Author: Koylanchal Samvad

रांची: ओडिशा और बंगाल के तटीय इलाकों में कहर बरपाने के बाद भले ही चक्रवात ‘यास’ कमजोर हो गया है, लेकिन यह तूफान झारखंड तक पहुंच गया है. बुधवार देर रात चक्रवात यास झारखंड में प्रवेश किया. वहीं रांची में इस तूफान का गहरा असर पड़ने से लगातार बारिश हो रही है.जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में भी यास के कहर के चलते हादसा हो गया. घर की दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक बच्चा और एक व्यक्ति की मौत हो गई. इस बीच झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया. मौसमी पूर्वानुमान के मुताबिक…

Read More

रांची : राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में क्लास नौ एवं 11 में अध्ययनरत स्टूडेंट्स को शैक्षणिक सत्र 2021-22 में प्रमोट करने का निर्णय लिया है. अब क्लास नौ के स्टूडेंट्स क्लास 10 एवं क्लास 11 के स्टूडेंट्स क्लास 12 में पढाई करेंगे. इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक हर्ष मंगला ने निर्देश जारी कर दिया है. सभी उपायुक्त को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि एकेडमिक ईयर 2020-21 में पढ़ रहे स्टूडेंट्स का सेशन 31 मार्च को खत्म हो चुका है. जैक की ओर से अब तक सेशन समाप्त होने के बाद अगली क्लास में प्रमोशन के…

Read More

रांची: जिलावासियों के लिए अच्छी खबर है। अब आप आपने घर के पास कोविड-19 का टीकाकरण करवा सकते हैं। रांची जिला प्रशासन द्वारा मोबाइल वैक्सीनेशन की शुरुआत की जा रही है, जिसका कल दिनांक 27 मई 2021 को माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता द्वारा शुभारंभ किया जाएगा। तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीडीसी मोबाइल वैक्सीनेशन के शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लेने उप विकास आयुक्त रांची श्री विशाल सागर सीसीएल के जवाहर नगर पहुंचे। इस दौरान सीसीएल के महाप्रबंधक (प्रशासन) श्री उप नारायण, सीसीएल गांधीनगर के चीफ मेडिकल ऑफिसर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे। उप विकास आयुक्त ने…

Read More

रांचीः उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, रांची छवि रंजन के निर्देश पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल द्वारा दिनांक 26-28 मई 2021 तक चक्रवातीय तूफान “यास” से बचाव के लिए कुछ महत्वपूर्ण और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं. तेज हवाएं चलने के दौरान बिजली के खंभे, तार एवं ट्रांसफार्मर से उचित दूरी बना कर रखें बारिश के कारण भींगे बिजली के खंभों, विद्युत उपकरणों को नंगे हाथों से न छुएं बारिश या तेज हवाओं के कारण गिरे बिजली के तारों को नंगे हाथों से बिल्कुल न छुएं रांची जिला अन्तर्गत विद्युत व्यवस्था के किसी भी आपातकालीन परिस्थितियों में निम्नलिखित हेल्पलाइन नंबर पर सूचना…

Read More

रांची: भारत सरकार की उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड (सीआइएल) की झारखंड स्थित अनुषंगी कंपनी सीसीएल ने कोरोना के कारण मृत अधिकारियों के आश्रितों को सीसीएल ऑफिसर्स बेनिवोलेन्ट सोसाईटी (ओबीएस) के अंतर्गत साढ़े चार लाख रुपये की राशि प्रदान की. ओबीएस स्कीम के तहत लाभान्वित होनेवाले कर्मियों के परिजनों में उमा भारती केरम, पति स्वष. बलवंत सिंह केरम, प्रबंधक (माईनिंग), अरगडा क्षेत्र, मनीषा अशोक चांडेकर, पति स्व्. अशोक देवराव चांडेकर, उप प्रबंधक (कार्मिक), पिपरवार क्षेत्र, प्रोनति मंडल, पति स्वो. अमरेंद्र मंडल, मुख्य् प्रबंधक (उत्खनन), ईसीएल (इससे पूर्व सीसीएल में कार्यरत थे) शामिल हैं. सभी अधिकारी सीसीएल ओबीएस के सदस्यत थे. सीसीएल…

Read More

रांची : कोरोना से ठीक होने वाले लोगों में कई बीमारियां सामने आ रही हैं। ब्लैक फंगस के बाद अब छोटे बच्चों काे प्रभावित करने वाली नई बीमारी मल्टी सिस्टम इंफ्लेमेटरी सिंड्रोम (एमएसआईसी) तेजी से फैल रही है। यह कोरोना से ठीक होने वाले 2 से 18 साल तक के बच्चोें और किशोरों को प्रभावित कर रही है। रांची में अब तक 15 बच्चों इस बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। 4 मरीजों पिछले 24 घंटे में मिले हैं। इनका इलाज रानी हॉस्पिटल में हो रहा है। एमएसआईसी के चपेट में आने से शरीर के कई अंग प्रभावित होते है।…

Read More

चक्रधरपुर: पश्चिम सिंहभूम जिले में मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। टोंटो थाना क्षेत्र के मौदा गांव निवासी केटरो बारी की तीन साल की बच्ची सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई। चाईबासा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। बच्ची के माता-पिता उसे लेकर 108 एंबुलेंस से रिम्स जा रहे थे कि बीच रास्ते में बच्ची ने दम तोड़ दिया। इसके बाद एंबुलेंस चालक शव और बच्ची के माता-पिता को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में उतारकर फरार हो गया। दरअसल, टोंटो थाना क्षेत्र के मौदा गांव के…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम:  झारखंड के कई हिस्सों में “चक्रवाती तूफान यास” का असर बुधवार से दिखने लगा है। सुबह से कई क्षेत्राें में तेज बारिश हो रही है। ऐसे में पश्चिमी सिंहभूम जिले में बचाव और राहत कार्य के तहत पुलिस-प्रशासन की टीम भी सुबह से जुट गई है। जिले के डूब क्षेत्र को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। वहीं, लगातार बारिश और तेज हवा की वजह से घाटशिला के बहरागोड़ा स्थित बड़ागाड़िया पंचायत भवन के पास पीपल का पेड़ गिर गया। इससे बरागाड़िया पानीपड़ा मुख्य सड़क अवरुद्ध हो गया। इधर,…

Read More

धनबाद: ब्लैक फंगस को लेकर स्वास्थ्य महकमा चिंतित है। अभी इस बीमारी का धनबाद में इलाज का बंदोबस्त नहीं है। अब एसएनएमएमसीएच में पीड़ित मरीज के इलाज की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पीजी बिल्डिंग स्थित कोविड सेंटर में तैयारी की गई है। सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ डीपी भूषण ने बताया कि इस बीमारी के इलाज में उपयोग में लाई जाने वाली कई दवाओं के साथ ब्लैक फंगस की पुष्टि के लिए मरीजों की जरूरी जांच कराने का निर्देश चिकित्सकों को दिया गया है। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए सेंटर व यहां उपलब्ध उपकरणों की साफ-सफाई…

Read More

रांची: मैकलुस्कीगंज थाना क्षेत्र में 23 मई को कुरियर ऑफिस में हुए दिनदहाड़े लूट कांड का उद्भेदन करते हुए 6 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 59 हजार 500 रुपये कैश बरामद भी किये हैं. साथ ही लूट की घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है. गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस अभी पूछताछ कर रही है. पुलिस की जांच में सीसीटीवी फुटेज के द्वारा अपराधियों की पहचान की गयी और एक की पहचान होने के बाद बाकी अपराधियों तक पुलिस पहुंची.सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ…

Read More