Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»झारखंड में 6.5 लाख छात्रों को साइकिल देगी सरकार, रघुवर दास ने कहा- करप्शन बढ़ाने को DBT को किया ड्रॉप आउट
    झारखण्ड

    झारखंड में 6.5 लाख छात्रों को साइकिल देगी सरकार, रघुवर दास ने कहा- करप्शन बढ़ाने को DBT को किया ड्रॉप आउट

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 13, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची:  झारखंड में समाज कल्याण विभाग द्वारा इस साल 8वीं और 9वीं के एसटी-एससी, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के 6.5 लाख बच्चों को साइकिल देने की योजना है. कोरोना संक्रमण के कारण पिछले साल साइकिल का वितरण नहीं हो पाया था. इस बार कल्याण विभाग साल 20-21 और 21-22 , दोनों साल के छात्रों को साइकिल देगा. इस बार छात्रों के खाते में डीबीटी से साइकिल की राशि भेजने के बजाय, साइकिल देने की ही योजना है. कल्याण विभाग छात्रों को साइकिल देने के लिए साइकिल खरीद करेगा.  पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार की नीयत पर सवाल उठाये हैं. रघुवर ने कहा है कि उनकी सरकार में करप्शन रोकने को डीबीटी के माध्यम से बच्चों को राशि भेजना शुरू किया गया था. पर अब उल्टा है. करप्शन को प्रश्रय देने को साइकिल खरीद की योजना बनायी गयी है.

    रघुवर दास ने ट्विटर पर भी अपनी बात रखी है. कहा है कि डीबीटी के जरिये पेमेंट करने से पैसे अभिभावकों के खाते में जा रहे थे. बच्चे अपनी पसंद के अनुरूप साइकिल की खरीद करते थे. पर अब सरकार ने कमाई का रास्ता खोल दिया है. अब फिर से टेंडर, मैनेज, कमीशन, घटिया सप्लाई जैसी खबरें दिखेंगी.

    आदिवासी कल्याण आयुक्त की निगरानी में होनी है खरीद

    गौरतलब है कि कल्याण विभाग (झारखंड सरकार) 8वीं औऱ 9वीं के एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के 6.5 लाख छात्रों को साइकिल देने की तैयारी में है. चूंकि पिछले साल (2020-21) में साइकिल खरीद की योजना कोरोना के कारण संभव नहीं हो पायी थी. ऐसे में इस बार 2021-22 के साथ साथ 2020-21 के लिये भी साइकिल खरीद के लिये टेंडर की प्रक्रिया शुरू करेगी. 2019-20 तक इसके लिये पैसे डीबीटी के माध्यम से छात्रों को मिलते थे. अबकी ऐसा नहीं होगा. आदिवासी कल्याण आयुक्त की देखरेख में साइकिल खरीद की प्रक्रिया पूरी की जायेगी.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

    June 30, 2026

    रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में

    June 30, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची एयरपोर्ट रोड पर हंगामा! जमीन विवाद को लेकर ग्रामीणों और आर्मी जवानों में नोकझोंक
    • केतन अग्रवाल केस में नया ड्रामा: खुली अदालत में मुकरी सिया गोयल, वकील ने भाई से मांगा ₹10 करोड़ का हर्जाना
    • हूल दिवस पर रक्तदान शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित
    • रामगढ़ में गिरीडीह के सब रजिस्ट्रार की हत्या, महिला समेत 4 आरोपी पुलिस हिरासत में
    • जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
    • भरत तिवारी एनकाउंटर पर राष्ट्रपति सचिवालय ने लिया संज्ञान
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.