Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
सरायकेला: खरसावां सड़क बड़बिल के तीखी मोड़ पर सोमवार को बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक के पीछे बैठा युवक जख्मी हो गया। दोनों भाई हैं। हादसे के बाद उसी बोलेरो से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान चाईबासा काबरागुटू निवासी जोवन वानसिंह (20) के रूप में की गई। हादसे में उसका चचेरा भाई गुरु चरण वानसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुचाई प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय अरवां के शिक्षक किशनु मुर्मू बोलेरो से सरायकेला की ओर से आ रहे थे।…
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने छठी जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का मेरिट लिस्ट रद्द करने का आदेश दिया है . कोर्ट ने आयोग को कहा है कि वह आठ हफ्ते के भीतर नयी मेरिट लिस्ट जारी करें. हाईकोर्ट में छठी जेपीएससी को लेकर 16 मामलों की सुनवाई हो रही थी. कोर्ट सभी याचिकाओं को चार कैटेगरी में बांट कर सुनवाई कर रहा था. जस्टिस एसके द्विवेदी की एकलपीठ ने सभी पक्षों की सुनवाई पूरी करने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। राहुल कुमार व दिलीप कुमार सिंह सहित अन्य प्राथिर्यों की ओर से दायर याचिका में अलग-अलग बिंदु उठाये गये हैं.इसमें…
देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम पांच बजे देश को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके ये जानकारी दी है. हालांकि पीएम मोदी किस मुद्दे पर अपनी बात देश से साझा करेंगे, इसकी अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन माना जा रहा है कि पीएम मोदी का संबोधन कोरोना वायरस और टीकाकरण अभियान को लेकर हो सकता है. कोई बड़ा एलान कर सकते हैं मोदी बताया जा रहा है कि पीएम मोदी कोरोना के संकट काल में कमजोर पड़ रही अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोई…
रांची : कोरोना काल मे फूड की होम डिलीवरी करनेवाले डिलीवरी बॉय से लूटपाट करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वही एक नाबालिग को भी डिटेन किया है, हालांकि मामले में एक अन्य आरोपी पुलिस के गिरफ्त से अभी दूर है. रांची के पुन्दाग ओपी इलाके में हाल के दिनों में Zomato और Swigg के डिलीवरी बॉय से लगातार लूट की वारदात सामने आ रही थी. इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर लूटपाट करनेवाले गिरोह के 1 नाबालिग समेत 3 आरोपियों को…
धनबाद: धनबाद मे अवैध कोयला का कारोबार तेज़ी से फैलता नज़र आ रहा है ।अवैध कोयला निकासी में कई लोगो शामिल है ।न ही उन्हें पुलिस का डर सता रहा है और न ही जिला प्रशासन का ।रविवार की अहले सुबह कोयले से लदा ट्रक को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीछा कर पकड़ा । बताया जाता है कि सिटी एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि झरिया के एक व्यवसायी लगातार कोयले की चोरी कर रहा है ।प्रतिदिन 3-4 ट्रक कोयला झरिया से विभिन्न क्षेत्रों में भेजा रहा है ।जिसके बाद टीम गठित कर उसे सरायढेला थाना…
नई दिल्लीः देश में कोरोना की दूसरी लहर लगातार कमजोर होती जा रही है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक हफ्ते पहले संक्रमण दर 9.1% थी, वह शनिवार को गिरकर 3.2% तक आ गई है। यानी पिछले हफ्ते तक देश में हर 100 टेस्ट में से 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो रही थी। यह आंकड़ा गिरकर अब 3 और 4 के बीच में पहुंच गया है। बीते दिन 20.36 लाख टेस्ट, 1.14 संक्रमित मिले बीते दिन देश में 20 लाख 36 हजार 311 सैंपल की जांच की गई। इनमें कोरोना के 1 लाख…
जामताड़ा: नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव में रविवार दोपहर सवा तीन बजे के आसपास आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई। दोनों बच्चे अपने घर के दरवाजे के पास खेल रहे थे और तभी आकाशीय बिजली गिरी और बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया। मृतकाें में पोखरिया निवासी मो. साकिर अंसारी का 12 साल का पुत्र सबीर और इसी गांव के मो. सफार के 13 साल के बेटे सफर शामिल है। मो. ताहिर ने बताया की दोनों ही बच्चे अपने घर के दरवाजे पर खेल रहे थे। तभी जोरदार आवाज के साथ…
रांची: रविवार को राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड के सदस्य पारस नाथ मिश्रा ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के साथ मुलाकात की और पीसीपीएनडीटी एक्ट के संदर्भ में चर्चा की. इस अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार कन्या भ्रूण हत्या और लिंग परीक्षण रोकने के लिए प्रतिबद्ध है. इसी के तहत राज्य भर में भ्रूण हत्या और लिंग जांच रोकथाम को लेकर वृहत पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. इसके साथ ही इसके रोकथाम हेतु विशेष अभियान भी चलाये जाएंगे.
रांची: कोरोना के नए मामले आने अब कम हो गए हैं. लेकिन मौत का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 2 महीने में ही केवल कोरोना से 4000 लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे में हेल्थ डिपार्टमेंट ने राज्य भर में 2 महीने के अंदर हुए मौत का डेथ ऑडिट कराने का निर्णय लिया है. इसको लेकर सभी डीसी को आदेश जारी कर दिया गया है. कहा गया है कि कमेटी बनाकर जल्द से जल्द ऑडिट रिपोर्ट जमा करें. शहर में होने वाली मौत का डाटा विभाग के पास नहीं: हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार झारखंड में…
मुबई: बॉलीवुड के विख्यात अभिनेता दिलीप कुमार का तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया है. ऐसा बताया जा रहा है कि अभिनेता दिलीप कुमार को सांस लेने में बहुत ही अधिक परेशानी हो रही थी. इस वजह से उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बता दें कि इस समय दिलीप कुमार के हालत को अस्पताल में मॉनिटर किया जा रहा है. इस बात की जानकारी उनके ट्विटर के माध्यम से दी गई है. आपको बता दें कि दिलीप कुमार हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोगों के द्वारा पसंद…
