Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
धनबाद: पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत धनबाद कोचिंग यार्ड में गुरुवार की अहले सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया. रेलवे स्टेशन के समीप कोचिंग यार्ड में छह बोगियां खड़ी थीं, अचानक पुराना बाजार की ओर पटरी पर रेंगने लगी. जिसे देख स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई. कुछ दूर जाने के बाद छह में से दो बोगियां बे-पटरी हो गईं. गनीमत यह रही कि कुछ दूर जाने के बाद छह में से दो बोगियां बे-पटरी हो गईं और सभी बोगियां रुक गईं. रेलवे के वरीय अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बोगियों को हटाने का काम…
रांची: कोरोना संक्रमण का कहर थमने के साथ ही रिम्स में ओपन हार्ड सर्जरी की तैयारी शुरू कर दी गई है. रिम्स के कार्डियो थोरेसिक डिपार्टमेंट में अगले हफ्ते से फिर ओपन हार्ट सर्जरी शुरू हो जाएगी.इसके बाद मरीजों का रिव्यू करते हुए सीरियस मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी. वहीं जिन्हें पहले जरूरत होगी उनका आपरेशन किया जाएगा. बताते चलें की लगभग दो दर्जन से ज्यादा मरीजों का आपरेशन शिड्यूल्ड था. इस बीच कोरोना की सेकेंड वेव की वजह से आपरेशन बंद करना पड़ा था. रिम्स में कार्डियो थोरेसिक वस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) डिपार्टमेंट शुरू हो जाने के बाद से दिल…
रांची: राज्य में कोरोना से ठीक हाेने वाले मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। राज्य का रिकवरी रेट 96.14 पर पहुंच गया है। मंगलवार को राज्य में 609 नए मरीज मिले और 1449 लोग स्वस्थ हुए। पूर्वी सिंहभूम ऐसा जिला रहा, जहां सबसे ज्यादा 113 मरीज मिले। रांची में 72 नए काेराेना संक्रमित मिले ताे 266 लाेग ठीक भी हुए। इसके बाद गुमला और हजारीबाग में 51-51 मरीज मिले हैं। इस बीच पिछले 24 घंटे में कोरोना से 9 लोगों की मौत भी हुई। इसमें पूर्वी सिंहभूम में 3, रांची में 2, धनबाद, हजारीबाग, लातेहार और पश्चिमी…
रामगढ़: जिले के पतरातू क्षेत्र के पतरातू डीजल कॉलोनी में कार्यरत रेलकर्मी रविंद्र सिंह की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गयी. पतरातू रेलवे डीजल कॉलोनी के पास रेलकर्मी का शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. घटना की जानकारी मिलने पर पतरातू पुलिस और रेल पुलिस घटनास्थल पहुंचकर पूरे मामले को लेकर कर रही है. वही रेलकर्मी रविंद्र सिंह के परिजन और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर हंगामा किया. परिजन का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया है. भतीजे ने कहा चाचा की हत्या की गई मृतक…
रांची: शहर में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराने के लिए दंडाधिकारियों द्वारा लगातार गश्त की जा रही है. जिला प्रशासन ने सब्जी विक्रेताओं और सभी दुकानदारों से अपील की है और कहा कि किसी भी हाल में कोरोना गाइडलाइंस का उल्लंघन न करें. सभी सब्जी विक्रेताओं और दुकानदारों से आग्रह किया है कि मास्क पहनें और सामाजिक दूरी का पालन जरूर करें. उपायुक्त छवि रंजन ने कहा कि कोरोना के मामले जरूर कम हुए हैं लेकिन लोगों को सतर्कता जरूर बरतनी होगी. कोविड-19 अनुरूप उचित व्यवहार के अनुपालन और बिना मास्क चलनेवाले…
रांची: जहरीली शराब से हुई मौतों का मुख्य आरोपी और शराब माफिया नरेश सिंघानिया को रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नरेश सिंघानिया कई सालों से फरार चल रहा था. शराब माफिया नरेश सिंघानिया से पुलिस गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है. रांची पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर नामकुम थाना की पुलिस ने शराब माफिया नरेश सिंघानिया गिरफ्तार किया है. वर्ष 2017 में रांची में जहरीली शराब पीने से 200 लोगों की मौत हो गयी थी. शराब पीने से जैप (झारखंड आर्म्ड पुलिस) के भी दो जवानों की भी मौत…
रांची: आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सचिव होंगे। इस संबंध में आज अधिसूचना जारी की गई है। विनय कुमार चौबे पूर्व के पदों पर भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उन्हें सचिव, नगर विकास विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग समेत बिवरेज कारपोरेशन, जुडको और ग्रेटर रांची विकास एजेंसी के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। ये भी पढ़े: http://ksnewsupdates.com/jharkhand/%e0%a4%9d%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a4%9a%e0%a5%8d%e0%a4%9a%e0%a5%8b/
गढ़वा: कांडी थाना क्षेत्र के कोदवड़िया गांव के पास बुधवार की सुबह ITI के एक छात्र का शव बरामद किया गया। छात्र की हत्या गला रेत कर की गई है। शव युवक के घर से करीब 6 किलोमीटर दूर खेत में पड़ा था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पॉकेट से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। वहीं, उसकी जेब से बाइक की चाबी, मास्क, पर्स और पुड़िया में गांजा बरामद किया गया। घटनास्थल पर ही उसकी बाइक भी गिरी मिली। युवक की पहचान कुशहा गांव निवासी बैजनाथ सिंह के बेटे मधुरंजन सिंह (20)…
चक्रधरपुर: मुफ्फसिल थाना अंतर्गत कोटसोना गांव के तालाब में बुधवार को डूबने तीन बच्चियों की मौत हो गई। तीनों बच्चियां खेलने के दौरान तालाब में चली गई और यह हादस हुआ। बच्चियों के साथ ही तालाब के पास गई 3 साल की बच्ची पानी में नहीं उतरी, जिसकी वजह से उसकी जान बची। इसी बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की सूचना दी। तब जाकर परिजनों ने बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला। मृतकों में कोटसोना गांव के स्नेहा होनहागा (5), मंजू होनहागा (5) और गीतिका होनहागा (6) शामिल है। तीनों बच्चियों के साथ ही सानिया होनहागा (3) भी…
झारखंड में पहली बार नवजात को निमोनिया से सुरक्षित रखने के लिए टीका लगाया जाएगा। इसकी शुरुआत जून के दूसरे सप्ताह से होगी। पहले महीने के लिए झारखंड सरकार को केंद्र सरकार से 77 हजार 200 टीके दिए गए हैं। राज्य के हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारी सुधीर त्रिपाठी ने बताया कि आज से पहले तक राज्य में मिशन इंद्रधनुष के तहत चल रहे टीकाकरण अभियान में इस टीका को शामिल नहीं किया गया था। केंद्र सरकार की तरफ से कोविड के बाद पहली बार इसका निर्णय लिया गया है। बच्चों को दिए जाएंगे टीके तीन डोज न्यूमोकोकल कांग्जोगेट वैक्सीन (PCV)…
