Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची के पंडरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय पप्पू कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। मामला पंडरा के पंचशील नगर इलाके का है। मृतक रेडियम रोड स्थित एक दुकान में काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है। लड़के की इसी महीने पांकी के एक गांव में शादी होनी थी। लेकिन लॉकडाउन के कारण शादी की डेट पहले 10 दिन के लिए आगे बढ़ी। इसके बाद परिवार की आपसी सहमति से इसे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया…
रांची के बिरसा जू में पिछले 4 दिनों से बीमार चल रहे बाघ शिवा की मौत गुरुवार देर रात हो गई। उसका इलाज कर रहे बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के डॉक्टर प्रवीण के मुताबिक ब्लड टेस्ट में उसकी किडनी और लंग्स में इंफेक्शन पाया गया है। डायरेक्टर वाईके दास ने बताया कि किट नहीं रहने के कारण उसका कोविड टेस्ट नहीं हो पाया था। शुक्रवार को किट आने के बाद उसका स्वाब इंडियन वेटनरी रीसर्च इंस्टीट्यूट (IVRI), बरेली भेजा गया है। ताकि उसके कोविड टेस्ट की पुष्टि हो सके। स्वाब के साथ IVRI ब्लड सैंपल और लंग्स ऑर्गन भी भेजा गया…
रांची: दक्षिण-पश्चिम माॅनसून केरल पहुंच गया है। माैसम विभाग ने गुरुवार काे इसकी पुष्टि कर दी है। माैसम विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दाे दिन की देरी से माॅनसून ने केरल में दस्तक दी है। झारखंड में इसके 15 जून तक पहुंचने की संभावना है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, ‘दक्षिण-पश्चिम माॅनसून ने केरल के दक्षिणी हिस्सों में शुरुआत कर दी है।’ केरल में माॅनसून के एक जून काे पहुंचने की सामान्य तारीख है। वैसे, निजी माैसम एजेंसी स्काईमेट ने 30 मई काे माॅनसून के आने की घाेषणा की थी। लेकिन मौसम विभाग ने इसकी अब घोषणा की…
गिरिडीह: कोरोना के थर्ड वेव के पहले गिरिडीह में बच्चों को मनोरंजन से लैस इलाज देने की व्यवस्था पूरी हो गयी है. तीसरी लहर आएगी या नहीं, यह फिलहाल भविष्य के गर्भ में है.लेकिन संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित करने की तैयारी हो चुकी है. बच्चे अगर संक्रमित होते भी है तो उन्हें जिला मुख्यालय के इस कोविड सेंटर का मनोरंजक माहौल भी ठीक होने में मदद करेगा. गुरुवार को ही जिला मुख्यालय के बदडीहा के एएनएम हॉस्टल परिसर स्थित कोविड सेंटर में बच्चों के लिए 30 बेड के कोविड सेंटर का उद्घाटन सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और सिविल सर्जन…
मुंबई : रिलायंस इंडस्ट्रीज ने घोषणा की है कि वह कोरोना संक्रमण की वजह से जान गंवाने वाले अपने कर्मचारियों के परिवार को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगी. मृत कर्मचारी के परिवार को अगले 5 वर्षों तक वेतन मिलता रहेगा. ये वेतन कर्मचारी के आखिरी सैलरी के बराबर होगा. सभी कर्मचारी पूरी तरह से ठीक हों रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन के हस्ताक्षर वाले बयान में कहा गया कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के वे कर्मचारी जो कोरोना संक्रमित हैं या उनके परिवार का कोई सदस्य कोरोना की चपेट में आ गया है तो वे शारीरिक और मानसिक रूप…
रांची: कांग्रेस की महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह अब कांग्रेस की नेशनल टीम में शामिल कर ली गयी हैं. उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी का नेशनल सेक्रेट्री के अलावा उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है.पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में मीडिया को जारी एक लेटर के जरिये सूचना दी है. नये रोल में अब दीपिका की जिम्मेदारी बढ़ गयी है. उनके अलावा सांसद सत्तागिरी शंकर उलाका (सह छत्तीसगढ़ प्रभारी), संजय दत्त (साथ ही हिमाचल प्रदेश प्रभारी), इमरान मसूद (सह दिल्ली प्रभारी) और बृज लाल खबरी (सह बिहार प्रभारी) भी नेशनल सेक्रेट्री के तौर पर…
हजारीबाग़: जिला के दारू थाना क्षेत्र अंतर्गत झुमरा डिपू चौक समीप गुरुवार को आर्मी काफिले के वाहन से एक युवक की मौत हो गयी.घटना के बाद आर्मी का वाहन मौके से फरार हो गया. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 100 को जाम कर दिया. मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया. जिसके बाद दारू अंचलाधिकारी नीतू कुमारी व थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह, एएसआई अरविंद कुमार एवं के एन सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे.घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरु निवासी प्रकाश कुमार गुरुवार के सुबह बाइक से…
नई दिल्ली : देश में कोरोना की दूसरी लहर के हल्की पड़ने के साथ वैक्सीनेशन धीरे-धीरे जोर पकड़ रहा है। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल हैं। जैसे-वैक्सीन लगवाने के बाद क्या होगा? क्या इसके कोई साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं? अगर साइड इफेक्ट हुए तो उनसे कैसे निपटा जाए? वैक्सीन लगने के बाद घर पर क्या सावधानी बरतनी चाहिए? इसके अलावा एक चर्चा ये भी है कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी कई लोगों को कोरोना हो रहा है तो वैक्सीन लगवाने की जरूरत ही क्या है? Q. मुझे कोवीशील्ड वैक्सीन लगी है तो क्या-क्या साइड…
रांची: कोविड-19 टीकाकरण अभियान को लेकर आज रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने वर्चुअल माध्यम से बैठक की. उपायुक्त छवि रंजन ने बताया कि रांची जिला में प्रत्येक सप्ताहांत 9920 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य है. इनमें 18 प्लस व 45 प्लस दोनों शामिल हैं. वैक्सीनेशन के लिये स्लाट बुकिंग और वाक इन की व्यवस्था होगी. उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण गहन अभियान के दौरान योग्य लाभुकों का टीकाकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. इस वर्चुअल मीटिंग में उपविकास आयुक्त विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी बुंडू समीरा एस, निदेशक डीआरडीए, जिलास्तरीय पदाधिकारी, सिविल सर्जन रांची, डीआरसीएचओ, सभी बीडीओ,…
Ranchi : कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के चपेट में आने की आशंका को लेकर हेल्थ डिपार्टमेंट अलर्ट है और अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है. इसे लेकर सदर हॉस्पिटल में चाइल्ड फ्रेंडली वार्ड भी बनाया जा रहा है. जहां पर बच्चों के लिए आइसीयू के 20 बेड होंगे. जिसमें 3 वेंटीलेटर बेड, 17 बेड सीपैप (नान इंवैसिव वेंटीलेटर) वाले और 40 बेड ऑक्सीजन सपोर्ट वाले होंगे. ये वार्ड केवल उन बच्चों के लिए होगा जो कोरोना से संक्रमित होंगे. डीएस डॉ एस मंडल ने बताया कि वार्ड में गैस पाइपलाइन का काम तेजी से चल रहा है.…
