Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Koylanchal Samvad
खूंटी में पति-पत्नी के बीच विवाद जानलेवा साबित हुआ। जिले के तोरपा थाना क्षेत्र के रायशिमला गांव के एक घर में दंपती के बीच झगड़े के बाद पत्नी ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। महिला ने अस्पताल ले जाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। बारकुली पंचायत के रायशिमला में गुरुवार को देर रात बिरसा प्रधान 36 वर्ष उसकी व 34 वर्षीया पत्नी तेतरी देवी के बीच नशे की हालत में कुछ बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद तेतरी देवी घर के अंदर घुस गई और अपने ही ऊपर केरोसिन तेल छिड़क कर खुद…
रेलवे ने पांच जुलाई से स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। रक्सौल से सिकंदराबाद के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान कर दिया है। इसके साथ ही इस रूट के लिए अब एक और साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की घोषणा हुई है, जो 4 जुलाई से चलेगी। रेलवे ने छपरा से सिकंदराबाद के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को फिर चलाने का एलान कर दिया है। सिकंदराबाद से चार जुलाई से एक अगस्त तक चलेगी। छपरा से सिकंदराबाद के बीच छह जुलाई से तीन अगस्त तक इस ट्रेन को चलाया जाएगा। गुरुवार को रेल मंत्रालय ने इससे जुड़ी सूचना…
साइबर क्राइम के लिए देश भर में बदनाम जामताड़ा में शुक्रवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। साइबर पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में छापामारी कर नगद 14 लाख 3 हजार 900 रुपये की बरामद की है। पुलिस रिकॉर्ड में ये रकम अब तक की सबसे बड़ी रकम है, जो बरामद हुई है। इसके अलावा आरोपी के घर से 8 मोबाइल, 18 सिम कार्ड, 4 पासबुक और 4 ATM कार्ड भी बरामद किए गए हैं। हालांकि, आरोपी फिलहाल फरार है। दुमका DIG सुदर्शन मंडल ने बताया कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में कलीम…
झारखंड टेक्निकल यूनिवर्सिटी में एकेडमिक सेशन 2021–22 के पीएचडी में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत पहले एंट्रेंस टेस्ट लिया जाएगा। विभिन्न डिसिप्लिन में पीएचडी करने के लिए यहां बेहतरीन अवसर है। यूनिवर्सिटी के पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन रिसर्च एंट्रेंस टेस्ट (RET) के जरिये होगा। यह टेस्ट ऑनलाइन ली जायेगी। टेस्ट में शामिल होने के लिए एप्लीकेशन डालने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। ऑनलाइन एडमिशन टेस्ट एक अगस्त को लिया जायेगा। हालांकि, इस तिथि में बदलाव संभावित है। इसका एडमिशन फॉर्म यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.jutranchi.ac.in से प्राप्त किया जा सकता है। 4 अगस्त को जारी होगा…
बरकाकाना गोमोह रेलखंड बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के किनारे एक गैंगमैन की गुरुवार की सुबह गला काटकर हत्या कर दी गई। रेलकर्मी सुबह ड्यूटी के लिए बोकारो थर्मल और जारंगडीह रेलवे स्टेशन के बीच बरवाबेडा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर गया था। खून से लथपथ शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि रेलकर्मी की हत्या किसने और क्यों की है। मृतक की पहचान अनिल कुमार उर्फ करमाली (30) के रूप में की गई। वो गोमिया थाना क्षेत्र के…
ग्राहकों के विभिन्न आवर्ती खातों से करोड़ों रुपये गबन करने के आरोपी उप डाकघर के पोस्टमास्टर कामेश्वर राम के खिलाफ सीबीआई ने कार्रवाई तेज कर दी है। उसकी जमीन व संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार इस सिलसिले में सीबीआई ने पलामू निबंधन विभाग को पत्र लिखा है तथा कामेश्वर राम एवं उसके परिवार के नाम से बनाई गई जमीन व संपत्ति का ब्यौरा लिया है। जानकारी के अनुसार सीबीआई ने पलामू एवं गढ़वा के सभी पोस्ट ऑफिस को भी पत्र लिख कर कामेश्वर व उसके परिवार द्वारा किए गए निवेश की भी जानकारी…
फर्जी डिग्री विवाद मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने कहा- सांसद निशिकांत दुबे को बेवजह परेशान न करे पुलिस
झारखंड हाईकोर्ट से गुरुवार को गोड्डा से BJP के सांसद को राहत मिली है। झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत में गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद अदालत ने राज्य सरकार और शिकायतकर्ता से जवाब मांगा है। इस दौरान अदालत ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह सांसद निशिकांत दुबे को बेवजह परेशान न करे। इस मामले में अगली सुनवाई तीन सप्ताह बाद होगी। हालांकि अदालत ने पूर्व दिए गए अंतरिम राहत को बरकरार रखा है। पूर्व में अदालत ने सांसद के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई थी। इस संबंध…
रांची के विभिन्न मोहल्लों से आए दिन चोरी की खबरें आ रही हैं। अब इसे रोकने के लिए SSP सुरेंद्र कुमार झा की तरफ से विशेष पहल की गई है। बाइक से गश्ती कर पुलिस चोर को पकड़ेगी। रांची पुलिस ने चोरों पर नकेल कसने के लिए बाइक दस्ते की जिम्मेदारी सौंपी है। ये दस्ता मोहल्लों और पॉश कॉलोनियों में निगरानी करेगी। घरों में ताला बंद कर शहर से बाहर जाने की स्थिति में बंद पड़े घरों पर बाइक दस्ते विशेष निगरानी रखेंगे। इसके लिए शहर के सभी थाना क्षेत्रों में 24 घंटे बाइक दस्तों को गश्त पर लगाया है।…
रांची: झारखंड भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक गुरुवार को होगी. इसमें प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा राष्ट्रीय स्तर के पार्टी पदाधिकारी भी शामिल होंगे. बैठक में सांगठनिक विस्तार के साथ-साथ भावी कार्यक्रम भी तय किये जायेंगे. कार्यसमिति की बैठक से पूर्व कोर कमेटी की बैठक होगी. कार्यसमिति की बैठक तीन सत्र में आयोजित किये जायेंगे. संभावना यह भी है कि पार्टी सांसदों व विधायकों को विशेष टास्क भी दिये जा सकते हैं. कार्यसमिति की बैठक में राज्य सरकार द्वारा जनहित में कार्य नहीं किये जा रहे हैं, इसके खिलाफ आंदोलन की रणनीति की रूपरेखा तय की जायेगी. इसके अलावा संभावित नगर…
रांची : झारखंड में एक बार फिर स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह बढ़ाया गया है. स्थिति में सुधार के साथ-साथ क्रमिक रूप से उसमें छूट दी जा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने आज नया आदेश जारी किया है. स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह अगले आदेश तक के लिए जारी रहेगा. झारखंडवासियों को मिली ये सारी रियायतें : 1. सब जिलों में सभी दुकानें 8 बजे अपराह्न तक खुल सकेंगी . 2. सभी सरकारी एवं निजी कार्यालय 50% मानव संसाधन के साथ खुल सकेंगे . 3. शनिवार की शाम 8 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक सभी दुकानें ( सब्जी-फल – किराना की…
