुपये की लूट की है। इस घटना ने पुलिस को भी हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि, वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के जढूआ में एचडीएफसी बैंक में एक करोड़ रुपये की लूट हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, दिनदहाड़े करीब आधा दर्जन से अधिक अपराधी बाइक से बैंक आए थे और बैंक से 1 करोड़ रुपये की लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

    घटना की जानकारी मिलते ही सभी आला अधिकारी बैंक पहुंचे और अब जांच की जा रही है। साथ ही बैंक व उसके आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की भी हो रही है। जिससे अपराधियों का कोई सुराग मिल सके और उन्हें पकड़ने में आसानी हो।

    पुलिस पर खड़े हुए सवाल
    जढूआ में जिस एचडीएफसी बैंक के ब्रांच में बड़ी लूट की घटना घटी है। वह बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय  के घर के पास स्थित है। ऐसे में अब पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं कि आखिर कैसे दिनदहाड़े हथियारों से लैस अपराधी इलाके में घुस सकते हैं और इतनी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं। जबकि बैंक के बाहर एक गार्ड की तैनाती रहती है और पुलिस की भी निगरानी रहती है।

    सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक लूट करीब 1 करोड़ रुपये की हुई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस अधिकारियों ने इलाके को सीज कर दिया है और जांच में जुट गई है। फरार हुए अपराधियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस घटना पर फिलहाल ना तो बैंक कर्मियों ने कोई बयान दिया है और ना ही प्रशासन ने घटना पर कुछ कहा है। आसपास के लोग इस घटना को पुलिस की लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    भरत तिवारी एनकाउंटर केस: परिजनों से मिले SP, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा

    June 25, 2026

    रौशन आनंद कोचिंग विवाद मामला: अभिषेक और गौरव को मिली जमानत, खान सर की अग्रिम जमानत पर 27 जून को होगी सुनवाई

    June 25, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ा एक्शन, जगदीशपुर डीएसपी हटाए गए, पंकज मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

    June 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • JAC ने छात्रों को बड़ी राहत: प्रमाण पत्रों में त्रुटि सुधार की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 30 सितंबर 2026 तक करें आवेदन
    • बिहार में चीनी उद्योग को बड़ा प्रोत्साहन, नई चीनी मिलों के लिए ₹1 में मिलेगी 40 एकड़ जमीन
    • रांची में 27 जून को स्कूल रहेंगे बंद, मोहर्रम जुलूस को लेकर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
    • रामगढ़ सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत, CM हेमंत सोरेन ने जताया शोक
    • झारखंड की छात्राओं को बड़ा तोहफा! नवंबर से मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, खुलेंगे 100 नए उत्कृष्ट स्कूल
    • रांची में मुहर्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, शुक्रवार-शनिवार इन रास्तों पर नहीं चलेगी गाड़ियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.