Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
लंदन: दुनिया के सबसे अमीर सात देशों ने बड़ी बहुराष्ट्रीय तकनीकी कंपनियों पर ज्यादा टैक्स लगाने का फैसला किया है. जी-7 समूह ने गूगल, फेसबुक, एपल और अमेजन जैसी बड़ी अमेरिकी कंपनियों पर 15 फीसदी तक टैक्स लगाने के लिए ऐतिहासिक वैश्विक करार पर हस्ताक्षर किए हैं. जी-7 समूह में शामिल सात देश हैं- ब्रिटेन, अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और जापान. ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने कहा है कि जी-7 समूह के देशों के वित्त मंत्रियों ने लंदन में बैठकों के दूसरे और अंतिम दिन करार पर हस्ताक्षर किए. सुनक ने कहा, “मुझे इस बात की खुशी…
नई दिल्ली: सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने कहा है कि 5जी प्रौद्योगिकी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को लेकर जो चिंता जताई जा रही है, वह पूरी तरह गलत है. अभी तक जो भी प्रमाण उपलब्ध हैं उनसे पता चलता है कि अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी पूरी तरह सुरक्षित है. सीओएआई ने इस बात पर जोर दिया कि 5जी प्रौद्योगिकी ‘पासा पलटने’ वाली होगी और इससे अर्थव्यवस्था और समाज को जबर्दस्त फायदा होगा. इलेक्ट्रोमैग्नेटिक विकिरण सीमा को लेकर हैं कड़े नियम सीओएआई रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है. एसोसिएशन ने…
रांची: झारखंड में कोरोना की सेकेंड वेव ने कहर मचा दिया था. अब मरीजों की संख्या कम होने लगी है. गवर्नमेंट से लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल तक में वेड कम पड़ने लगे थे. अस्पताल में जगह नहीं मिलने की वजह से मरीजों की जान भी चली गई. स्थिति गंभीर देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने राज्य के मेडिकल कॉलेज के अलावा सभी डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और अन्य चिन्हित जगहों पर कोविड केयर सेंटर बनाने का निर्णय लिया. 450 कोविड केयर सेंटर बनकर तैयार हो गए. इस बीच सेकेंड वेव की रफ्तार धीमी पड़ गई. अब ये कोविड सेंटर थर्ड वेव को लेकर रिजर्व…
रांची : राजधानी में डोर टू डोर होल्डिंग टैक्स कलेक्शन में भी फर्जीवाड़ा हो रहा है। श्री पब्लिकेशन एंड स्टेसनर्स के नाम पर कुछ लोगों ने अपर बाजार, मोरहाबादी और रातू रोड इलाके में भवन मालिकों को चूना लगाया है। कई मामले ऐसे भी सामने आए जिसमें हाेल्डिंग टैक्स का भुगतान ऑनलाइन करके उस पर मिलने वाली 10 प्रतिशत की छूट टैक्स पेमेंट करने वाले ने ली। एक मामले में खाली जमीन का म्यूटेशन करने के नाम पर लाखाें रुपए लेने का सामने आया है। इस तरह का फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद नगर निगम ने टैक्स पेयर से सावधानी…
नामकुम : पाहनटोली में जमीन कारोबार में मुनाफे की रकम को लेकर चल रहे विवाद को लेकर घर में पार्टी पर बुलाकर युवक सागर राम (30) की हत्या करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सुरेन्द्र कुमार झा के निर्देश पर गठित टीम ने आरोपी आकाश साव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आकाश के चाचा सिट्टी ने शनिवार की शाम सागर को घर पार्टी में बुलाया था। यहां आकाश भी था। अचानक सागर और सिट्टू के भतीजे आकाश में जमीन कारोबार के…
हजारीबाग़: जिले के इचाक प्रखंड के अंबाटांड़ गांव में रविवार को ग्रामीणों ने एक कुएं में गिरे हिरण की जान बचायी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी. ग्रामीणों के द्वारा घायल हिरण को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को सूचना मिली कि एक हिरण गांव के ही कुएं में गिरा है. लोग कुआं के पास जुटने लगे. वहीं कुआं में गिरा हिरण बाहर निकलने को लेकर लगातार प्रयास करता रहा. वहां जुटी भीड़ में कुछ ग्रामीण रस्सी के सहारे कुएं में उतरे और घायल हिरण को…
पतरातू: थाना क्षेत्र के टोकीसूद गांव स्थित छोटका नदी पुल निर्माण स्थल पर शनिवार की देर रात तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) उग्रवादियों ने जमकर उत्पात मचाया। पुल निर्माण कार्य में लगे एक जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया। तीन मजदूरों को पीटा और जाते वक्त 5 राउंड हवाई फायरिंग की। यहां 6 की संख्या में हथियारों से लैस नकाबपोश उग्रवादी पहुंचे थे। उग्रवादियों ने वहां एक पर्चा भी छोड़ा। इसमें काम बंद करने और कैंप हटा लेने की चेतावनी दी गई है। छोटका नदी पुल पर विशेष प्रमंडल के द्वारा लगभग 4 करोड़ की…
रांची: झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) अगस्त महीने से सदस्यविहीन हो जायेगा. आयोग के एकमात्र सदस्य का कार्यकाल जुलाई माह में समाप्त हो रहा है. अगर तबतक सदस्यों की नियुक्ति नहीं की गयी तो कई नीतिगत निर्णय लेने में दिक्कतें आयेंगी. दरअसल, जेपीएससी में एक अध्यक्ष और 8 सदस्यों की व्यवस्था का प्रावधान है फिलहाल जेपीएससी में सदस्यों की कमी है. जेपीएससी की नियमावली के अनुसार किसी भी नीतिगत निर्णय लेने के लिए कम से कम एक सदस्य का होना आवश्यक है. किसी का कार्यकाल हुआ समाप्त, किसी ने दिया इस्तीफा बताते चलें कि बीते साल के अंत और इस साल…
नई दिल्ली: कोरोना के कम होते नए मामलों के बीच रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी है. एक बार फिर भारतीय रेलवे रफ्तार भरने को तैयार है. रेलवे बोर्ड की पहल पर कई जोड़ी स्पेशल ट्रेनें फिर से शुरू की जा रही हैं. ये ट्रेनें अभी पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा चलाई जा रही हैं. पूर्वोत्तर रेलवे में 18 जोड़ी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेनें निरस्त हैं, इन्हें फिर से 15 जून से चलाया जाएगा. ये सभी स्पेशल ट्रेनें दिल्ली व मुंबई रूट चलाई जाएंगी. हालांकि, अभी निरस्त पैसेंजर और डेमू ट्रेनों के संचालन पर कोई विचार नहीं किया गया है. दिल्ली व मुंबई रूट पर…
कोडरमा: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुशाहना, मेघातरी में अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) के बैनर तले तीन कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया. मालूम हो कि 5 जून 2020 को ही अध्यादेश जारी कर कृषि कानून को लागू किया गया था. इन तीन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने और फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर किसान पिछले 26 नंवबर से ही दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं. झारखंड राज्य किसान सभा (एआईकेएस) के नेता असीम सरकार ने कहा कि 5 जून 1974 को जयप्रकाश नारायण…
