Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
रांची: शहर के सदर अस्पताल में कोरोना के इलाज के दौरान हुई मौतों का ऑडिट किया जाएगा. ऑडिट के लिए कमिटी का गठन किया गया है. इस टीम में 7 सदस्यों को शामिल किया गया है. जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी (डीआरसीएचओ) डॉ शशिभूषण खलखो को कमिटी का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि आईडीएसपी के इंचार्ज डॉ राघवेंद्र नारायण शर्मा को सचिव बनाया गया है. डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर (डीपीएम) कमलेश सिंह, डब्लूएचओ से डॉ अनुप रजक, यूनिसेफ से अन्नपूर्णा के अलावे एपीडर्मिलोजिस्ट और रिम्स के एक चिकित्सक भी टीम के सदस्य हैं. कमिटी के अध्यक्ष (डीआरसीएचओ) डॉ शशि भूषण खलखो ने कहा…
हजारीबाग: जिले की चौपारण थाना पुलिस पर एक युवक की पिटाई से मौत मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है, अब बड़कागांव पुलिस पर इसी तरह का आरोप लगा है. मामला 14 जून का है. बड़कागांव थाना पुलिस ने एससी-एसटी केस में पूछताछ के लिये साढ़ निवासी जनार्दन प्रसाद कुशवाहा को बुलाया था. अब कुशवाहा ने थाने के दरोगा अमित कुमार सोनू और मुंशी शहजाद अंसारी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. मामले में परिजनों के पास पिटाई की वीडियो भी है. बताया जा रहा है कि वीडियो के आने के बाद मुंशी को लाइन हाजिर कर दिया…
रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी सब्जी मार्केट के पास बुधवार सुबह एक युवक की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्ट्या हत्या किसी धारदार हथियार से मार कर की गई है। युवक का शव सड़क के बीचो-बीच पड़ा था, देख कर ऐसा लग रहा था कि देर रात पहले उसे बेरहमी से मारा गया है और फिर चाकू मार उसकी हत्या कर दी गई। सुबह-सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव मिलने पर लोगों ने पुलिस को मामले…
घाटशिला थाना अंतर्गत राम अकबाल पाइन कॉलोनी में बटाईजोड़ नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे रह रहे लोगों को मंगलवार रात से काफी परेशान होना पड़ा। करीब 15 घरों में नदी का पानी घुस गया। इससे खाने-पीने के साथ ही घर में रखा सामान बर्बाद हो गया। दरअसल, नदी पर रेलवे पुल निर्माण के दौरान मिट्टी डाल पानी के बहाव को कम किया गया था। मंगलवार से जारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ा और किनारे को पार कर करीब 200 फीट दूर घरों में जा घुसा। वहीं, गुड़ाबांदा में भारी बारिश की वजह से डायवर्सन बह गया।…
लोहरदगा: कुडू पुलिस ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) उग्रवादी संगठन के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। चारों एक ढाबा में खाने के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने एक 9 एमएम का पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो देशी कट्टा, 3.15 की पांच गोली, दो बाइक और मोबाइल बरामद किया है। चारों डाल्टेनगंज में लूट की घटना को अंजाम देने की योजना में थे पर इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। यह जानकारी बुधवार को एसडीपीओ बीएन सिंह ने दी। एसडीपीओ बीएन सिंह…
कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई है. लेकिन ब्लैक फंगस के मामले झारखंड में बढ़ रहे हैं. इस बीच ब्लैक फंगस को सरकार ने झारखंड में महामारी घोषित करने का निर्देश जारी कर दिया है. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि ब्लैक फंगस के डिटेक्शन से लेकर इलाज के प्रॉपर इंतजाम् किए जाएं जिससे कि इसे फैलने से रोका जा सके. ब्लैक फंगस के झारखंड में टोटल 131 मामले हो गए हैं, जिसमें कंफर्म केस 79 है और सस्पेकटेड का आंकड़ा 52 पर पहुंच गया है. 37 लोग ब्लैक फंगस से रिकवर हो चुके हैं, जबकि…
रांची: झारखंड के सात आइपीएस अधिकारियों का तबादला हो गया है। इसके अलावा तीन आइपीएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्य सरकार ने मंगलवार की शाम इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार देवघर व सरायकेला-खरसांवा के एसपी को भी बदल दिया गया है। रांची के एसपी यातायात के पद पर आतंकवाद निरोधक दस्ता के एसपी 2016 बैच के आइपीएस अधिकारी अंजनी अंजन को बैठाया गया है। कौन कहां गए – धनंजय कुमार सिंह : एसपी विशेष शाखा से एसपी देवघर। – अश्विनी कुमार सिन्हा : एसपी देवघर से पुलिस मुख्यालय। – अजीत पीटर…
रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में आयोजित आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक की अध्यक्षता की. इस बैठक में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह पर चर्चा की गई. वहीं इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मौजूद रहे. मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अरुण कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे. बैठक में लिए गए निर्णय:- 1. सब जिलों में सभी दुकानें 4 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी l 2. शॉपिंग माल और डिपार्टमेंटल स्टोर भी खुल सकेंगे l 3. सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 50% मानव संसाधन के साथ 4 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगे…
रांची: विश्व रक्तदाता दिवस पर झारखंड के छह जिलों रांची, गुमला, पलामू, धनबाद, गिरिडीह व पूर्वी सिंहभूम को ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट की सौगात मिली। स्वास्थ्य शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय झारखंड सरकार द्वारा आयोजित और राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का वर्चुअल शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सदर अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट सेपरेशन यूनिट का शिलान्यास किया है। सदर अस्पताल में लगातार खून की कमी, कंपोनेंट तैयार करने की सुविधा नहीं होने से मरीजों को परेशानी होती थी। खासकर थैलेसीमिया और सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों को…
बिहार: लॉकडाउन हटाने की घोषणा के बाद सीएम नीतीश कुमार ने लगातार दूसरी बार बिहार में लागू पाबंदियों को थोड़ा कम किया है. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जब तेज हुई थी तो सीएम ने पूरे प्रदेश में लॉकडाउन लागू किया था. अब कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के बाद धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाया जा रहा है लेकिन अभी भी कुछ पाबंदियां सशर्त जारी हैं. अनलॉक 1 के बाद अब अनलॉक 2 की घोषणा भी कर दी गई है. जिसमें थोड़ी और ढिलाई दी गई है. रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक के लिए नाइट कर्फ्यू सीएम नीतीश कुमार ने…
