Author: Koylanchal Samvad

झारखंड में जिन लोगों की कोरोना से मौत हुई है, राज्य सरकार उनके परिवारों का आर्थिक-सामाजिक सर्वेक्षण कराएगी। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में अब तक जिन 3983 लोगों की कोरोना के संक्रमण से मौत हुई है, उनके परिवारों का यह सर्वेक्षण होगा ताकि उन परिवारों के उत्थान के लिए नीति का निर्माण किया जा सके। इस सर्वेक्षण के दौरान परिवारों की पूरी जानकारी ली जाएगी। इसका प्रारूप एक्सपर्ट कमेटी ने तैयार किया है।

Read More

पलामू: छत्तरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नौडीहा गांव में नशे में धुत पति ने आपसी विवाद के बाद पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। जब ग्रामीणों ने उसे पकड़ना चाहा तो वो भाग कर घर से बाहर निकल गया और पास ही एक कुएं में कूद गया। जब तक लोगों ने उसे पानी से बाहर निकाला, आरोपी की मौत हो चुकी थी। घटना शनिवार देर शाम की है। मृतक दंपती की पहचान बलराम भुइयां (47) और सुगिया देवी (43) के रूप में की गई। दंपती के दो बेटे और दो बेटी है। घटना के वक्त घर पर बहू और…

Read More

जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र में रविवार को 11 हजार वोल्ट का बिजली तार टूटकर पिपला डैम में गिर गया। इस दौरान डैम में नहा रही एक बुजुर्ग महिला समेत चार बच्चे करंट से झुलस गए और उनकी मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं। बिजली का तार डैम के ऊपर से गुजरा था और जर्जर स्थिति में था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग पर NH-33 को 4 घंटे जाम रखा। लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर सड़क पर प्रदर्शन किया। जाम की वजह से सड़क के…

Read More

कोरोना को मात देने के बाद जगरनाथ महतो अब पूरी तरह से फिट हैं. सोमवार को उन्हें चार्टर्ड प्लेन से लाने की तैयारी है. इसके लिए रिम्स के दो डॉक्टरों की टीम चेन्नई रवाना होगी, जिसमें रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डॉ प्रदीप कुमार भट्टाचार्य और मेडिसीन के डॉ अजीत कुमार डुंगडुंग शामिल है. ये दोनों डॉक्टर शिक्षा मंत्री के साथ रहेंगे और उनके हेल्थ पर नजर रखेंगे. बताते चलें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को एमजीएम चेन्नई से छुट्टी मिल गई है. डॉक्टरों ने सभी रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद उन्हें स्वस्थ बताते हुए हॉस्पिटल से छुट्टी…

Read More

पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होने के बाद राजनीतिक उठापटक और राजनीतिक हिंसा दोनों जारी है. एक ओर दलबदल का दौर चल रहा है, तो दूसरी ओर राजनीतिक हिंसा भी थमने का नाम नहीं ले रही है. बीरभूम जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता की कथित तौर पर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने हत्या कर दी गयी. वहीं उत्तर 24 परगना के बनगांव सांगठनिक जिला के उपाध्यक्ष ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है. भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है कि सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीरभूम जिला में उसके नेता की हत्या कर दी है.…

Read More

गढ़वा: भवनाथपुर केतार मेन रोड स्थित दुधवनिया घाटी के पास शनिवार को सवारियों से भरी टेंपो और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार खुशबुद्दीन अंसारी (30) उसके पुत्र तौसीफ राजा (8) और दीपक कुमार की मौत हो गई। जबकि खुशबुद्दीन अंसारी की पत्नी और बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया है। खुशबुद्दीन अंसारी अपने परिवार के साथ शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे और इसी दौरान यह हादसा हुआ। खुशबुद्दीन अंसारी केतार थाना क्षेत्र के बेलाबार के रहने वाले थे। जबकि…

Read More

नई दिल्लीः कोरोना से जुड़ी राहत सामग्री पर मंत्री समूह की सिफारिशों को आज GST काउंसिल ने स्वीकार कर लिया. जीएसटी परिषद की 44वीं बैठक में ब्लैक फंगस की दवा को टैक्स-फ्री कर दिया गया है, जबकि कोरोना वैक्सीन पर 5% GST बनाए रखने का फैसला किया गया है. परिषद ने कोविड संबंधी दवा, वैक्सीन और अन्य जरूरी वस्तुओं जैसे कि एंबुलेंस आदि पर भी जीएसटी की दर घटाने का अहम फैसला लिया है. केंद्र सरकार ने इन सभी आवश्यक वस्तुओं पर लगने वाले जीएसटी कर की अलग-अलग दरों को जरूरत के आवश्यकता के अनुसार घटाया है. एम्बुलेंस पर टैक्स…

Read More

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित उनके आवासीय कार्यालय में झारखंड यूनिसेफ के प्रमुख प्रशांत दास एवं अन्य पदाधिकारियों ने मुलाकात की.इस दौरान यूनिसेफ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कोरोना महामारी को लेकर महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरण भी सौंपे. मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम, बचाव और संक्रमित मरीजों के बेहतर इलाज के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं. राज्य सरकार ने कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक संक्रमण के इस दौर में यूनिसेफ द्वारा राज्य…

Read More

कोडरमा: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित गांधी स्कूल रोड में शुक्रवार की रात चोरों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी जेएसटी के मालिक भूपेंद्र सिंह और किराना व्यवसायी के घर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए के जेवरात व 3 लाख रुपए नगद की चोरी कर ली। दोनों ही मकानों में चोरों ने घर की खिड़की में लगे ग्रिल को तोड़कर कमरे में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसडीपीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी द्वारिका राम ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। एसडीपीओ अशोक कुमार ने…

Read More

धनबाद: नगर निगम की टीम ने निजी हॉस्पिटलों की मेडिकल वेस्ट डिस्पोज की जांच करने और यूजर चार्ज जमा नहीं करने को धनबाद के कई अस्पतालों का निरीक्षण किया . जोड़ाफाटक के पॉपुलर नर्सिंग होम, अविनाश हॉस्पिटल सहित कई अस्पताल का विशेष टीम ने जायजा लिया. धनबाद में मेडिकल स्टोर और अस्पतालों के द्वारा मेडिकल बायो वेस्ट को नालियों और कहीं भी सड़क किनारे फेंक को रोकने के लिए नगर निगम विशेष अभियान चला रहा है. इसमें मेडिकल स्टोर और अस्पतालों की जांच पड़ताल की जा रही है. मेडिकल बायो वेस्ट को इधर-उधर फेंके जाने पर विभाग की टीम के…

Read More