Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य के सभी जिलों में खुलेंगे 20 बेड के ICU
    झारखण्ड

    तीसरी लहर से निपटने के लिए राज्य के सभी जिलों में खुलेंगे 20 बेड के ICU

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 29, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: राज्य में कोरोना की संभावित तीसरे लहर से बच्चों को बचाने की कवायद तेज कर दी है. राज्य के सभी जिलों में बच्चों के इलाज की सुविधाएं बढ़ाई जा रहीं हैं. वहीं, कोरोना की संभावित तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए सभी जिला अस्पतालों में 20 बेड का ICU बनाने का निर्देश सभी सिविल सर्जनों को दिया गया है.

    स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग

    कोरोना संक्रमण की आपात स्थिति में कैसे बच्चों को बचाया जाए इसके लिए शीघ्र ANM, GNM, स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. तीसरी लहर से पहले सरकार यह कोशिश कर रही है कि ऐसे माता-पिता जिनके बच्चे अभी छोटे हैं, उन्हें पहले वैक्सीनेट कर दिया जाए ताकि बच्चे के संक्रमित होने की स्थिति में माता-पिता को खतरा न हो.

    शिशु रोग विशेषज्ञ की कमी दूर करने की कोशिश

    राज्य में पीडियाट्रिक्स डॉक्टर की घोर कमी है. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की कोशिश है कि जल्द ही अनुबंध पर चाइल्ड स्पेशियलिस्ट डॉक्टर बहाल कर लें. वहीं, दवा की क्या-क्या जरूरत तीसरी लहर में पड़ सकती है इसका भी आकलन किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग के IEC अफसर सिद्धार्थ त्रिपाठी ने बताया कि संभावित थर्ड वेब के दौरान कितनी और कौन-कौन सी दवा की जरूरत पड़ सकती है इसका आकलन करने को कहा गया है.

    डेंगू-चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए जून में अभियान

    स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण रोकने के साथ-साथ डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए नगर निकाय के साथ मिलकर जून महीने में अभियान चलाएगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.