Author: Koylanchal Samvad

बॉलीवुड एक्ट्रेस, मॉडल, फैशन डिजाइनर और टीवी प्रेजेंटर मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का 49 साल की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है। राज को सुबह 4:30 बजे हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। 1999 में की थी मंदिरा से शादी मंदिरा से राज की पहली मुलाकात 1990 में फिल्ममेकर मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। उस समय राज आनंद के चीफ असिस्टेंट हुआ करते थे। ये वो वक्त था जब मंदिरा ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की वजह से स्पॉटलाइट में आ चुकी थीं। राज से मंदिरा की नजदीकियां तब बढ़ीं जब एक ऑडिशन…

Read More

धनबाद: राजगंज थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी बस बुधवार को अहले सुबह 3 बजे के करीब NH-2 पर डोमनपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस ड्राइवर समेत 24 लोग जख्मी हो गए। इनमें से चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे की वजह बस के ड्राइवर को नींद की झपकी आना माना जा रहा है। इससे तेज रफ्तार बस ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोगाें व पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। रौशन नामक बस छपरा (बिहार) से कोलकाता जा रही…

Read More

लोहरदगा: पेशरार थाना क्षेत्र स्थित पर्यटन स्थल लावापानी में पर्यटकों के साथ मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई है। आरोप है कि खुद को नक्सली बता काले लिबास में पिस्तौल लेकर आए कुछ लोगों ने करीब 20 पर्यटकों के साथ मारपीट की। साथ ही उनका मोबाइल और कैमरा भी लूट लिया। घटना 28 जून की है। हालांकि मंगलवार को दो पीड़ित ने थाना में आकर इसकी शिकायत की तब मामला सामने आया। इधर, पेशरार थाना प्रभारी ऋषिकांत शर्मा ने बताया कि घटना को किसी आपराधिक गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया होगा। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में…

Read More

रांची: दो फरवरी 2020 को हेमंत सोरेन के झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने का 36वां दिन था। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्त को मानव तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया था कि झारखंड से मानव तस्करी के कलंक को मिटाना सरकार की प्राथमिकता है। मानव तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। ट्वीटर पर जारी इस संदेश के बाद लगातार इस दिशा में तत्परता से कार्रवाई हुई। यह झारखंड की गरीब आबादी के लिए परिवर्तन और उनके उज्ज्वल भविष्य के युग का शुभारंभ था। तब से लेकर अबतक राज्य सरकार मानव तस्करी रोकने और प्रवासी…

Read More

झारखंड में नेशनल पेंशन स्कीम के तहत सरकारी कर्मचारियों का अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14% किया गया है। इसके अलावा अनुकंपा पर नियुक्ति के लिए अब हिंदी टाइपिंग का ज्ञान अनिवार्य नहीं होगा, लेकिन हिंदी टाइपिंग सीख लेने और इसकी निर्धारित स्पीड प्राप्त करने के बाद ही नौकरी की संपुष्टि होगी। आज मंगलवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक में इस बाबत निर्णय लिया गया। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्‍यक्षता में राज्य कैबिनेट की बैठक में 8 प्रस्तावों को स्वीकृति मिली। पाकुड़ क्षेत्र के वन क्षेत्र पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी गई। सिंह ने सरकारी नौकरी में…

Read More

रांची नगर निगम लॉकडाउन में भी एक्टिव है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को बिना लाइसेंस चल रहे बैंक्वेट हाल सेलिब्रेशन को निगम ने सील कर दिया है। शहर में सात बैंक्वेट हॉल बिना लाइसेंस के चल रहे हैं। नगर निगम मंगलवार को ऐसे छह बैंक्वेट हॉल सील करने वाला था, लेकिन सेलिब्रेशन को सील करने के बाद जब नगर निगम के अधिकारी दूसरे बैंक्वेट हाल को सील करने जा रहे थे तभी नगर निगम के अधिकारियों का आदेश आ गया कि अब और बैंक्वेट हॉल सील नहीं करना है। कार्रवाई…

Read More

खूंटी जिले के मुरहू थाना की पुलिस ने पंचघाघ पर्यटन स्थल के पास से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के सक्रिय सदस्य आदम सांडी पूर्ति उर्फ अजय को अवैध हथियार, गोली, लेवी के रुपये, मोबाइल, पीएलएफआइ का चंदा रसीद व पर्चा के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में मुरहू थाना में आर्म्स एक्ट, 17 सीएलए एक्ट समेत अन्य कई धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि पंचघाघ पर्यटन स्थल पर घुमने आए लोगों और स्थानीय युवकों ने पीएलएफआइ संगठन के सक्रिय सदस्य के आने की सूचना पुलिस को…

Read More

झारखंड की नई औद्योगिक निवेश नीति-2021 का मसौदा तैयार हो चुका है। इसमें उच्च एवं तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने, मेडिकल कॉलेजों, सुपर स्पेशियलिटी अस्पतालों की स्थापना और शराब उत्पादन के लिए डिस्टिलरी प्लांट लगाने के इच्छुक निवेशकों पर फोकस किया गया है। निवेशकों को राज्य सरकार की ओर से विशेष सब्सिडी समेत अन्य छूट देने की तैयारी है। सब्सिडी की अधिकतम राशि 20 करोड़ को बढ़ाकर 25 करोड़ रुपए कर दी गई है। इस नई नीति की मंजूरी के लिए प्रस्ताव राज्य मंत्रिपरिषद को भेज दिया गया है। इस पर जल्द ही स्वीकृति मिलने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि झारखंड…

Read More

रांची: धुर्वा में बनने वाले लाइटहाउस के फ्लैट की बुकिंग मंगलवार से शुरू हो गई है। इसके लिए रांची नगर निगम की वेबसाइट www.ranchimunicipal.com से आवेदन डाउनलोड इसे भरकर अपलोड करना होगा। साथ ही पांच हजार रुपये का रांची नगर निगम के फेवर में डिमांड ड्राफ्ट बनाकर नगर निगम के ग्राउंड फ्लोर पर खुले काउंटर पर जमा करना होगा। एक फ्लैट के लिए लाभुक को छह लाख 79 हजार रुपये देने होंगे। एक फ्लैट की लागत 13 लाख 29 हजार रुपये आ रही है।छह लाख 50 हजार रुपये सरकार सब्सिडी देगी। धुर्वा के सेक्टर वन मार्केट के पास आनि में…

Read More

गिरिडीह: बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बेडोडीह गांव में सोमवार की देर रात एक महिला का शव कुएं से बरामद किया गया। शव देखने के बाद महिला की सास ने शोर मचाया तब जाकर लोगों को इसकी जानकारी हुई। महिला गर्भवती भी थी। वहीं, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर महिला की हत्या कर शव को कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। महिला का पति साइबर अपराध के जुर्म में जेल में बंद हैं। इधर, इस घटना की जानकारी बेंगाबाद पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा…

Read More