Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची :कोरोना की थर्ड वेव के आने से पहले हेल्थ डिपार्टमेंट ने आईपीएचएस सर्वे शुरू किया है. इसके तहत डोर टू डोर जाकर घरों में कोरोना सस्पेक्टेड ढूंढे जा रहे हैं. जहां तत्काल उनका रैपिड एंटीजेन टेस्ट भी कराया जा रहा है. इस सर्वे में शनिवार तक 762 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है. वहीं कोरोना मरीजों के सर्वे में टीबी, शुगर और बीपी के लक्षण वाले मरीज भी मिल रहे हैं. इसने हेल्थ डिपार्टमेंट के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर दी है. अब इन मरीजों का कंफर्मेशन के लिए संबंधित टेस्ट कराया जाएगा. जिससे कि ये पता लगाया…
रांची : रांची समेत झारखंड के विभिन्न इलाकों में अगले चार दिन बारिश के आसार हैं। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और वज्रपात की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दाे जून तक रांची में बादल छाए रहने और मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं। वहीं राज्य के मध्य, उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भी बारिश हो सकती है, जिससे अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं होगी। अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। इधर, शनिवार को राजधानी और आसपास…
जमशेदपुर: कोरोना थर्ड वेव को लेकर रेलवे अस्पतालों में भी तैयारी शुरू की है। चक्रधरपुर डिवीजन के तीनों रेलवे अस्पताल टाटानगर, चक्रधरपुर (सीकेपी) व बंडामुंडा में ऑक्सीजन स्टोरेज टैंक का निर्माण होगा। चक्रधरपुर में छोटे स्तर का ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की योजना है। चक्रधरपुर रेल डिवीजन के सीनियर डीसीएम मनीष कुमार पाठक ने कहा- चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में 30 बेड बढ़ाए जाएंगे। तीसरे लहर में बच्चों के बीमार होने की आशंका ज्यादा है, इसलिए चाइल्ड केयर यूनिट बनाया जाएगा। डाॅक्टर व पारा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति के लिए ऑनलाइन इंटरव्यू कर नियुक्ति किया जा रहा है। रेलकर्मियों को जिला…
कोडरमा: जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहाडंडा में शनिवार की रात रसोई गैस सिलिंडर लीक होने के कारण माचिस जलाते ही उसमें आग लग गई। आग लगने से परिवार के पांच लोग झुलस कर घायल हो गए। जबकि घर में रखा फ्रिज, गोदरेज, अलमीरा, पलंग, कूलर, बर्तन समेत करीब 2 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। घायलों में नजबुन निशा (36), अख्तर खान (24), जावेद खान (16), नगमा खातून (19) और नाजिया खातून (15) शामिल हैं। थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान व पुलिस जवान समेत ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। नजबुन निशा ने बताया कि शनिवार…
मुंबईः आखिरकार कन्फर्म हो गया कि आईपीएल 2021 के बाकी मैच UAE में होंगे. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने बताया है कि यूएई में आईपीएल के मैच कराने पर सहमति बन गयी है. बता दें कि इसके पहले आईपीएल 2020 के सारे मैच संयुक्त अरब अमीरात यूएई में ही हुए थे. कोरोना की पहली लहर के बीच भी संयुक्त अरब अमीरात ने जिस तरह से टूर्नामेंट का आयोजन किया, उसकी सभी जगह तारीफ हो रही थी.इसे देखते हुए संभावना जतायी जा रही थी कि इस बार भी आईपीएल के बचे हुए मैच यूएई…
नई दिल्ली: हवाई सफर फिर से महंगा होने जा रहा है. दरअसल, सरकार ने डोमेस्टिक फ्लाइट्स किराए की लोअर लिमिट को 13 से 16 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है. इससे पहले मार्च में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने डोमेस्टिक फ्लाइट्स किराए की लोअर लिमिट को 5 फीसदी बढ़ाने का फैसला किया था. फरवरी में लोअर प्राइस बैंड में 10 फीसदी और हायर बैंड में 30 फीसदी का इजाफा किया गया था. हवाई यात्रा किराए में यह वृद्धि एक जून से प्रभाव में आ जाएगी. हवाई किराये की ऊंची सीमा को हालांकि, पूर्ववत रखा गया है सरकार के इस कदम से…
गढ़वा : एफसीआइ के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की मनमानी के खिलाफ किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है. शनिवार को चिनिया धान क्रय केंद्र के गोदाम से बाहर ले जाए जा रहे धान के दो ट्रक को किसानों ने रोक दिया है.किसानों का कहना है कि जब तक क्रय केंद्र पर बाहर रखे हुए पूरे धान की खरीदारी नहीं कर ली जाती है, तब तक यहां के गोदाम से धान को दूसरे शहर के गोदाम में बाहर नहीं ले जाने दिया जाएगा.किसानों ने कहा कि एफसीआई के अधिकारी किसानों के साथ मनमानी कर रहे हैं.इसे अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.…
धनबाद : कतरास की बेटी कोमल ने धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया भुदा स्थित अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.आत्महत्या के पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपनी मौत का जिम्मेदार पति एवं ससुराल वालों को ठहराया था. पुलिस ने इस मामले में कोमल के पति आलोक कुमार और सास मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस दोनों को जेल भेजने में जुटी है. कोमल के पिता उमेश प्रसाद ने कोमल के पति आलोक कुमार प्रसाद, उनकी मां, बहन और बहनोई के खिलाफ दहेज के लिए कोमल की हत्या करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई…
जमशेदपुर: कदमा थाना अंतर्गत भाटिया बस्ती घोड़ा चौक के पास के खरकई नदी में नहाने के दौरान दो बच्चे डूब गये.स्थानीय लोगों के सहयोग से एक बच्चे को बचाया गया, जबकि बहाव तेज होने के कारण 10 वर्षीय सूरज प्रमाणिक पानी में बह गया. दूसरे बच्चे गोपाल को गंभीर अवस्था में एमजीएम अस्पताल ले जाया गया.उधर घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे और अधिकारियों को जल्द से जल्द गोताखोर बुला कर बच्चे को खोजने का आदेश दिया. बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में नदी के किनारे पहुंचे.…
गिरीडीह: निमियाघाट थाना क्षेत्र के लालबाजार गांव के पास NH-2 पर शुक्रवार की रात खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे एक टैंकर ने जाेरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर का ड्राइवर घायलावस्था में क्षतिग्रस्त केबिन में फंस गया। जबकि खलासी भी घायल हो गया। पुलिस और लोगों की मदद से ड्राइवर को केबिन से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया गया। पर उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, खलासी इलाजरत है। मृतक की पहचान बिहार के भभुआ निवासी धर्मेंद्र यादव के रूप में की गई। दरअसल, ट्रक खराब होने की वजह से सड़क पर खड़ा…
