Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
बंगाल: पश्चितम बंगाल चुनाव में तीसरी बार अपनी श्रेष्ठtता सिद्ध करने वाली TMC सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक और बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने जनता से किए गए अपने वादों को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है. इसी के तहत गुरुवार को राज्य मंत्रीमंडल की बैठक में स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड स्कीम को मंजूरी दे दी गई. इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में इसका वादा किया था. उन्होंने बताया कि राज्य में स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना 30 जून को लॉन्च की जाएगी. इस दौरान उन्होंने कहा कि 10वीं कक्षा…
बोकारो: चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चिकिसिया स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम का चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया. यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी. बीती रात करीब 12:30 बजे चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है. इस बाबत चास सर्किल इंस्पेक्टर मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में 2 चोर दिखायी दे रहे हैं, जो पीपीई किट पहने हुए हैं. उन्होंने बताया कि चोरों ने एटीएम को उखाड़ कर खेत में ले जाने का प्रयास किया. खेत से ही एटीएम को बरामद किया गया. जेसीबी मशीन के सहारे उक्त मशीन को…
हजारीबाग : नगर आयुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना के तृतीय घटक, पीएम स्वनिधि तथा डे नुलम से संबंधित बैठक आयोजित की गयी. बैठक में नगर आयुक्त द्वारा विभिन्न बैंकों की तरफ से उपस्थित सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. बैठक की शुरुआत कोलघट्टी किफायती आवास परियोजना के वार्ता के साथ हुई. निगम द्वारा बैंकों को बताया गया कि 254 चयनित लाभुकों में से 236 लाभुकों द्वारा गृह ऋण उपलब्ध कराने का आवेदन प्राप्त हुआ है.नगरआयुक्त ने जरूरतमंद सभी लाभुकों को गृह ऋण उपलब्ध कराने हेतु सभी उपस्थित बैंको के प्रतिनिधियों से चर्चा की. इसके अतिरिक्त नगर…
झारखंड कांग्रेस की विधायक दल की बैठक रांची में आज रांची में संपन्न हो गई। रांची के रॉक गार्डेन सभागार में शांति से चली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में विधायकों के द्वारा उठाए गए मुद्दों को लेकर पार्टी का पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से बात करने जाएगा। हालांकि इसके लिए अभी कोई तारीख तय नहीं हुई है। बैठक में विधायकों ने वोट निगम बंटवारे की मांग रखी। कहा गया कि प्रतिनिधि मंडल ओबीसी आरक्षण को लेकर सरकार को अपना वादा याद दिलाएगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड सरकार में 12वें मंत्री को लेकर पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री…
एंटी करप्शन ब्यूरो(ACB) टीम ने रांची के नामकुम थाना के ASI रविंद्र राम को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार की है। एक ढाबे में केस को सेट्ल करने का सौदा चल रहा था तभी ACB की टीम आ धमकी और ASI को 5000 रुपए नगद के साथ गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार के बाद वह इंकार करते रहा कि उसने पैसे नहीं लिया है। लेकिन ACB के पास इसके पुख्ता सबूत थे। दरअसल ढाबे में पैसे लेने की प्लानिंग ACB की तरफ से तैयार की गई थी। एक व्यक्ति से केस सेट्ल करने के लिए रविंद्र राम ने 5000 रुपए…
रांची: झारखंड सरकार जल्द ही विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार को इस बाबत निर्देश दिया है। उन्होंने राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और कार्मिक विभाग की प्रधान सचिव वंदना डाडेल के साथ इसे लेकर बैठक भी की। बैठक में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष सुधीर त्रिपाठी एवं महाधिवक्ता राजीव रंजन भी उपस्थित थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरने की दिशा में प्रक्रिया आरंभ करें। एक माह के अंदर नियुक्ति से संबंधित नियमावलियों में जितनी भी विसंगति…
रांची: परिवहन विभाग के आदेश के बाद अब रांची में घटिया हेलमेट नहीं बिकेगी। वैसे दुकानदारों पर कार्रवाई होगी जो घटिया हेलमेट बेचते है। रांची पुलिस के साथ-साथ जिला प्रशासन की टीम भी ऐसे विक्रेताओं पर कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि परिवहन विभाग ने यह आदेश जारी किया है कि अब हेलमेट पहनने वाले तय मानकों के अनुरूप बने हेलमेट ही पहनेंगे। हेलमेट हादसे में मौत की संभावना को काफी हद तक कम करता है। इसके बावजूद लोग चालान से बचने के लिए खानापूर्ति के लिए सिर पर घटिया हेलमेट डाल लेते हैं। जो लोग लाख से दो लाख कीमत…
रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह 24 जून से अब 1 जुलाई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है. इस संबंध में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के हस्ताक्षर से गृह कारा एंव आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह में सभी दिशा निर्देश यथावत रहेगी.
झारखंड में जहां कोरोना की दूसरी लहर लगभग दम तोड़ने की स्थिति में है तो केंद्र और राज्य अब तीसरी लहर में जुट गया है। दूसरी लहर में सबसे ज्यादा किल्लत ऑक्सीजन की हुई थी। इसके मद्देजनर इस बार अस्पतालों में ऑक्सीजन की भरपूर व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत झारखंड के अस्पतालों में 38 PSA प्लांट की स्थापना के बाद अब 4630 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलेंगे। ये कंसंट्रेटर दो प्रकार के होंगे। 5 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के 1636 कंसंट्रेटर मिलेंगे तो 10 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के 2994 ऑक्सीजन कंसंट्रेर मिलेंगे। गांव के अस्पतालों में होगा…
रांची: सदर अस्पताल की नर्सों ने हंगामा शुरू कर दिया है। बुधवार सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में ये सिविल सर्जन कार्यालय में जमा होकर हंगामा कर रही हैं। इनका आरोप है कि इनसे काम कराकर तीन महीने से इनके वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। दरअसल कोरोना महामारी के दौरान सदर अस्पताल में जी अलर्ट आउटसोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से 320 लोगों को काम पर रखा गया था। इनमें एएनएम-जीएनएम, वार्ड अटेंडेंट, सफाईकर्मी ट्रॉलीमैन, बॉडी कैरी करने वाले लोग थे। महामारी के दौरान इन्होंने बखूबी अपने ड्यूटी का पालन किया। लेकिन पिछले 3 महीने से इन्हें वेतन…
