Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के यूरोपियन डायरेक्टर ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि जब तक कम से कम 70% लोगों का टीकाकरण नहीं हो जाता, तब तक कोविड -19 महामारी खत्म नहीं होगी. डब्ल्यूएचओ के यूरोप रीजनल डायरेक्टर हैन्स क्लूग ने भी कहा कि वायरस के नए स्ट्रेन की बढ़ती संक्रामकता भी चिंता का विषय है. क्लूग ने ” उदाहरण के लिए हम जानते हैं कि B.1617 वैरिएंट B.117 (ब्रिटिश वैरिएंट) वैरिएंट की तुलना में ज्यादा ट्रांस्मिसेबल है. जबकि B.117 पिछले स्ट्रेन की तुलना में ज्यादा ट्रांस्मिसेबल था.” डब्ल्यूएचओ के यूरोपीय रीजन में मध्य एशिया के कई देशों सहित 53…
साहिबगंज: मूसलाधार बारिश के बाद बोरियो प्रखंड के मोरंग नदी उफान पर है. नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रही है. नदी के तेज बहाव में शुक्रवार को एक युवक बहकर लापता हो गया. फिलहाल, उसकी तलाश जारी है. क्या है पूरा मामलाः जानकारी के अनुसार, हरिजन टोला निवासी काशिम अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र जावेद अंसारी अपने मित्रों के साथ मोरंग नदी पुल नदी का जलस्तर देखने आया था. इसी दौरान मित्रों के साथ नहाने के लिए पानी में कूद गया. जिसके बाद साथ में कूदे मित्र तैर कर बाहर आ गए. वहीं जावेद अंसारी तेज बहाव में बह गया. जिसके…
जमशेदपुरः टाटा सन्स प्राइवेट लिमिटेड की सौ प्रतिशत मालिकी की उपकंपनी टाटा डिजिटल लिमिटेड ने खाद्य और किराना उद्योग में भारत की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी सुपरमार्केट ग्रोसरी सप्लाइज प्राइवेट लिमिटेड बिगबास्केट में अधिकांश हिस्सेदारी खरीद ली है. उपभोक्ता ई-कॉमर्स क्षेत्र के सबसे तेजी से बढ़ रहे उद्यमों में से एक ई-ग्रोसरी में भारतीय उपभोक्ताओं की ओर से बढ़ती खपत और डिजिटल प्रसार की वजह से काफी तरक्की हो रही है. कोरोना महामारी में ज्यादातर लोग घरों से ही अच्छा राशन ऑनलाइन ऑर्डर करने की सुरक्षा और सुविधा के लाभ लेना पसंद कर रहे. जिससे यह उद्यम और भी ज्यादा बढ़…
रांची: राज्य में कोरोना की संभावित तीसरे लहर से बच्चों को बचाने की कवायद तेज कर दी है. राज्य के सभी जिलों में बच्चों के इलाज की सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं. वहीं, कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए सभी जिला अस्पतालों में 20 बेड का ICU बनाने का निर्देश सभी सिविल सर्जनों को दिया गया है. स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग कोरोना संक्रमण की आपात स्थिति में कैसे बच्चों को बचाया जाए इसके लिए शीघ्र ANM, GNM, स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. तीसरी लहर से पहले सरकार यह कोशिश कर रही है कि ऐसे माता-पिता…
खूंटी: जय जवान-जय किसान के नारे को झारखंड के खूंटी जिले में सीआरपीएफ चरितार्थ कर रही है. खूंटी जिले में किसानों ने बड़ी मात्रा में तरबूज की खेती की है, बंपर पैदावार भी हुई है लेकिन कोरोना महामारी के कारण कोई खरीदार नहीं मिल रहा है. ज्यादातर तरबूज की फसल खेत में ही खराब होने लगी है. मजबूरन किसानों को औने-पौने दाम पर अपनी खसल को बेचना पड़ रहा है. किसान अपनी लागत भी नहीं निकाल पा रहे हैं जिससे उनकी कमर टूट गई है. इसको लेकर सरकार की ओर से भी कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. ऐसे…
कोरोना की दूसरी लहर का पीक भले ही गुजर गया हो, खतरा अभी टला नहीं है। पिछले कुछ समय से बच्चों में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार कोरोना पॉजिटिव मरीजों में 20 साल से कम उम्र वाले करीब 12% है। यह आंकड़ा धीरे-धीरे बढ़ ही रहा है। इस बीच भारत सरकार ने बच्चों में कोरोना के लक्षण, लक्षणों के आधार पर उनकी देखभाल और इलाज को लेकर गाइडलाइन जारी की है। दुनियाभर के विशेषज्ञ कह रहे हैं कि कोरोना से बच्चों की सेहत को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। बड़ा प्रतिशत…
धनबाद: सदर थाना अंतर्गत धैया स्थित धीरेंद्र पुरम कॉलोनी में मकान मालिक और किरायेदार के बीच जमकर मारपीट हुई जिसमें दोनों और से कई लोग घायल हो गए. किरायेदार घायल अवस्था में ही शिकायत लेकर सदर थाना पहुंचे. वहीं, दूसरे पक्ष को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. दरअसल विवाद काफी पुराना है, लेकिन शुक्रवार को मारपीट बाथरूम बनाने को लेकर हुआ. किरायेदार द्वारा बाथरूम का निर्माण किया जा रहा था, जिसका मकान मालिक विरोध कर रहा था. धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई. मामला बिगड़ता चला गया. दोनों के परिवार…
चाईबास के झीकपानी थाना क्षेत्र के नवागांव सेरेन्गसाई में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शराब पीने के विवाद पर पहले पति डोगरे हेस्सा ने धारधार हथियार से वारकर शान्ति हेस्सा का पेट फाड़ दिया। इससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की मौत के बाद उसने खुद उसी हथियार से खुद को घायल कर लिया। वह पत्नी के शव के पास ही घायलावस्था में रात भर छटपटाता रहा। सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी झीकपानी थाना को दी। इसके बाद उसे पहले जमशेदपुर के एमजीएम, फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया…
रांची में शुक्रवार से मोबाइल वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जवाह ह नगर क्लब परिसर से कोविड-19 सुरक्षा वाहनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना गया। पहले चरण में दो वैक्सीनेशन की दो गाड़ियों से इस अभियान की शुरुआत की गई है। रांची के DC छवि रंजन ने बताया कि एक गाड़ी से 45 से अधिक उम्र वालों का वैक्सीनेशन होगा और दूसरी गाड़ी से 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल वैक्सीनेशन का लाभ लेने के लिए किसी भी स्थान पर 20 लोग होने आवश्यक है। कम से कम 20…
रांची के तमाड़ में कांची नदी पर बने पुल के ध्वस्त होने के कारणों की जांच होगी। ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने उच्च स्तरीय समिति का गठन कर दोषी पदाधिकारियों और संवेदक के विरुद्ध जांच का निर्देश दिया है। बता दें कि चक्रवात यास के कारण हुई भीषण बारिश की वजह से कांची नदी पर पुल पुल गुरुवार को ध्वस्त हो गया था। वर्ष 2018 में बने इस पुल का निर्माण करीब आठ करोड़ की लागत से किया गया था। मंत्री आलमगीर आलम के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय जांच समिति की कमान पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख…
