Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
नई दिल्लीः पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है. इस महीने में ही आज 16वीं बार इनकी कीमतों में बढ़ोतरी की गयी है. इस बढ़ोतरी के साथ ही राजस्थान में पेट्रोल 105 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया है. राजस्थान के श्रीगंगानगर में पेट्रोल 105.24 रुपए पर पहुंच गया है. वहीं मध्यप्रदेश के अनूपपुर में भी पेट्रोल 104.92 रुपए बिक रहा है. दिल्ली की बात करें तो यहां पेट्रोल 29 पैसे महंगा होकर 94.23 और डीजल 26 पैसे महंगा होकर 85.15 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है. वहीं रांची की बात करें तो रांची में…
गुमला: कुरूमगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा जंगल में सोमवार की सुबह पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया। जबकि उसके बाकी साथी जवानों को भारी पड़ता देख मौके से भाग निकले। सुरक्षाबलों ने मारे गए नक्सली के पास से हथियार भी बरामद किया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ में जिला पुलिस और सीआरपीएफ की टीम शामिल है। पुलिस ने मारे गए नक्सली के शव को बरामद कर लिया गया है। हालांकि उसकी फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि इस क्षेत्र में सक्रिय बुद्धेश्वर…
रांची: झारखंड 3 जून से अनलॉक हो जाएगा। इस प्रक्रिया को अलग-अलग फेज में लागू किया जाएगा। झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने इसकी घोषणा की है। साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों से अनलॉक-1 पर उनके सुझाव भी मांगे हैं। CM ने कहा- ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में आपके दिए सहयोग से हमने कोरोना की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है। जीवन और जीविका के इस संघर्ष में अब हमारा ध्यान जीविका पर है। इसलिए आप अपने बहुमूल्य विचार कमेंट कर साझा करें की कैसा होनी चाहिए अनलॉक 1 की प्रक्रिया?’ क्या-क्या आ रहे हैं सुझाव लोगों ने ट्विटर…
नई दिल्ली : 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लेने के लिए स्लॉट बुक करना जंग लड़ने से कम नहीं है। क्योंकि, साइट खुलने का समय तय नहीं है। जैसे ही कोविन-पोर्टल साइट में स्लॉट बुकिंग ओपन होती है, चंद मिनटों में ही सारे फुल हो जाते हैं। बुकिंग भी वैसे लोग कर पाते हैं, जो लगातार लगे रहतेे हैं या किसी तरह उन्हें सूचना मिल जा रही है। इस परेशानी को देखते हुए डीसी छवि रंजन ने रविवार को दैनिक भास्कर से कहा कि अब रोज रात 9 बजे स्लॉट बुकिंग के लिए साइट ओपन होगी। हालांकि…
पटना: कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने देश में लाखों लोगों की जान ले ली है. बिहार के भी हजारों परिवारों में कोरोना की वजह से लोगों की मौत भी हुई है. कई घर ऐसे भी हैं जिनमें बच्चों के पिता और मां दोनों की मौत हो गयी है. ऐसे परिवार के बच्चे में इस महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान कर दिया है. बिहार सरकार कोरोना के दौरान अनाथ हुए बच्चों को हर महीने 1500 रुपये देने का फैसला किया है. एक अभिभावक की भी मौत कोरोना से…
रांची : कोरोना महामारी के जंग में जेएसएलपीएस संपोषित सखी मंडल की बहनें और आंगनबाडी सेविकाएं ग्रामीणों की जीवन रक्षा के कार्य में दिन रात जुटीं हैं. इनका मुख्य फोकस ग्राम स्तर पर संक्रमितों की पहचान, दवाई की उपलब्धता, मुख्यमंत्री राहत किट जल्द से जल्द जरुरतमंद ग्रामीणों तक पहुंचाना है. उद्देश्य है कोरोना संक्रमण से यथासंभव बचाव. मुख्यमंत्री स्वंय इसकी निगरानी कर रहें हैं. इसके लिए जेएसएलपीएस की मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नैंसी सहाय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. अबतक करीब एक लाख किट बनकर तैयार हो चुका है. जरूरतमंदों तक पहुंच रहा है किट आंगनबाड़ी सेविकाएं गांव में…
चतरा : प्रतापपुर प्रखंड स्थित नीमा गजवा पथ पथलकुदवा बरवाकोचवा जंगल में तेज हवा चलने से कई पेड़ धरासायी हो गए. जिसमें से एक पेड़ 11 हजार विधुत प्रवाहित तार पर गिरा. जिसके कारण तीन बिजली पोल के तार टूट गये. इससे करीब 30 गांव में अंधेरा पसर गया है. जिन गांवो में बिजली बाधित हुई है उनमें काशीबार, जयपुर, बिचकीला लोध्या, बोधना विशुनपुर, दरगाही विशुनपुर, केवलिया, पांति बरवाकोचवा, नन्दई, मंझगांवा, भौराज वंशी, हुमाजांग, सबूटा, झांटी, तुंबिया, मरका, बजराही, भरही, रबदा, राजपुर, पथरा, जमुआ, जगनडीह, तेतरिया, घोरीघाट, जोलबिगहा, नवरतनपुर, भूसिया सहित अन्य गांव शामिल हैं. इस आशय की जानकारी प्रतापपुर…
लातेहार: टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के एक लाख के इनामी एरिया कमांडर समेत सात उग्रवादियों को हथियार और लेवी की राशि के साथ पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में टीएसपीसी के एरिया कंमाडर रमेश गंझू उर्फ बोडा, बुधराम उरांव उर्फ तैनात, नीरज गंझू, आशिष कुमार गंझू, दशई उरांव, कुलदीप गंझू तथा झरी साव शामिल है। यह जानकारी अभियान एसपी विपुला पांडेय ने दी। अभियान एसपी विपुल पांडेय ने बताया कि एसपी प्रशांत आनंद को गुप्त सूचना मिली थी कि टीपीसी का एरिया कंमाडर रमेश गंझू के कहने पर बालुमाथ थाना क्षेत्र के शेरेगढ़ा गांव के…
बेरमो: जरीडीह बाजार में हुए शादी समारोह से लौट रहे एक स्कॉर्पियो सवार युवक की मौत हो गई। हादसा स्कॉर्पियो के बोकारो कोलियरी के डीडी माइनस के पास कुरपनिया 4 नंबर मेन रोड के टर्निंग मोड़ पर सड़क से करीब 100 फीट नीचे गोदो नाला में गिरने से हुई। स्काॅर्पियो में चार युवक सवार थे। एक युवक गाड़ी के नीचे दब गया और इससे उसकी मौत हो गई। जबकि तीन युवक जख्मी हैं। चारों युवक बारात में आए थे और शादी के बाद धनबाद स्थित अपने घर लौट रहे थे। घटना शनिवार की देर रात की है। मृतक की पहचान…
चतरा: झारखंड के चतरा जिले में भारी बारिश के बाद निरीक्षण पर निकली एक अधिकारी के साथ के अजीव वाक्या हुआ. जिससे शायद सराकर और अधिकारियों को इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानी समझने में आसानी होगी. योजना निरीक्षण के लिए नोनगांव पंचायत जा रही पत्थलगडा बीडीओ मोनी कुमारी की गाड़ी शनिवार को ढाब नदी में फंस गयी. ढाब नदी पर पुल नहीं होने की वजह से ड्राइवर ने गाड़ी को नदी से होकर निकालना चाहा. पर गाड़ी नदी की धार में फंस गयी. संयोग से नदी में ज्यादा पानी नहीं था. वरना बड़ी घटना हो सकती थी.…
