Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात

    October 28, 2026

    रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान

    October 28, 2026

    रांची में आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP राकेश रंजन सुखदेवनगर थाना में सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»डीएमसीएच में कोरोना पॉजिटिव ढाई महीने के शिशु सहित 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप
    बिहार

    डीएमसीएच में कोरोना पॉजिटिव ढाई महीने के शिशु सहित 4 बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 31, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दरभंगा: दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (डीएमसीएच) में बीते 24 घंटे में यहां भर्ती चार बच्चों की हुई मौत के बाद हड़कंप मच गया है. मरने वालों में एक ढाई माह का कोरोना पॉजिटिव बच्चा भी शामिल है. इसके अलावा आठ से 15 वर्ष के तीन और सगे भाई-बहनों ने भी शनिवार की रात से लेकर अब तक दम तोड़ चुके हैं. इनमें निमोनिया जैसे लक्षण थे. दोनों परिवार मधुबनी के रहने वाले हैं.

    रविवार को भर्ती हुआ था ढाई माह का पॉजिटिव बच्चा

    शिशु वार्ड में कोरोना पॉजिटिव ढाई माह के बच्चे को रविवार सुबह 6 बजे भर्ती कराया गया था. इससे पहले उसका इलाज दरभंगा के आरबी मेमोरिल में चला. गंभीर होने पर पटना के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में इलाज हो रहा था. जब वहां बच्चे की कोरोना जांच कराई गई तो वह पॉजिटिव आया तो उसे निकाल दिया गया. इसके बाद परिजन डीएमसीएच चले आए. यहां शाम 4:30 बजे उसकी जान चली गई. अस्पताल ने बच्चे के कोरोना से मौत की पुष्टि की है. उसकी डेड बॉडी को कोविड प्रोटोकॉल के हिसाब से परिजनों के साथ एंबुलेंस से मधुबनी भेज दिया है.

    15 दिनों में एक परिवार ने चार बच्चों को खोया

    शिशु वार्ड में मधुबनी के बिस्फी प्रखंड के इटहरवा गांव निवासी रामपुनीत यादव व उनकी पत्नी आशा देवी के एक बच्चे की मौत 15 दिन पहले घर पर ही हो गई थी. इसके बाद बाकी तीनों बच्चे चंदन (14 वर्ष), पूजा (12 वर्ष) व आरती (8 वर्ष) बीमार पड़ गए. तीनों को 28 मई की शाम शिशु वार्ड में भर्ती करवाया. 29 मई की शाम चंदन की मौत हो गई. रात में उसका दाह संस्कार कोरोना गाइडलाइन के तहत हुआ. दाह संस्कार कर वे लोग लौटे ही थे कि इलाजरत बेटी पूजा की रात के 10:15 बजे मौत हो गई. 30 मई को दिन के दो बजे तक उसका शव बेड पर पड़ा ही था कि बेटी आरती की भी मौत हो गई. सभी बच्चों में एक ही तरह के लक्षण थे. सभी बुखार, सांस फूलना व देह-हाथ में सूजन से परेशान थे.

    अस्पताल ने कहा- बच्चे देर से आए, हार्ट फेल होने से मौत

    डीएमसीएच अधीक्षक मणिभूषण शर्मा ने बताया कि एक बच्चा जो ढाई माह का था जो पटना से आया था वो कोरोना पॉजिटिव था. इसके अलावा तीन बच्चों की मौत शिशु वार्ड में पिछले 24 घंटे में निमोनिया के कारण हुई है. इनकी कोरोना जांच करवाई गई, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई. उन्होंने कहा कि बच्चे देरी से अस्पताल में पहुंचे थे. सबों में खून की कमी थी. सभी निमोनिया से पीड़ित थे. इलाज के दौरान हार्ट फेल से उनकी मौत हो गई.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    बिहार में कूरियर से भेजी जा रहीं नकली-नशीली दवाएं, पटना की 12 कंपनियां ड्रग विभाग के रडार पर

    October 26, 2026

    अनंत सिंह को JDU ने पार्टी से 6 साल के लिए निकाला, विधानसभा की सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश

    October 24, 2026

    CID का DSP बताकर ठगी करता था बिहार का दारोगा, बैंड बाजा लेकर घर पहुंची पुलिस

    October 24, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चक्रवात अर्नबः आंध्र प्रदेश में 3 लोगों की मौत, मकान क्षतिग्रस्त, NDRF की 39 टीमें तैनात
    • रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र में महिला का शव मिलने से सनसनी, चेहरे पर चोट के निशान
    • रांची में आज जन शिकायत समाधान कार्यक्रम, SSP राकेश रंजन सुखदेवनगर थाना में सुनेंगे लोगों की समस्याएं
    • ट्रेनों में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, रेलवे बोर्ड का सख्त निर्देश
    • रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 दुकानों से 50 किलो अमानक पनीर जब्त
    • चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक के स्कूल बंद, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.