Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: झारखंड के CM हेमंत सोरेने ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने राज्य के सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए कोरोना वैक्सीन मुफ्त में मुहैया कराने का अनुरोध किया है। साथ ही CM ने कहा कि हर राज्य की अपनी भौगोलिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक बनावट है। इसके लिहाज से हाई रिस्क श्रेणी चुनने की आजादी राज्य को होनी चाहिए। हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में साफ कहा है कि कोरोना के कारण राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वैक्सीनेशन का खर्च उठाने में राज्य असमर्थ है। 18 से 24 साल के लोगों…
डाल्टनगंज : डाल्टनगंज के रेलवे क्लब परिसर से एक महिला की लाश बरामद की गई है. महिला का शव अर्द्ध नग्न अवस्था में क्लब के खाली पड़े एक कमरे में पड़ा हुआ था. शव को देखने से प्रतीत होता था कि महिला की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गई है. महिला की पहचान नहीं हो पाई है. उसकी उम्र 35 से 40 के आस पास लगती है. इस मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं. इस घटना में एक रेलकर्मी की संलिप्तता सामने आ रही है. पुलिस छानबीन कर रही है. महिला की लाश मिलने से…
धनबाद: कोरोना को मात देने के लिए मंगलवार से धनबाद में मोबाइल वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया. जो लोग वैक्सीनेशन सेंटर आने में सक्षम नहीं है उनके लिए काफी सहूलियत होगी और सभी लोग कोरोना का टीका ले सकेंगे. धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय से धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, और सिविल सर्जन गोपाल दास ने दो मोबाइल वैक्सीनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. एक वैन धनबाद के क्षेत्रों में रहेगी जबकि दूसरा वैन झरिया प्रखंड क्षेत्र में भेजी गयी है. इसे बारे में सिविल सर्जन गोपाल दास ने बताया कि मोबाइल वैक्सीनेशन वैन का…
टीवी पर ‘टार्जन’ का किरदार निभाने वाले मशहूर एक्टर विलियम जोसेफ लारा उर्फ जो लारा की प्लेन क्रैश में मौत हो गई है. खबरों के मुताबिक 58 साल के जो पत्नी ग्वेन लारा और पांच अन्य लोग जेट प्लेन से सफर कर रहे थे कि उनका विमान क्रैश हो गया और सभी की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि प्लेन क्रैश होकर नैशविल के पास पर्सी प्रीस्ट झील में जा गिरा जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेट की टीम समेत पुलिस की टीम पहुंची. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस जोसेफ लारा समेत अन्य सभी लोगों की…
नई दिल्लीः CBSE और ICSE की 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले की सुनवाई 3 जून तक के लिए टाल दी है. केंद्र की ओर से एटॉर्नी जनरल वेणुगोपाल ने कहा है कि सरकार 2 दिन में अंतिम फैसला ले लेगी. इसलिए सुनवाई गुरुवार के लिए टाल दी जाए. केंद्र ने कोर्ट को दो दिन के भीतर अपना आखिरी फैसला अवगत कराए जाने की बात कही. इस पर जज ने कहा, आप निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं. आप समय लीजिए. लेकिन अगर पिछले साल से कुछ अलग निर्णय…
दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में बीते 24 घंटे में यहां भर्ती चार बच्चों की हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया है. मरने वालों में एक ढाई माह का कोरोना पॉजिटिव बच्चा भी शामिल है. इसके अलावा आठ से 15 वर्ष के तीन और सगे भाई-बहनों ने भी शनिवार की रात से लेकर अब तक दम तोड़ चुके हैं. इनमें निमोनिया जैसे लक्षण थे. दोनों परिवार मधुबनी के रहने वाले हैं. रविवार को भर्ती हुआ था ढाई माह का पॉजिटिव बच्चा शिशु वार्ड में कोरोना पॉजिटिव ढाई माह के बच्चे को रविवार सुबह 6 बजे भर्ती कराया गया…
कोरोना वायरस ने अब तक कई रूप बदले हैं. इसकी वजह से लोगों को कई अलग-अलग तरह की परेशानियां हो रही हैं. अब कोरोना के कुछ मरीज ऐसे भी मिल रहे हैं जिनमें रिकवर होने के बाद भी लंबे समय तक लक्षण देखे जा रहे हैं. यह लक्षण कुछ हफ्तों तक भी रहे सकते हैं और 6 महीने तक भी कुछ मरीजों में देखे जा रहे हैं. इस स्थिति को ‘लॉन्ग कोविड’ का नाम दिया गया है. 20 प्रतिशत मरीजों में लांग कोविड एम्स के कोविड एक्सपर्ट डॉ़ नीरज निश्चल बताते हैं कि ना सिर्फ हमारे देश में बल्कि विदेशों…
चाईबासा: मंगला हाट में रविवार की देर रात आग लग जाने से 7 दुकानें जलकर खाक हो गई। इस आगजनी में लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। दुकानदारों का कहना है कि जब एक माह से दुकान बंद है और बिजली कटी है तो यह आग कैसे लगी, यह जांच का विषय है। इसमें प्रशासन को अपने स्तर से जांच करनी चाहिए कि आग लगने का कारण क्या है। बताते चलें कि दो साल पहले भी यहां आग लगी थी और कई दुकानें जल गई थी। चाईबासा के मंगला हाट में जूते-चप्पल, कपड़े, मनिहारी आदि की दुकानें हैं।…
रांची :उपायुक्त छवि रंजन ने कहा है कि शहरी क्षेत्र की तरह ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलंत टीकाकरण वाहन चलाया जायेगा.उपायुक्त ने जिले के सभी बीडीओ से अपने-अपने प्रखंड में आवश्यकतानुसार ऑन कॉल मोबाइल वैक्सीनेशन व्हीकल (चलंत टीकाकरण वाहन) हेतु अविलंब प्रस्ताव भेजने को कहा गया है ताकि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ऐसे ग्रामीण जो वैक्सीनशन सेंटर पहुंचने में असमर्थ है उनका वैक्सीनेशन भी ससमय कराया जा सके. वृद्ध, असहाय, दिव्यांग लोगों के लिए यह चलंत टीकाकरण वाहन ऑन कॉल उनके गांव में जाकर टीका लगाएगा. राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए वैक्सीनेशन जागरूकता से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्रियों को…
झुमरीतिलैया: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित स्टेशन रोड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के गाइडलाइन का उल्लंघन करते हुए जिम के संचालन पर पुलिस ने कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार कोडरमा एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब को मिली गुप्त सूचना के बाद उनके निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी द्वारिका राम के नेतृत्व में छापेमारी की गई. इस दौरान जिम के अंदर 7 लोग व्यायाम करते मिले, जिन्हें फटकार लगाने के बाद नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखकर पुलिस ने हिदायत देते हुए छोड़ दिया. वहीं जिम के संचालक सनी कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि…
