Author: Koylanchal Samvad

झारखंड सरकार प्रदेश में पहली बार खदानों में जमा कर रखे गए लौह अयस्क को नीलाम करने जा रही है। इसकी शुरुआत अकूत खनिज संपदा वाले पश्चिमी सिंहभूम से की जा रही है। पहले चरण में सरकार ने जिले के सारंडा वन क्षेत्र में अवस्थित दो खदानों में पहले से खनन कर जमा लौह अयस्क को ई टेंडर के ज़रिए नीलामी करने की योजना बनाई है। जिन दो खदानों में जमा अयस्क की नीलामी होनी है उनके नाम घाटकुड़ी आयरन ओर माइंस और राजाबेड़ा माइंस है। ये दोनों खदान चाईबासा के पद्म कुमार जैन के नाम से पंजीकृत थी। यह…

Read More

झारखंड की राजधानी रांची से सटे खूंटी जिला के रनिया थाना क्षेत्र के तुरीगढ़ा गंझूटोली में एक 40 वर्षीय ईश्वर सिंह नामक व्यक्ति का शव घर के पास पीपल के पेड़ से झूलता हुआ मिला। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति कल शाम 6 बजे से ही घर से बिना किसी को कुछ बताए घर से निकल कर चला गया था। इसके बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने देर रात तक उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। आज सुबह जब आसपास के लोग अपने खेतों पर कार्य करने को लेकर निकले थे। इसी दौरान…

Read More

नई दिल्ली : कोविड-19 के प्रकोप से जारी संघर्ष के बीच रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित की गयी कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी की दूसरी खेप आज डॉ रेड्डी लैब द्वारा जारी की जाएगी. 10,000 खुराकें देश भर के कोरोना अस्पतालों को सीधी दी जाएंगी: इस दवा की 10,000 खुराकें देश भर के कोरोना अस्पतालों को सीधी दी जाएंगी. बताते चलें कि 17 मई को स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में इसकी लॉन्चिंग की गई थी. इसके 10 हजार सैशे एम्स और आर्म्ड फोर्सेज मेडीकल सर्विसेज को पहले ही दिए चुके हैं. यह…

Read More

नई दिल्ली: गूगल सीईओ सुंदर पिचाई ने गुरुवार को कहा कि कंपनी जियो के साथ साझेदारी में अफोर्डेबल स्मार्टफोन बना रही है। पिछले साल गूगल ने 33,737 करोड़ रुपये में जियो प्लेटफॉर्म में 7.7 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। साथ ही दोनों दिग्गज टेक कंपनियों ने एक कॉमर्शियल एग्रीमेंट किया था, जिसके तहत साझेदारी में एक एंट्री लेवट अफोर्डेबल स्मार्टफोन बनाने का करार हुआ था। गूगल की मदद से हर घर तक पहुंचेगा इंटरनेट सुंदर पिचाई ने एशिया पैसेफिक के चुनिंदा रिपोर्टर के साथ एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम एक अफोर्डेबल फोन बनाने को लेकर प्रतिबद्ध हैं और इस…

Read More

रांची: लालपुर थाना क्षेत्र में रहने वाले तमाड़ के पूर्व बीडीओ राहुल कुमार से एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर राम मांझी के नाम पर 5 लाख की रंगदारी की मांगी गई है.बीडीओ राहुल कुमार ने रांची के लालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. लालपुर थाने में दिए गए आवेदन में राहुल कुमार ने बताया है कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन करने वाले ने अपने आप को भाकपा माओवादी का कमांडर राम मांझी बताया. फोन करने वाले ने कहा कि तुम बीडीओ तमाड़ बोल रहे हो, इस पर राहुल कुमार ने कहा कि…

Read More

लातेहार: सदर प्रखंड के तूपु हेसला गांव के पास धरधरी नदी पार कर रही बाराती गाड़ी बोलेरो बुधवार की शाम नदी में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आ गई। वाहन पर सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार यह बोलेरो बारात लेकर तूपु जा रही थी और पुल नहीं होने के कारण नदी से होकर पार हो रही थी। यास चक्रवाती तूफान के कारण लातेहार जिले में बुधवार की सुबह से ही बारिश हो रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब हेसला से तूपु जा रहे बारातियों को लेकर वाहन नदी के किनारे पहुंचा तो पानी…

Read More

नई दिल्ली: व्हाट्सएप की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए नए आईटी नियमों को लेकर भारत सरकार के खिलाफ कोर्ट जाने के बाद ट्विटर ने आईटी मंत्रालय से अनुरोध किया कि वह कंपनी को नए दिशानिर्देश को लागू करने के लिए कम से कम तीन महीने के विस्तार पर विचार करे. कथित कांग्रेस टूलकिट विवाद से संबंधित इस सप्ताह की शुरूआत में दिल्ली और गुरुग्राम में ट्विटर कार्यालयों पर पुलिस ने छापे मारे थे. इस बात पर जोर देते हुए कि कंपनी भारत में लागू कानून का पालन करने का प्रयास करेगी, ट्विटर प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि…

Read More

धनबाद: चक्रवाती तूफान यास लेकर धनबाद जिला प्रशासन एलर्ट है. जिसे लेकर उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने बंगाल से सटे सीमावर्ती इलाकों को एलर्ट किया है. निरसा विधानसभा के सभी पदाधिकारी इससे निपटने की तैयारी में लगे हुए हैं. इसके लिए चिरकुंडा नगर परिषद द्वारा हर तरह की आपदा से निपटने के लिए 7 सदस्यों की टीम तैयार की गयी है. इसकी जानकारी देते हुए चिरकुंडा नगर के कार्यपालक अभियंता विकास राय ने बताया कि हर तीन वार्ड के लिए एक व्यक्ति एवं नोडल पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है. अगर किसी भी तरह की कोई समस्या होती है तो वे…

Read More

धनबाद : कोरोना महामारी के बीच सेल प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले का प्रत्यक्ष लाभ सेल कर्मियों को नौ जुलाई से अगले एक साल यानी आठ जुलाई 2022 तक के लिए मिलेगा. सेल प्रबंधन ने मेडिक्लेम योजना 2021 में बदलाव कर बीमा की राशि को चार लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये कर दिया है. इसमें चार लाख रुपये पति तो चार लाख का बीमा कवरेज पत्नी के लिए निर्धारित किया गया है. यह राशि उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मिलेगी, जिसका सारा खर्च कंपनी प्रबंधन वहन करेगा.…

Read More

रांची : चक्रवाती तूफान यास ओडिशा के बाद झारखंड में पहुंच चुक है. गुरुवार को राज्य के विभिन्न जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है. वहीं राजधानी रांची समेत 10 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 2 दिनों से राजधानी में हो रही बारिश ने मई में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. सिटी में 151 एमएम बारिश 1 दिन में रिकॉर्ड की गयी है. इससे पहले 1990 में रांची में सबसे ज्यादा बारिश 72.2 एमएम दर्ज…

Read More